गेहूं की सबसे अच्छी किस्म

PBW-752 गेहूं किस्म की विशेषताएं:PBW-752 wheat variety

PBW-752 गेहूं की किस्म पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी लुधियाना द्वारा 2019 में बनाई गई थी। यह गेहूं किस्म गर्मी को सहन करने की अधिक क्षमता रखती है। मार्च में पढ़ने वाली गर्मी में इसका दाना सिकुड़ता नहीं है। जिससे अधिक पैदावार निकालकर देती है।

श्रीराम सुपर-252 गेहूं किस्म की विशेषताएं:Improved wheat variety of Shriram Seeds

श्रीराम सुपर-252 गेहूं किस्म श्रीराम सीड्स इंडिया लिमिटेड द्वारा बनाई गई एक रिसर्च गेहूं किस्म है। गेहूं की यह एक अच्छी ऊंचाई वाली गेहूं किस्म है। इसकी ऊंचाई लगभग 103 सेंटीमीटर के आसपास रहती है। गेहूं की इस किस्म से भूसा अधिक बनता है। इस किस्म में गिरने की समस्या बिल्कुल भी नहीं है।

C–306 गेहूं किस्म की विशेषताएं:गेहूं की देसी किस्म

C–306 चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय हिसार द्वारा वर्ष 1969 में निकल गई थी। गेहूं की इस किस्म की लंबाई अधिक होती है। इस किस्म की लंबाई 110 से 115 सेंटीमीटर के लगभग रहती है। लंबाई अधिक होने के कारण इस गेहूं किस्म में गिरने की समस्या रहती है।

HI-8663 गेहूं किस्म की विशेषताएं:HI-8663 Wheat Top Variety

HI-8663 मध्य प्रदेश की एक रिसर्च गेहूं किस्म है। जो गर्मी को आसानी से सहन करने की क्षमता रखती है। गेहूं की इस किस्म में प्रोटीन की मात्रा अधिक पाई जाती है। इस किस्म को रोटी के अलावा सूजी और पास्ता बनने के लिए भी अधिक मात्रा में इस्तेमाल किया जाता है।