गन्ने की सबसे अच्छी किस्म

जल भराव वाले क्षेत्रों में तहलका मचाएगी गन्ने की यह किस्म:COLK-15466 Sugarcane variety

गन्ने की यह किस्म लखनऊ गन्ना अनुसंधान संस्थान उत्तर प्रदेश द्वारा बनाई गई है। इस किस्म में कल्लों का फुटाव अधिक होता है। यह किस्म गिरने के प्रति सहनशील है। गुड़ बनाने और रस निकालने के लिए यह गन्ना सबसे उपयुक्त रहती है। इस किस्म में शर्करा की मात्रा 17.5% तक पाई जाती है। पोका बोईंग और लाल सड़न जैसे रोगों के प्रति यह गन्ना किस्म सहनशील है।

20 से 25 फुट लंबाई वाले गन्ने की किस्म के बारे में जानें:रोग रहित गन्ना किस्म,महाराष्ट्र की गन्ना किस्म

CO-8005 गन्ना किस्म महाराष्ट्र की गन्ना किस्म है। यह एक रोग रहित गन्ना किस्म है। इसमें पोका बोइंग या टॉप बोरर जैसे रोगों की कोई समस्या नहीं रहती। इसका अगोला गहरे हरे रंग का होता है। इस गन्ने की लंबाई 20 से 25 फीट तक हो जाती है। इस गन्ने की सबसे बड़ी समस्या गिरने की है।