सवा-7501 धान किस्म की विशेषताएं:- किसान साथियों नमस्कार, धान की किस्मों की बात करें, तो धान की हाइब्रिड और देसी दो प्रकार की किस्में देखने को मिलती है। कुछ क्षेत्रों में किसान भाई देसी किस्में लगाकर भी काफी अच्छी पैदावार ले रहे हैं। लेकिन कुछ किसान हाइब्रिड किस्मों को काफी ज्यादा पसंद करते हैं। धान की हाइब्रिड किस्म की बात करें, देश में टाटा सीड्स, सवाना सीड्स, बायर सीड्स, सिंजेंटा सीड्स और पायनियर सीड्स की कुछ किस्में काफी ज्यादा मशहूर है। ऐसे ही पिछले दो सालों से सवाना सीड्स की एक हाइब्रिड धान किस्म जो सवा-7501 के नाम से जानी जाती है। किसानों के बीच काफी पसंद की जा रही है। और किसानों को काफी अच्छी पैदावार निकाल कर दे रही है। इस किस्म की विशेषताएं, पकाने का समय और औसत पैदावार आदि के बारे में संपूर्ण जानकारी के लिए कृपया पुरा लेख पढ़ें।
सवा-7501 धान किस्म की विशेषताएं
सवा-7501 धान सवाना सीड्स की एक हाइब्रिड धान किस्म है। यह एक माध्यम लंबाई वाली धान किस्म है। इसका दाना मोटा और लंबा होता है। यह धान की कम खाद, पानी में तैयार होने वाली किस्म है। यह किस्म झुलसा रोग के प्रति सहनशील है। इस किस्म में कल्लों का फुटाव काफी अधिक होता है। इस किस्म की सबसे बड़ी विशेषता यह है, कि इसमें आपको खाली दाने देखने को नहीं मिलते। इसके दाने बराबर मात्रा में भरे होते हैं, और उनमें किसी प्रकार का फाड़ा देखने को नहीं मिलता।
सवा-7501 धान किस्म का पकाने का समय
सवा-7501 धान किस्म पकने में लगभग 125 से 130 दिन का समय लेती है। यह समय आपके क्षेत्र के या आपके पानी देने के तरीके से 5 से 10 दिन ऊपर नीचे हो सकता है।
सवा-7501 धान किस्म की औसत पैदावार
धान की यह किस्म 36 से 40 क्विंटल प्रति एकड़ तक पैदावार आसानी से दे देती है। आप इस किस्म से 45 क्विंटल तक भी अधिक पैदावार ले सकते हैं। इसके लिए आपके पास नहरी पानी और अच्छी उपजाऊ जमीन होनी आवश्यक है।
सवा-7501 धान किस्म बीज मात्रा
सवा-7501 धान किस्म की बीज मात्रा की बात करें। तो इसकी पौध करने के लिए 3 किलोग्राम बीज प्रति एकड़ और अगर आप इसकी सीधी बिजाई करते हैं। तो 6 किलोग्राम बीज प्रति एकड़ प्रयोग किया जाता है।
किसान साथियों अगर आपने भी सवा-7501 धान की बिजाई की है। आपको इसके कैसे रिजल्ट देखने को मिले। कृपया कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं। अगर आपको मेरा यह लेख अच्छा लगा, तो इसे आगे अन्य किसानों तक अवश्य शेयर करें। धन्यवाद!
ये भी पढ़ें- DR-8336 हाइब्रिड धान किस्म:मोटा दाना और अधिक पैदावार के लिए जानी जाती है यह किस्म
MR-8222 हाइब्रिड धान किस्म:गिरने के प्रति सहनशील, मुख्या विशेषताएं जानें
Dear sir
I need to 5 kg paddy seeds sava (7501). I hope you give me online
9155511172 is no pe apna adress bjh de sir m kosis krunga apko jaldi se jaldi bjhne ki