hybrid variety of okra

राधिका भिंडी किस्म की मुख्य विशेषताएं:hybrid variety of okra

राधिका एडवांटा गोल्डन सीड्स की एक हाइब्रिड किस्म है। एडवांटा UPL का एक ब्रांड है। जो मुख्ता सभी प्रकार की फसलों के बीज किसानों के लिए बनता है। भिंडी की इस किस्म की पहली तुड़ाई 45 से 50 दिन पर हो जाती है। यह किस्म लंबे समय तक फल देने के लिए जानी जाती है। यह किस्म औसतन 5 से 6 महीने फल आराम से दे देती है। लेकिन इस फसल से आप 8 से 9 महीने तक फल ले सकते हैं। इसके लिए आपको इसमें खादों और स्प्रे का प्रयोग समय पर करना पड़ेगा। भिंडी की इस किस्म की लंबाई मध्यम होती है। इस किस्म में पीला मोजेक वायरस और लीफ कार्ल वायरस बहुत कम मात्रा में लगते हैं।