MP–3030 धान किस्म की विशेषताएं|MP–3030 Paddy Variety

By Kheti jankari

Updated on:

MP–3030 धान किस्म की विशेषताएं

MP–3030 धान किस्म की विशेषताएं:- नमस्कार किसान भाइयों, आज हम MP–3030 धान किस्म की विशेषताएं की बात करेंगे। आपको इस लेख में इस धान के बीज की पूरी जानकारी मिलेगी। MP–3030 महिंद्रा एग्री सॉल्यूशन लिमिटेड(Mahindra Agri Solution Limited) कंपनी का एक एक बहुत अच्छा उत्पाद है। पिछले कुछ वर्षों में इस बीज ने किसानों को काफी अच्छी पैदावार निकाल कर दी है।

महिंद्रा एग्री सॉल्यूशन लिमिटेड(Mahindra Agri Solution Limited) के बारे में

महिंद्रा एग्री सॉल्यूशन लिमिटेड एक भारतीय कृषि कम्पनी है। जो कृषि समाधानों के माध्यम से किसान समृद्धि को बढ़ाने की दृष्टि से , महिंद्रा एग्री विभिन्न उत्पादों, सेवाओं और कृषि पहलों के माध्यम से किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में काम कर रहा है। यह कंपनी धान, मक्का, गेहूं, मिर्च, भिंडी, तरबूज, टमाटर आदि उत्पाद किसानों तक पहुंचाने का काम करती है। यह कंपनी नासिक, बारामती और सांगली में 800 से अधिक किसानों के साथ काम करती है।
डॉ पवन कुमार गायोनक महिंद्रा एग्री सॉल्यूशन लिमिटेड के अध्यक्ष हैं।

महिंद्रा एग्री सॉल्यूशन लिमिटेड के धान बीज

महिन्द्रा एग्री सॉल्यूशन लिमिटेड संकर (hybird) धान की किसानों को 4 किस्मे उपलब्द करती है।

  1. MP–3020 (पकने का समय 120 से 125 दिन)
  2. MP–3030 (पकने का समय 120 से 125 दिन)
  3. Super Kalpana (पकने का समय 130 से 135 दिन)
  4. MP–3334 ( पकने का समय 130 से 135 दिन)

MP–3030 धान किस्म की विशेषताएं

महिंद्रा एग्री सॉल्यूशन लिमिटेड(Mahindra Agri Solution Limited) की MP–3030 धान कम समय में पकने वाली धान किस्म है। MP–3030 धान किस्म की मुख्या विशेषताएं निम्नलिखित हैं।

  • यह एक संकर (hybird) धान है।
  • यह पकने में 120 से 125 दिन का समय लेती है।
  • इसकी लंबाई अधिक होती है। जिससे पशुओं के लिए अधिक सूखे चारे का उत्पादन होता है।
  • इसकी बाली की लंबाई 12 से 13 इंच तक होती है।
  • इसकी इसकी औसत पैदावार 30 से 35 कुंटल होती है।
  • इसमें टिलरों की संख्या अधिक होती है जिससे ये अच्छी पैदावार निकल के देती है।
  • इसमें कम पानी की आवश्यकता के साथ व्यापक अनुकूलनशीलता।

FAQ

1.MP–3030बीज की कीमत क्या है?
ANS. इस बीज की कीमत अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग मिलता है। वैसे इसके रेट सामान्य दूसरी कंपनी के बीजों जैसे होते हैं। इसकी 3kg का पैकेट 1000 से 1200रुपए तक मिलता है।
2.धान की नर्सरी में कौन से खाद का प्रयोग करना चाहिए ?
ANS. धान की नर्सरी में किसान भाई NPK का इस्तेमाल कर सकते हैं धान की नर्सरी उखाड़ने से पहले 2 से 3 किलो यूरिया का छिड़काव करें जिससे धान पोध आसानी से उखाड़ जायेगी और जड़ नहीं टूटेगी।

ये भी पढ़ें– धान की नर्सरी कैसे तैयार करें(2023)|धान की नर्सरी तैयार करते समय ध्यान रखने योग्य बातें।

कावेरी-7299 धान की विशेषताएं

Kheti jankari

मैं एक किसान हूँ, और खेती में एक्सपर्ट लोगो से मेरा संपर्क है। मैं उनके द्वारा दी गयी जानकारी और अनुभव को आपके साथ साँझा करता हूँ। मेरा प्रयास किसानों तक सही जानकारी देना है। ताकि खेती पर हो रहे खर्च को कम किया जा सके।

Leave a Comment