SVM-66 मूंग किस्म की विशेषताएं:Features of SVM-66 Moong variety

By Kheti jankari

Updated on:

Best Moong Variety

SVM-66 मूंग किस्म की विशेषताएं:- मूंग एक दलहनी फसल है। जिसकी बिजाई मुख्य तौर पर गर्मी और खरीफ के सीजन में की जाती है। गर्मी के सीजन में मूंग की बिजाई दाल के लिए और हरी खाद के लिए किसान आम तौर पर करते हैं। लेकिन आज मैं जिस किस्म की बात कर रहा हूं। यह किस्म पकने में बड़ी अच्छी रहती है, और किसानों को काफी अच्छी पैदावार निकाल कर देती है। मूंग की यह किस्म शक्ति वर्धक सीड्स द्वारा दी जाती है यह SVM-66 के नाम से जानी जाती है। इस मूंग किस्म के बारे में संपूर्ण जानकारी के लिए कृपया पूरा लेख पढ़ें।

मार्च में बिजाई के लिए सबसे उपयुक्त है, मूंग की यह किस्म

SVM-66 मूंग किस्म की विशेषताएं

SVM-66 शक्ति वर्धक सीड्स कंपनी की एक मूंग किस्म है। इस मूंग किस्म पौधा मध्यम ऊंचाई वाला होता है। इसका पौधा सीधा और मजबूत होता है। मूंग की इस किस्म की बिजाई आप गर्मी के सीजन में और खरीफ के सीजन में दोनों में कर सकते हैं। गर्मी के सीजन में मार्च से पहले बुवाई कर लेनी आवश्यक होती है। मूंग की इस किस्म का दाना मध्यम और चमकदार होता है। इसके 1000 दानों का वजन लगभग 38 से 40 ग्राम के आसपास रहता है। मूंग की यह पीला मोजेक वायरस आदि रोगों के प्रति सहनशील है।

SVM-66 मूंग किस्म की औसत पैदावार

मूंग की किस्म की औसत पैदावार 7 से 8 क्वांटल प्रति एकड़ तक रहती है। आप इस किस्म से 10 क्वांटल तक अधिक पैदावार भी ले सकते हैं। इसके लिए आपको इसमें समय पर पानी, खाद और स्प्रे का ध्यान रखना पड़ेगा।

SVM-66 मूंग किस्म का पकाने का समय

मूंग की यह किस्म पकने में 60 से 65 दिन का समय लेती है। लेकिन गर्मी के सीजन में मूंग की यह किस्म 5 से 10 दिन जल्दी पक जाती है।

SVM-66 मूंग किस्म की बीज मात्रा

मूंग इस किस्म का 8 से 10 किलोग्राम बीज प्रति एकड़ प्रयोग किया जाता है। गर्मी के मौसम में आप इसका 12 किलोग्राम प्रति एकड़ तक के बीज भी प्रयोग कर सकते हैं।

नोट-बजाई करते समय बीज उपचार फफूंदीनाशक और कीटनाशक से अवश्य करें।

आपको मेरे द्वारा दी गई जानकारी कैसी लगी। कृपया कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं और इसे आगे अन्य किसानों तक अवश्य शेयर करें। धन्यवाद!

ये भी पढ़ें- गर्मियों में बिजाई के लिए बेस्ट है मूंग की यह किस्म

भारतीय दलहन अनुसंधान संस्थान द्वारा तैयार की गई मूंग की सबसे अच्छी किस्म

पंजाब के विज्ञानिकों द्वारा तैयार की गयी मूंग किस्म

मूंग की 14 क्वांटल तक पैदावार देने वाली किस्म:अधिक पैदावार वाली मूंग की एक मात्र किस्म

Kheti jankari

मैं एक किसान हूँ, और खेती में एक्सपर्ट लोगो से मेरा संपर्क है। मैं उनके द्वारा दी गयी जानकारी और अनुभव को आपके साथ साँझा करता हूँ। मेरा प्रयास किसानों तक सही जानकारी देना है। ताकि खेती पर हो रहे खर्च को कम किया जा सके।

Leave a Comment