मक्का में पहला दमदार स्प्रे, कब करें:सभी रोगों का समाधान:When to first spray maize

By Kheti jankari

Published on:

मक्का में पहला स्प्रे कौन सा करें

किसान साथियों नमस्कार, मक्का की फसल में कीटों का प्रकोप बहुत अधिक और जल्दी देखा जाता है। एक तो मक्का की फसल में खादों का प्रयोग ज्यादा किया जाता है। दूसरा मक्का की फसल नरम होती है। इसलिए इसमें शुरुआत शुरू में ही कीट अटैक कर देते हैं। मक्का में सुंडी का अटैक अधिक मात्रा में देखने को मिलता है। हमें शुरू में ऐसा कौन सा स्प्रे करें। जिससे हमारा खर्च भी कम आए और हमारी मक्का अच्छी बढ़वार लेकर चले। इसके लिए मैं आपको नीचे एक स्प्रे के बारे में बताता हूं। आप इसको अपनी मक्का की फसल में कर सकते हैं। इसके आपको सबसे अच्छे रिजल्ट देखने को मिलेंग।

मक्का की टॉप 5 हाइब्रिड किस्में

मक्का में पहला स्प्रे कब करें

मक्का में पहला स्प्रे करने का सही टाइम जब आपकी मक्का की फसल दो से तीन पत्ती की हो उसे समय होता है। क्योंकि इस समय ही सुंडी काफी अधिक मात्रा में लगती है, और मक्का की फसल को नुकसान पहुंचती है। अगर दिनों की बात करें, तो हमें 15 से 20 दिन पर मक्का की फसल में पहला स्प्रे कर देना चाहिए। पहले स्प्रे को आप पानी लगाने से पहले या पानी लगाने के बाद कर सकते हैं। पानी लगना आपकी मिट्टी पर निर्भर करता है। अगर आपके खेत को पानी की जरूरत हो तभी पानी लगाएं।

मक्का में पहला स्प्रे कौन सा करें

मक्का में पहले स्प्रे की बात करें, तो इसमें हमें अच्छे और सस्ते कीटनाशक का प्रयोग करना चाहिए। जिससे हमारा खर्च भी कम हो और सुंडी रोगों से पूरी तरह से रोकथाम कर सके। इसके लिए हम सबसे अच्छा कीटनाशक एवं इमामेक्टिन बेंजोएट 5% एसजी 100 ग्राम प्रति एकड़ या बाइफेंथ्रिन 10% ईसी 500ml प्रति एकड़ के हिसाब से स्प्रे कर सकते हैं। इसके साथ हम एनपीके-19-19-19 1kg प्रति एकड़ या सागरिका 500ml प्रति एकड़ को साथ में अवश्य मिलाएं। जिससे मक्का की फसल को पोषण मिल सके और उसकी बढ़वार अच्छे से हो सके। एनपीके, सागरिका और कीटनाशक का घोल अलग-अलग बनाएं। इनको टंकी में ही मिक्स करें।

नोट-किसान साथियों स्प्रे करते समय चिपको अवश्य मिल लें। ताकि दवाई अच्छे से काम कर सके।

किसान साथियों अगर आपको मेरे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लगी, तो कृपया कमेंट के माध्यम से मुझे जरूर बताएं और अगर आपको आगे भी ऐसी ऐसी जानकारी चाहिए। तो आप इसे अन्य किसानों तक अवश्य शेयर करें। धन्यवाद!

ये भी पढ़ें-मक्का में खरपतवार नियंत्रण करने का सही तरीका:मक्का में खरपतवार के नुक्सान से कैसे बचें

मक्का में खरपतवार नियंत्रण करने का सही तरीका:मक्का में खरपतवार के नुक्सान से कैसे बचें

मक्का में पहला खाद:यूरिया के साथ क्या डालें

मक्का में बिजाई के समय ताकतवर खाद कांबिनेशन:100 क्विंटल पैदावार का तरीका

Kheti jankari

मैं एक किसान हूँ, और खेती में एक्सपर्ट लोगो से मेरा संपर्क है। मैं उनके द्वारा दी गयी जानकारी और अनुभव को आपके साथ साँझा करता हूँ। मेरा प्रयास किसानों तक सही जानकारी देना है। ताकि खेती पर हो रहे खर्च को कम किया जा सके।

Leave a Comment