श्रीराम 1666 सरसों की हाइब्रिड किस्म की विशेषताएं और मूल्य|Shriram 1666 Hybrid Mustard Variety

By Kheti jankari

Updated on:

श्रीराम 1666 सरसों की हाइब्रिड किस्म की विशेषताएं और मूल्य

सरसों रबी के मुख्य फसल है। जिसका उपयोग तेल निकालने के लिए किया जाता है। इसके अलावा सरसों के कच्चे पौधों का इस्तेमाल सब्जी बनाने में भी किया जाता है। सरसों की बिजाई सितंबर से नवंबर तक कर सकते हैं। लेकिन इसकी बिजाई का सही समय 15 सितंबर से पूरा अक्टूबर तक रहता है। सरसों का बाजार भाव ₹5000 से लेकर ₹6000 के आसपास रहता है। जिस कारण से किसान सरसों की फसल को काफी पसंद करने लगे हैं। सरसों की फसल से अधिक पैदावार लेने के लिए हमें एक उन्नत और रोग रहित किस्म का चयन करना चाहिए। सरसों की खेती करना बहुत आसान है। अगर सरसों की समय पर बुवाई की जाए तो यह एक अच्छी पैदावार निकाल कर देती है।

हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी काली सरसों की टॉप किस्में

श्रीराम 1666 सरसों किस्म की विशेषताएं

श्रीराम 1666 डीसीएम श्रीराम लिमिटेड सीड्स की काली सरसों की हाइब्रिड किस्म है। इसके पौधे की ऊंचाई लगभग 5 फीट के आसपास रहती है। इसके पौधे में बालियों की संख्या अधिक पाई जाती है। इसकी एक पौधे में 20 से 22 शाखाएं निकलती है, और लगभग 270 फलियां लगती है। यह किस्म पाले के प्रति सहनशील है। यह किस्म सफ़ेद रतुआ रोग के प्रति भी सहनशील है।

श्रीराम 1666 सरसों किस्म बजाई समय

इस किस्म की बिजाई के लिए अक्टूबर का महीना सबसे उपयुक्त माना जाता है। लेकिन इस किस्म को आप नवंबर में भी बजाई कर सकते है।

श्रीराम 1666 सरसों किस्म पकने का समय

सरसों की यह किस्म पकने में लगभग 120 से 130 दिन का समय लेती है। इस किस्म की बजाई हम संचित और असंचित दोनों क्षेत्र में की जाती है। असंचित क्षेत्र इसकी पैदावार थोड़ी काम रहती है। यह किस्म 1 से 2 पानी में आसानी से हो जाते हैं।

श्रीराम 1666 सरसों किस्म की पैदावार

श्रीराम 1666 सरसों संचित क्षेत्र में 10 से 12 क्वांटल और असंचित क्षेत्र में 8 से 10 क्वांटल प्रति एकड़ की पैदावार आसानी से निकल के दे सकती है। लेकिन यह किस्म से 12 क्वांटल से भी अधिक पैदावार निकल सकती है।

श्रीराम 1666 सरसों किस्म बीज दर

श्रीराम 1666 सरसों किस्म की प्रति एकड़ 800g से 1kg बीज लगता है। अगर आप सीड ड्रिल से सरसों की बजाई करते है, प्रति एकड़ 800g बीज और अगर हाथ से सीधी बजाई करते है तो 1kg बीज का इस्तेमाल करना चाहिए।

श्रीराम 1666 सरसों किस्म का बीज मूल्या

श्रीराम 1666 सरसों किस्म आपको अपने नजदीकी कृषि दुकानदार से आसानी से मिल जाएगी। इसका बाजार मूल्य 800 रुपए से 900 रुपए प्रति किलोग्राम तक रहता है। इसका मूल्य अलग- अलग जगह अलग हो सकता है।

FAQ

Q. सरसों का हाइब्रिड बीज कौन सा है?
Ans. सरसों की हाइब्रिड बीज में पियोनियर 45s46, श्रीराम 1666, पियोनियर 45s43, क्रिस्टल प्रोएग्रो5222, क्रिस्टल प्रोएग्रो5111, स्टार10-15 आदि किस्में हैं।
Q. सरसों की सरकारी खरीद क्या रेट है?
Ans. सरसों की सरकारी खरीद रेट 5050 प्रति क्वांटल है।

ये भी पढ़ें- इस समय करें सरसों की बिजाई मिलेगी 1क्वान्टल से 2 क्वान्टल प्रति एकड़ तक अधिक पैदावार

राशि सीड्स की नई हाईब्रिड सरसों किस्म RMX–9922 की खूबियां जानें

सरसों की फसल में खरपतवार नियंत्रण करने का सबसे सस्ता तरीका

पायनियर सीड्स की 45s47 सरसों किस्म

सरसों में फूल आने पर पैदावार बढ़ाने के लिए यह दो जरूरी काम करें(2023):सरसों की खेती में पैदावार बढ़ाने के कुछ तरीके

सरसों वाले किसान सावधान:समय पर करें इस रोग की रोकथाम नहीं तो नष्ट हो सकती है आपकी सरसों की फसल

Kheti jankari

मैं एक किसान हूँ, और खेती में एक्सपर्ट लोगो से मेरा संपर्क है। मैं उनके द्वारा दी गयी जानकारी और अनुभव को आपके साथ साँझा करता हूँ। मेरा प्रयास किसानों तक सही जानकारी देना है। ताकि खेती पर हो रहे खर्च को कम किया जा सके।

Leave a Comment