पंजाब कृषि विश्वविद्यालय द्वारा निर्मित गेहूं किस्म PB-725 की विशेषताएं जानें:PB-725 Wheat Variety

By Kheti jankari

Published on:

पंजाब कृषि विश्वविद्यालय द्वारा निर्मित गेहूं किस्म PB-725 की विशेषताएं जानें

गेहूं रोटी के लिए उगाई जाने वाली एक प्रमुख फसल है। जिसकी ठंड के मौसम में बिजाई की जाती है। गेहूं की बिजाई के लिए जल भराव वाली मिट्टी को छोड़कर सभी प्रकार की मिट्टी में इसकी बिजाई की जा सकती है। गेहूं की बिजाई आप हल्की जमीन में भी कर सकते हैं। लेकिन सूचित क्षेत्र में गेहूं अच्छी पैदावार निकाल कर देती है। एक ऐसी ही किस्म पंजाब कृषि विश्वविद्यालय द्वारा बनाई गई है। जो PB-725 के नाम से जानी जाती है। आगे इस किस्म के बारे में सम्पूर्ण जानें-

PB-725 गेहूं किस्म की विशेषताएं

PB-725 गेहूं किस्म पंजाब कृषि विश्वविद्यालय द्वारा वर्ष 2015 में बनाई गई थी। यह एक अच्छी ऊंचाई वाली गेहूं किस्म है। जिसकी ऊंचाई लगभग 105 सेंटीमीटर तक रहती है। इसकी बजाई आप सभी राज्यों में कर सकते हैं। इस गेहूं किस्म के दाने मोटे होते हैं। इस गेहूं किस्म गर्मी को सहन करने की शक्ति अधिक होती है। पिछले तीन-चार साल से किसान इस किस्म से काफी अच्छी पैदावार निकाल रहे हैं। गेहूँ की इस किस्म से भूसा भी अधिक बनता है।

HI-8663 Wheat Top Variety

PB-725 गेहूं किस्म का पकने का समय

गेहूं की यह की पकने में लगभग 145 से 155 दिन का समय लेती है। पकाने का समय आपके पानी देने के और जलवायु के ऊपर निर्भर करता है।

PB-725 गेहूं किस्म की औसत पैदावार

PB-725 गेहूं किस्म की औसत पैदावार 23 क्विंटल तक रहती है। लेकिन इस गेहूं किस्म में 25 क्विंटल तक अधिक पैदावार देने की क्षमता है।

PB-725 गेहूं किस्म का बजाई समय

गेहूं की इस किस्म की बजाई आप 25 अक्टूबर से लेकर 20 नवंबर तक कर सकते हैं। यह गेहूं किस्म संचित क्षेत्र के लिए सबसे उपयुक्त मानी जाती है।

नोट-गेहूं की बिजाई करते समय अगर आप घर से बीज इस्तेमाल करते हैं। तो उसे फफूंदी नाशक और कीटनाशक से बीज उपचार जरूर करें। ताकि गेहूँ का जमाव अच्छे से हो सके।

जिन किसान भाइयों ने इस किस्म की बजाई की है। वो इस किस्म के बारे में किसान भाई अपनी राय जरूर दें। ताकि दूसरे किसान इससे लाभ ले सकें। धन्यवाद!

FAQ

रोटी बनाने के लिए कौन सा गेहूं सबसे अच्छा है?
रोटी बनाने के लिए hd-3086 सबसे अच्छी किस्म है।

ये भी पढ़ें – पैदावार के मामले में इस गेहूं किस्म का नहीं है कोई मुकाबला

गेहूं की लेट बजाई करने वाले किसान इस खास गेहूं किस्म की बिजाई करे

गर्मी को सहन करने की अधिक क्षमता रखती है पंजाब की यह गेहूं किस्म

गेहूं किस्मों में सबका बाप है ये गेहूं किस्म:श्रीराम सीड्स की सबसे अधिक पैदावार देने वाली गेहूं किस्म

Kheti jankari

खेती जानकारी एक ऐसी वेबसाइट है। जिसमें आपको कृषि से जुड़ी जानकारी दी जाती है। यहां आप कृषि, पशुपालन और कृषि यंत्रों से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते है।

Leave a Comment