MM-9333 मक्का किस्म

मक्का की टॉप 5 हाइब्रिड किस्में:Top 5 hybrid varieties of maize

मक्का एक ऐसी फसल है। जिसकी बिजाई पूरे वर्ष भर की जाती है। मक्का की खेती भारत के लगभग सभी हिस्सों में की जाती है। आजकल मक्का के काफी ज्यादा रेट भी बाजार में देखने को मिल रहे हैं। मक्का से इथेनॉल बनाया जाता है। जिसकी बाजार में काफी ज्यादा डिमांड है। जो तेल में मिक्स होकर प्रयोग होता है। मक्का की तरफ किसानों का रुझान बढ़ता जा रहा है। क्योंकि इसकी बाजार में मांग भी काफी बढ़ी है।

MM-9333 मक्का किस्म की विशेषताएं:Maize variety of Rallis India Limited

धान्या सीड्स टाटा रैलीज इंडिया लिमिटेड का एक उत्पाद है। यह बाजार में विभिन्न तरह के बीजों को किसानों के लिए उपलब्ध कराती है। ऐसे ही इसकी मक्का की एक किस्म जो MM-9333 के नाम से जानी जाती है। यह किस्म किसानों के बीच काफी प्रसिद्ध है। किसान इस किस्म से काफी मोटा मुनाफा कमा सकते हैं। जो किसान मक्का के वैज्ञानिक खेती करते हैं। वह इस किस्म को काफी ज्यादा पसंद करते हैं।