लोकप्रिय गन्ना किस्म सीईओ-08272 की संपूर्ण विशेषताएं। CO-08272 Sugarcane Variety. सीईओ-08272 गन्ना किस्म की विशेषताएं। सीईओ-08272 गन्ना किस्म की पहचान। अधिक पैदावार देने वाली गन्ना किस्म। गन्ना किस्म का बजाई समय। गन्ने की टॉप किस्म।
गन्ने के कैंसर यानी सबसे खतरनाक रोग लाल सड़न रोग से बचाव कैसे करें
नमस्कार किसान साथियों, कुछ किसानों ने गन्ने की बिजाई शुरू कर दी है। और कुछ अभी गन्ने की बिजाई करने वाले हैं। गन्ना एक ऐसी किस्म है। जो कठिन परिस्थितियों में भी किसानों को अच्छी पैदावार निकाल कर देती है। गन्ने की खेती लगभग पूरे भारत में की जाती है गन्ने की अनेक किस्मों की बजाई पूरे भारतवर्ष में की जाती है। कुछ पुरानी किस्मों ने किसानो को अच्छी पैदावार निकल के दी है, लेकिन बीमारियों के कारण किसान उनको बजाई नहीं कर सकते। तो वह किसान गन्ना किस्म सीईओ-08272 की बिजाई कर सकते हैं। यह एक रोग रहित गन्ना किस्म है। इसके बारे में संपूर्ण जानने के लिए आगे पढ़ें-
सीईओ-08272 गन्ना किस्म की विशेषताएं
सीईओ-08272 गन्ना किस्म एक अगेती गन्ना किस्म है। जो गन्ने में लगने वाले मुख्य रोग जैसे पोका बोइंग और रेड रोड रोगों के प्रति सहनशील है। इस किस्म का गन्ना ठोस होता है। इसकी लंबाई कम होती है। लेकिन इसका गन्ना अधिक वजनदार होता है। इसकी लंबाई 8 से 10 फिट तक ही रहती है। इसके अगोले में कांटे नहीं होते,जिससे लेबर को कटाई के समय कोई प्रॉब्लम नहीं होती। इस गन्ना किस्म में कल्लों का फुटाव अधिक होता है। एक आंख से लगभग 8 से 10 गन्ने आसानी से निकल आते हैं। इसका जमाव अच्छा होने के कारण इसकी पैड़ी भी अच्छी फुटाव करती है।
CO-98014 गन्ना किस्म की विशेषताएं
सीईओ-08272 गन्ना किस्म की पहचान
सीईओ-08272 गन्ना किस्म की पोरी छोटी होती है। इसकी आंख छोटी और अंडाकार होती है। पूरी बीच से दबी हुई और गाठों से उबरी हुई होती है। इसका अगोला हरा और चिकना होता है। इसका अगोले पर हल्के गुलाबी रंग के धब्बे होते हैं।
सीईओ-08272 गन्ना किस्म का बजाई समय
गन्ने की इस किस्म की बिजाई आप शरद कालीन और बसंत कालीन दोनों प्रकार से कर सकते हैं। अक्टूबर से लेकर मार्च तक आप इस किस्म की बिजाई कर सकते हैं। हम इसका एक एकड़ में 10 क्विंटल से लेकर 30 क्विंटल बीज लगता है। इसकी एक आंख से 8 से 10 गन्ने आसानी से निकल आते हैं।
जिन किसान भाइयों ने इस गन्ना किस्म की बिजाई की है। उनको इस किस्म ने कैसी पैदावार निकल कर दी है। अगर उनके पास बीज उपलब्ध है, तो वह अपना मोबाइल नंबर भी दे दें ताकि दूसरे किसान इस किस्म का बीज ले सकें और अपने खेतों से अच्छी पैदावार निकल सके। धन्यवाद!
FAQ
गन्ना कौन सी फसल है?
गन्ना एक ऐसी फसल है, जिसका प्रयोग चीनी, गुड़ और शक़्कर बनने के लिए किया जाता है। गन्ना मीठे का मुख्या स्त्रोत है।
ये भी पढ़ें- 20 से 25 फुट लंबाई वाले गन्ने की किस्म के बारे में जानें:रोग रहित गन्ना किस्म,महाराष्ट्र की गन्ना किस्म
गर्मी सहन करने वाली गेहूं की सबसे अच्छी किस्म(2023):Wheat Variety Of Punjab Agricultural University
करनाल गन्ना अनुसंधान द्वारा बनाई गई गन्ना किस्म CO-15023 के बारे में जाने:Sugarcane Variety CO-15023
गन्ने की अधिक पैदावार देने वाली गन्ना किस्म CO–11015 की विशेषताएं जानें:Sugarcane variety CO–11015