Dargi cow:छोटी कद, कम चारा, किसानों का सहारा, गुजरात की देसी गाय नस्ल

By Kheti jankari

Published On:

Follow Us
Dargi cow

Dargi cow:- किसान साथियों नमस्कार, भारत में देसी गाय की लगभग 50 नस्लें में पाई जाती हैं। इनमें से साहिवाल, गिर, थारपारकर और राठी नस्ल सबसे अधिक दूध देने वाली नस्ल हैं। किसान साथियों लेकिन मैं आपको आज गाय की एक ऐसी नस्ल के बारे में बताऊंगा जो कम चारे में आपको अधिक फायदा देती है। यह गाय नस्ल गुजरात की एक देसी नस्ल है। जो अपनी छोटी लंबाई के लिए जानी जाती है। गुजरात में लगभग चार गाय की देसी नस्लें पाई जाती हैं। जिसमें कांकरेज, डांगी, गिर और डगरी आदि नस्लें शामिल है। मैं आज आपको डगरी गाय के बारे में बताऊंगा। इस नस्ल के बारे में संपूर्ण जानकारी के लिए कृपया पुरा लेख पढ़ें।

डगरी गाय(Dargi cow) की पहचान

डगरी गाय की पहचान आप आसानी से कर सकते हैं। आपको नीचे कुछ बातें बताई गई है। जिससे आपको डगरी गाय की पहचान करने में आसानी होगी।

  • डगरी गाय का माथा सीधा होता है, और इसके सिंग पतले और छोटे आकार के होते हैं।
  • डगरी गाय का शरीर का आकार मध्यम छोटा होता है।
  • यह मुख्यता: सफेद और भूरे रंग की होती है। इसका सफेद रंग अधिक देखने को मिलता है।
  • इस नस्ल की गाय बहुत कम चारा खाती हैं।
  • इस नस्ल के बैल पहाड़ी इलाकों में ज्यादा देखने को मिलते हैं।

डगरी गाय(Dargi cow) की विशेषताएं

  • इस गाय के दूध में औसत वसा 4.8% पायी जाती है।
  • यह गाय एक ब्यांत में औसतन 300 लीटर तक दूध देती है।
  • डगरी गाय एक ब्यांत में अधिकतम 650 लीटर तक दूध दे सकती है।
  • इस गाय में रोग कम लगते हैं।
  • इस गाय का दूध उत्पादन दो से चार लीटर प्रति दिन तक होता है।
  • इस नस्ल के मवेशी खेती के योग्य होते हैं।

किसान साथियों अगर आपके पास चारे के लिए जगह कम है, और आपको गाय पालन करना है। तो आप डगरी गाय को पाल सकते हैं। यह गाय कम चारे में और कम जगह में रह सकती है। अगर आपको मेरे द्वारा अच्छी जानकारी अच्छी लगी। तो हमें कमेंट के माध्यम से बताएं और इसे आगे अन्य किसानों तक अवश्य शेयर करें। धन्यवाद!

Kheti jankari

मैं एक किसान हूँ, और खेती में एक्सपर्ट लोगो से मेरा संपर्क है। मैं उनके द्वारा दी गयी जानकारी और अनुभव को आपके साथ साँझा करता हूँ। मेरा प्रयास किसानों तक सही जानकारी देना है। ताकि खेती पर हो रहे खर्च को कम किया जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Subscriber YouTube

Subscriber Now

Leave a Comment