मक्का की टॉप 5 हाइब्रिड किस्में:Top 5 hybrid varieties of maize

By Kheti jankari

Updated on:

मक्का की टॉप 5 हाइब्रिड किस्में

किसान साथियों नमस्कार, मक्का एक ऐसी फसल है। जिसकी बिजाई पूरे वर्ष भर की जाती है। मक्का की खेती भारत के लगभग सभी हिस्सों में की जाती है। आजकल मक्का के काफी ज्यादा रेट भी बाजार में देखने को मिल रहे हैं। मक्का से इथेनॉल बनाया जाता है। जिसकी बाजार में काफी ज्यादा डिमांड है। जो तेल में मिक्स होकर प्रयोग होता है। मक्का की तरफ किसानों का रुझान बढ़ता जा रहा है। क्योंकि इसकी बाजार में मांग भी काफी बढ़ी है। आज मैं आपको मक्का की पांच ऐसी किस्म के बारे में बताऊंगा। जिनकी बिजाई आप 2024 में करके अच्छी पैदावार निकाल सकते है।

मक्का में खरपतवार नियंत्रण करने का सही तरीका:मक्का में खरपतवार के नुक्सान से कैसे बचें

मक्का की टॉप 5 हाइब्रिड किस्में

मक्का की किस्म की बात करें। तो बाजार में आपको मक्का की काफी सारी किस्में देखने को मिल जाती हैं। जिसमें पायनियर सीड्स, सिजेंटा सीड्स, बायर सीड्स, एडवांटा सीड्स और धान्य सीड्स जैसी कंपनियां काफी अच्छी-अच्छी किस्में किसानों को उपलब्ध कराती हैं। और काफी अच्छी पैदावार निकाल कर देती है। आज में आपको 5 ऐसी किस्मों के बारे में बताऊंगा। जो सबसे अधिक पैदावार निकाल कर देती है। इन सभी किस्म की बिजाई आप फरवरी मार्च के महीने में कर सकते हैं।

P-1899 मक्का किस्म

P-1899 पायनियर सीड्स की एक हाइब्रिड मक्का किस्म है।  यह किस्म किसानों द्वारा काफी ज्यादा पसंद की जाती है। इस किस्म एक पौधे में दो भुट्टे आसानी से बन जाते हैं। और भुट्टा पूरा दोनों से भरा हुआ होता है। मक्के की इस किस्म का ताना काफी मजबूत होता है, और यह गिरने के प्रति सहनशील होती है। मक्का की यह किस्म पकने में 90 से 100 दिन का समय लेती है। पूरा लेख पढ़ें।

मक्का में बिजाई के समय ताकतवर खाद कांबिनेशन:100 क्विंटल पैदावार का तरीका

डिकाल्ब-9208 मक्का किस्म

डिकाल्ब-9208 मक्का बायर क्रॉप साइंस द्वारा बनाई गई एक हाइब्रिड मक्का किस्म है। यह किस्म अधिक उपज देने की क्षमता रखती है। इस किस्म के पौधे पर एक समान भुट्टे लगते हैं। इसके भुट्टे का रंग नारंगी होता है। इस किस्म की बिजाई आप खरीफ और रबी दोनों सीजन में कर सकते हैं। मक्का की इस किस्म की औसत पैदावार 40 से 45 क्विंटल प्रति एकड़ तक रहती है। पूरा लेख पढ़ें।

ADV-759 मक्का किस्म

ADV-759 मक्का किस्म भारी जमीन और संचित क्षेत्र के लिए सबसे अच्छी किस्म है। इस किस्म की बिजाई खरीफ और रबी दोनों सीजन में कर सकते है। लेकिन यह मुख्य तौर पर खरीफ के लिए ज्यादा अच्छी रहती है। इस किस्म का भुट्टा दानों से पूरा भरा होता है। इसमें दोनों का प्रतिशत भी अन्य किस्म के मुकाबले अधिक होता है। मक्का की यह किस्म खरीफ के मौसम में 115 से 120 दिन में पक जाती है, और रबी के मौसम में 135 से 140 दिन में पैक कर तैयार होती है। पूरा लेख पढ़ें।

NK-30 प्लस मक्का किस्म 

एनके-30 प्लस मक्का किस्म सिंजेंटा सीड्स की एक हाइब्रिड किस्म है। इस किस्म की लंबाई मद्धम होती है। जिससे यह गिरने के प्रति सहनशील है। विपरीत मौसम में भी वह किस्म काफी अच्छी पैदावार निकालकर देती है। मक्का की यह की यह किस्म पकने में 115 से 120 दिन का समय लेती है। पूरा लेख पढ़ें।

MM-9333 मक्का किस्म

MM-9333 धान्या सीड्स की एक हाइब्रिड मक्का किस्म है। यह किस्म फंगस रोगों के प्रति सहनशील है। इस किस्म के दानों का अधिक वजन होता है। इसके दानों का रंग पीला (नारंगी) होता है। मक्का की यह किस्म पकने में 85 से 90 दिन का समय लेती है। यह किस्म 30 से 35 क्वांटल प्रति एकड़ तक पैदावार आसानी से दे देती है। पूरा लेख पढ़ें।

आप ऊपर दी गई इन किस्मों में किसी भी किस्म की चयन कर सकते हैं। यह आपको काफी अच्छी पैदावार निकाल कर देगी। आपको मेरे द्वारा दी गई जानकारी कैसी लगी। कृपया कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं और इसे आगे अन्य किसानों तक अवश्य शेयर करें। धन्यवाद!

Kheti jankari

मैं एक किसान हूँ, और खेती में एक्सपर्ट लोगो से मेरा संपर्क है। मैं उनके द्वारा दी गयी जानकारी और अनुभव को आपके साथ साँझा करता हूँ। मेरा प्रयास किसानों तक सही जानकारी देना है। ताकि खेती पर हो रहे खर्च को कम किया जा सके।

Leave a Comment