इस दिन लगेगा रबी सीजन का हरियाणा कृषि विकास मेला:चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय में किसान मेला

By Kheti jankari

Updated On:

Follow Us
हरियाणा कृषि विकास मेला 2023 कब लगेगा जानें

किसान भाइयों नमस्कार, चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय हिसार (हरियाणा) द्वारा किसान मेले का वर्ष में दो बार आयोजन किया जाता है। एक रबी के सीजन में और दूसरा खरीफ के सीजन में। रबी के सीजन में लगने वाला किसान मेला अबकी बार अक्टूबर महीने में लगने वाला हैं। यह मेला 3 दिन का लगता है। इस मेले में लगभग 200 राष्ट्रीय कंपनियों और कृषि प्रदर्शक भाग लेंगे।

हिसार किसान मेला (2023) कहां लगेगा

हरियाणा कृषि विकास मेला 2023 चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय हिसार (हरियाणा) में गेट नंबर 3 पर लगेगा। यह मेला रबी सीजन के लिए अबकी बार अक्टूबर में लगेगा।

हिसार किसान मेला (2023) कब लगेगा

हरियाणा कृषि विकास मेला हिसार रबी सीजन के लिए 8, 9 और 10 अक्टूबर 2023 को लगेगा। यह एक तीन दिवसीय मेला होता है। इस मेले में तीनों दिन अलग-अलग प्रकार के कार्यक्रम किए जाते हैं।

श्रीराम 1666 सरसों की हाइब्रिड किस्म की विशेषताएं

हिसार किसान मेला (2023) जानें का उद्देश्य

चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय में किसान मेला अबकी बार अक्टूबर में लगेगा जैसा कि आप सबको पता है–इस मेले में किसानों को गेहूं के नए बीजों ,सरसों के नए बीजों के बारे में संपूर्ण जानकारी दी जाएगी। इसके साथ-साथ किसान भाई इस मेले में से गेहूं के नए बीज सरसों, मटर और भी अन्य फसलों के नए बीज भी किसान खरीद कर ले जा सकते हैं। यह सभी जानकारी कृषि विशेषज्ञों द्वारा किसानों को दी जाएगी। इस मेले में बीजों के अलावा खाद, कीटनाशक, कृषि मशीनों के बारे में भी जानकारी मिलेगी। यह मशीन और यंत्र किस प्रकार आपकी खेती के लिए लाभदायक सिद्ध होंगे उसे बारे में संपूर्ण जानकारी आपको मिलेगी। इस मेले में प्रगतिशील किसानों को भी सम्मानित किया जाएगा। इस मेले में भाग लेने के लिए देश के लगभग सभी बीज कंपनियां, उर्वरक कंपनियों, कीटनाशक कंपनियां कृषि मशीन और यंत्र बनाने वाली कंपनियां भाग लेंगी। इस मेले में आपको विभिन्न तरह के कृषि यंत्र देखने को मिलेंगे जो खेती को सुलभ और आसान करने में किसानों की मदद करेंगे। मेले में किसानों के मिट्टी और पानी की जांच निशुल्क की जाएगी। इस मेले में कोई भी किसान भाग ले सकता है। इसके लिए आपको कोई भी अलग से पंजीकरण करवाने की आवश्यकता नहीं है। इस किसान मेले में आप लकी ड्रॉ जीतने का मौका भी मिलेगा। मेले में हरियाणवी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जायेगा। मेले में किसानों को बीज से लेकर बाजार तक की पूरी जानकारी मिलेगी।

मेरा सभी किसान भाइयों से अनुरोध है, की कृषि मेले में भाग लेकर आप भी खेती से संबंधित नई-नई जानकारी प्राप्त करें और खेती को वैज्ञानिक ढंग से करें। जिससे किसान अधिक आय व लाभ कमा सके अगर इस देश में किसानों का आय बढ़ेगी तो ही देश की अर्थव्यवस्था सही चलेगी। धन्यवाद!

सरसों की बिजाई में करें इन खादों का प्रयोग, मिलेगी अच्छी पैदावार

FAQ

Q. हरियाणा में किसान मेला साल में कितनी बार लगता है?
Ans. हरियाणा में किसान मेला का आयोजन साल में दो बार किया जाता है। रबी सीजन और खरीफ सीजन में।
Q. किसान मेला लगाने का उद्देश्य क्या होता है?
Ans. किसानो तक कृषि से संबधित नयी नयी जानकारी पहुंचाना इस मेले का उद्देश्य होता है। इस मेले में आपको कृषि वैज्ञानिकों द्वारा जानकारी दी जाती है।

Kheti jankari

मैं एक किसान हूँ, और खेती में एक्सपर्ट लोगो से मेरा संपर्क है। मैं उनके द्वारा दी गयी जानकारी और अनुभव को आपके साथ साँझा करता हूँ। मेरा प्रयास किसानों तक सही जानकारी देना है। ताकि खेती पर हो रहे खर्च को कम किया जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Subscriber YouTube

Subscriber Now

1 thought on “इस दिन लगेगा रबी सीजन का हरियाणा कृषि विकास मेला:चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय में किसान मेला”

Leave a Comment