कावेरी 7425 धान किस्म के बारे में सम्पूर्ण जानें:kaveri 7425 paddy seed

By Kheti jankari

Published on:

कावेरी 7425 धान किस्म

कावेरी 7425 धान किस्म के बारे में सम्पूर्ण जानें:- किसान साथियों नमस्कार, कावेरी सीड्स एक बीज निर्माता कंपनी है। जो अनाज वर्गीय फसलों और सब्जी फसलों के साथ-साथ कृषियों में प्रयोग होने वाले कई प्रकार के बीजों का उत्पादन करती है। कावेरी कंपनी किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले हाइब्रिड बीज उपलब्ध कराती है। जिससे किसान पिछले कई वर्षों से काफी अच्छी पैदावार ले रहे हैं। कावेरी सीड्स ने धान की एक किस्म वर्ष 2022 में किसानों के लिए तैयार किया था। धान का यह किस्म KRH-7425 के नाम से जानी जाती है। इस किस्म के बारे में संपूर्ण जानकारी आपको नीचे इस लेख में मिलेगी।

VNR 2355 धान किस्म के बारे में सम्पूर्ण जानें

कावेरी 7425 धान किस्म के बारे

कावेरी 7425 कावेरी सीड्स की एक हाइब्रिड धान किस्म है। यह किस्म झुलसा रोग के प्रति सहनशील है। इस किस्म की बाली लंबी होती है। इसकी बालियों में खाली दाने नहीं रहते। इस किस्म में कल्लों काफी अधिक रहता है। इसमें 15 से 20 कल्ले आसानी से निकल आते हैं। इस किस्म का तना काफी मजबूत होता है। इसकी लंबाई भी माध्यम होती है। जिससे यह गिरने के प्रति भी सहनशील है।

कावेरी 7425 धान किस्म का पकने का समय

धान की यह किस्म पकने में लगभग 130 से 135 दिन का समय लेती है। पकने का समय अलग-अलग मौसम और क्षेत्र में ऊपर नीचे हो सकता है।

कावेरी 7425 धान किस्म की औसत पैदावार

कावेरी 7425 धान किस्म की औसत पैदावार 30 से 35 क्विंटल प्रति एकड़ तक रहती है। लेकिन किसान साथी अच्छी जमीन और वैज्ञानिक तरीके से खेती करके 40 क्विंटल प्रति एकड़ तक भी पैदावार ले सकते हैं।

कावेरी 7425 धान किस्म की बीज मात्रा और मूल्य

अगर आप इस धान किस्म की सीधी बिजाई करते हैं। तो आपको 6 किलोग्राम भी प्रति एकड़ प्रयोग करना पड़ता है। अगर आप पौध रोपाई द्वारा धान की इस किस्म की बिजाई करते हैं। तो आपको तीन किलोग्राम बीज की आवश्यकता पड़ती है। इसके 3 किलोग्राम बीज पैकेट का मूल्य लगभग 1200रु से 1300रु तक रहता है।

आपको मेरे द्वारा दी गई जानकारी कैसी लगी। कृपया कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं और इसे आगे अन्य किसानों तक अवश्य शेयर करें। धन्यवाद!

ये भी पढ़ें- कावेरी-471 धान किस्म की विशेषताएं

सवा-7501 धान किस्म की विशेषताएं

सवा–7301 धान की विशेषताएं

DR-8336 हाइब्रिड धान किस्म:मोटा दाना और अधिक पैदावार के लिए जानी जाती है यह किस्म

Kheti jankari

मैं एक किसान हूँ, और खेती में एक्सपर्ट लोगो से मेरा संपर्क है। मैं उनके द्वारा दी गयी जानकारी और अनुभव को आपके साथ साँझा करता हूँ। मेरा प्रयास किसानों तक सही जानकारी देना है। ताकि खेती पर हो रहे खर्च को कम किया जा सके।

Leave a Comment