MM-9333 मक्का किस्म की विशेषताएं:Maize variety of Rallis India Limited

By Kheti jankari

Updated on:

धान्या सीड्स की मक्का किस्म

MM-9333 मक्का किस्म की विशेषताएं:- धान्या सीड्स टाटा रैलीज इंडिया लिमिटेड का एक उत्पाद है। यह बाजार में विभिन्न तरह के बीजों को किसानों के लिए उपलब्ध कराती है। ऐसे ही इसकी मक्का की एक किस्म जो MM-9333 के नाम से जानी जाती है। यह किस्म किसानों के बीच काफी प्रसिद्ध है। किसान इस किस्म से काफी मोटा मुनाफा कमा सकते हैं। जो किसान मक्का के वैज्ञानिक खेती करते हैं। वह इस किस्म को काफी ज्यादा पसंद करते हैं। मक्का की इस किस्म के बारे में संपूर्ण जानकारी के लिए कृपया पूरा लेख पढ़ें।

डिकाल्ब-8181 मक्का किस्म:किसान क्यों इस किस्म की अधिक बिजाई करते है जानें

MM-9333 मक्का किस्म की विशेषताएं

MM-9333 धान्या सीड्स की एक हाइब्रिड मक्का किस्म है। यह किस्म फंगस रोगों के प्रति सहनशील है। इस किस्म के दानों का अधिक वजन होता है। इसके दानों का रंग पीला (नारंगी) होता है। इस किस्म की बिजाई आप खरीफ और रबी दोनों सीजन में कर सकते हैं। वैसे यह किस्म मुख्य रूप से खरीफ के सीजन के लिए बनाई गई है। मई जून में बिजाई के लिए यह सबसे अच्छी मानी जाती है।

MM-9333 मक्का किस्म का पकाने का समय और औसत पैदावार

मक्का की यह किस्म पकने में 85 से 90 दिन का समय लेती है। कम समय में पकने के साथ ही यह काफी अच्छी पैदावार निकाल कर देती है। यह किस्म 30 से 35 क्वांटल प्रति एकड़ तक पैदावार आसानी से दे देती है। पैदावार क्षेत्र और आपके खेती करने के तरीके पर निर्भर करती है।

MM-9333 मक्का किस्म की बीज मात्रा और बिजाई क्षेत्र

मक्का की इस किस्म का 7 से 8 किलोग्राम बीज प्रति एकड़ प्रयोग किया जाता है। इस किस्म की बिजाई आप मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, तेलंगाना, तमिलनाडु, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर के मैदानी क्षेत्र, झारखंड छत्तीसगढ़, उड़ीसा और हरियाणा आदि राज्यों में कर सकते हैं।

इस किस्म के 4 किलोग्राम का पैकेट 1300 से 1400 रुपए तक आसानी से मिल जाता है। ऑनलाइन मूल्य देखें

नोट-किसान साथी बिजाई करते समय बीज उपचार फफूंदीनाशक और कीटनाशक से अवश्य करें।

आपको मेरे द्वारा दी गई जानकारी कैसी लगी। कृपया कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं और इसे आगे अन्य किसानों तक अवश्य शेयर करें। धन्यवाद!

ये भी पढ़ें- 55 से 60 की कुंतल तक पैदावार देने वाली मक्का किस्म:किसानों को अमीर बनने वाली किस्म

पुरे देश में अच्छी पैदावार के लिए जानी जाती है मक्का की यह हाइब्रिड किस्म:बिजाई समय, औसत पैदावार

फरवरी में लगायें ये सब्जियां:मिलेगा सबसे अधिक बाजार रेट

मक्का की वैज्ञानिक खेती:अधिक पैदावार के लिए कब बुवाई करें, क्या खाद डालें, संपूर्ण जाने

Kheti jankari

मैं एक किसान हूँ, और खेती में एक्सपर्ट लोगो से मेरा संपर्क है। मैं उनके द्वारा दी गयी जानकारी और अनुभव को आपके साथ साँझा करता हूँ। मेरा प्रयास किसानों तक सही जानकारी देना है। ताकि खेती पर हो रहे खर्च को कम किया जा सके।

Leave a Comment