CO-8005 गन्ना किस्म की खूबियां:20 से 25 फुट लंबाई वाले गन्ने की किस्म के बारे में जानें

By Kheti jankari

Published on:

हल्की मिटटी और कम पानी वाली जमीन में करें इस गन्ना किस्म की बिजाई

भारत का महाराष्ट्र राज्य गन्ना उत्पादन के लिए जाना जाता है। गन्ने की सबसे ज्यादा प्रति एकड़ औसत उपज की बात करें, तो महाराष्ट्र में सबसे अधिक गन्ना उपज होती है। महाराष्ट्र में गन्ने की पैदावार अन्य राज्यों के मुकाबले सबसे अधिक रहती है। महाराष्ट्र के वैज्ञानिकों द्वारा गन्ने की एक ऐसी किस्म तैयार की गई है। जो 20 से 25 फुट तक लंबाई आसानी से ले लेती है। गन्ने की यह किस्म CO-8005 के नाम से जानी जाती है। इस किस्म के बारे में संपूर्ण जानकारी नीचे जानें-

CO-8005 गन्ना किस्म की खूबियां

CO-8005 गन्ना किस्म महाराष्ट्र की गन्ना किस्म है। यह एक रोग रहित गन्ना किस्म है। इसमें पोका बोइंग या टॉप बोरर जैसे रोगों की कोई समस्या नहीं रहती। इसका अगोला गहरे हरे रंग का होता है। इस गन्ने की लंबाई 20 से 25 फीट तक हो जाती है। इस गन्ने की सबसे बड़ी समस्या गिरने की है। इस किस्म को आपको गिरने से बचाना है। इस किस्म की पोरी की लंबाई 8 से 10 इंच तक होती है। इस किस्म की पोरी मोटी भी अच्छी होती है। इस किस्म की बिजाई आप महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, गुजरात, उत्तर प्रदेश आदि राज्यों में मुख्य रूप से कर सकते हैं। गन्ने की इस किस्म से आप कम लागत में भी अधिक पैदावार ले सकते हैं। इसमें आपको समय पर बजाई और खाद समय पर डालना है। बाकी इसमें किसी प्रकार का कोई रोग नहीं लगता। इसलिए स्प्रे का खर्च बच जाता है।

गन्ने में इस प्रकार करें पायरिला नियंत्रण

CO-8005 गन्ना किस्म का बजाई समय

गन्ने की इस किस्म की बिजाई आप अक्टूबर से लेकर मार्च तक कभी भी कर सकते हैं। यह किस्म हर मौसम में आपको अच्छी पैदावार निकाल कर देगी।

CO-8005 गन्ना किस्म की औसत पैदावार

गन्ने की इस किस्म की औसत पैदावार आपके बिजाई के तरीके और आपकी लागत पर निर्भर करता है। गन्ने की यह किस्म वैसे तो कम लागत में अधिक पैदावार दे देती है। लेकिन इसमें गिरने की समस्या अधिक होने के कारण इसकी चार से पांच बार बधाई करवाना आवश्यक होता है। वैसे आमतौर पर यह गन्ना किस्म 600 से 1000 क्विंटल प्रति एकड़ तक पैदावार दे देती है।

नोट- गन्ने की यह किस्म सभी राज्यों के लिए सर्टिफाइड नहीं है। यह किस्म महाराष्ट्र सरकार द्वारा पास है, लेकिन अन्य राज्य में नहीं है। कृपया मिल अधिकारियों से संपर्क करके ही इस गन्ना किस्म की बिजाई करें। धन्यवाद!

FAQ

गन्ने की वृद्धि के लिए कौन सा उर्वरक सबसे अच्छा है?
गन्ने की वृद्धि के लिए कैल्शियम नाइट्रेट खाद सबसे अच्छा रहता है।

ये भी पढ़ें – गन्ने की बुवाई करते समय कृषि वैज्ञानिकों द्वारा बताई गई खाद पद्धति को जानें

गन्ने की अधिक पैदावार देने वाली गन्ना किस्म CO–11015 की विशेषताएं जानें

गन्ने के कैंसर यानी सबसे खतरनाक रोग लाल सड़न रोग से बचाव कैसे करें

गन्ने में चोटी बेधक

गन्ने की खेती कैसे करें

गेहूं में पानी कब लगाएं:कितनी बार लगाएं,पानी देने के इस तरीके से पैदावार को बढ़ाएं

Kheti jankari

मैं एक किसान हूँ, और खेती में एक्सपर्ट लोगो से मेरा संपर्क है। मैं उनके द्वारा दी गयी जानकारी और अनुभव को आपके साथ साँझा करता हूँ। मेरा प्रयास किसानों तक सही जानकारी देना है। ताकि खेती पर हो रहे खर्च को कम किया जा सके।

9 thoughts on “CO-8005 गन्ना किस्म की खूबियां:20 से 25 फुट लंबाई वाले गन्ने की किस्म के बारे में जानें”

  1. CO 8005 गन्ना वेराइटी उत्तर प्रदेश जिला रामपुर को कैसे उपलब्ध होगी। कृपया बताने का कष्ट करें।

    Reply
  2. इस गन्ना को आनलाइन कैसे मंगा सकते हैं और रेट क्या रहेगा

    Reply

Leave a Comment