मूंग की टॉप किस्म

SVM-66 मूंग किस्म की विशेषताएं:Features of SVM-66 Moong variety

मूंग एक दलहनी फसल है। जिसकी बिजाई मुख्य तौर पर गर्मी और खरीफ के सीजन में की जाती है। गर्मी के सीजन में मूंग की बिजाई दाल के लिए और हरी खाद के लिए किसान आम तौर पर करते हैं। लेकिन आज मैं जिस किस्म की बात कर रहा हूं। यह किस्म पकने में बड़ी अच्छी रहती है, और किसानों को काफी अच्छी पैदावार निकाल कर देती है। मूंग की यह किस्म शक्ति वर्धक सीड्स द्वारा दी जाती है यह SVM-66 के नाम से जानी जाती है।

SVM-88 मूंग किस्म की विशेषताएं:Features of SVM-88 Moong variety

शक्ति वर्धक सीड्स कंपनी मूंग की अलग-अलग तरह की किस्म किसानों के लिए तैयार करती है। ऐसी ही इसकी एक मूंग की जो SVM-88 के नाम से जानी जाती है। यह मूंग किस्म गर्मी के मौसम में बिजाई के लिए सबसे उपयुक्त है, और सबसे अच्छी पैदावार निकाल कर देती है। मूंग की यह किस्म रोगों के प्रति सहनशील है।

आईपीएम 410-3 (शिखा) मूंग किस्म की विशेषताएं:Best variety of Moong

मूंग की खेती लगभग पूरे भारत में की जाती है। लेकिन मूंग की खेती के लिए काली मिट्टी, दोमट मिट्टी और हलकी मिट्टी सबसे उपयुक्त रहती है। इसलिए मूंग की बिजाई मध्य भारत में सबसे अधिक की जाती है। मूंग की बिजाई जायद और खरीफ के मौसम में कर सकते हैं।मूंग एक दाल वर्गीय फसल है। जिसको आप कम समय में तैयार कर सकते हैं। यह आपको अच्छा मुनाफा कमा कर दे सकती है। आज मैं आपको मूंग की एक ऐसी किस्म के बारे में बताऊंगा। जो भारतीय दलहन अनुसंधान संस्थान कानपुर द्वारा बनाई गई है। यह किस्म शिखा के नाम से प्रसिद्ध है। यह आईपीएम 410-3 के नाम से भी जानी जाती है।