गन्ने की अधिक पैदावार देने वाली गन्ना किस्म CO–11015 की विशेषताएं जानें:Sugarcane variety CO–11015

By Kheti jankari

Updated on:

गन्ने की अधिक पैदावार देने वाली गन्ना किस्म CO–11015 की विशेषताएं जानें

किसान साथियों नमस्कार, चीनी का प्रयोग लगभग सभी प्रकार की मीठी वस्तुओं का निर्माण करने में किया जाता है। सुबह की चाय हो या केक, पेस्ट्री, मिठाई और दुनिया भर के खाद्य पदार्थों में लोग चीनी का इस्तेमाल जरूर करते हैं। चीनी ही आपके खाने में मिठास घोलती है। चीनी का उत्पादन करने में भारत दुनिया का दूसरा स्थान है। चीनी गन्ने के द्वारा बनायीं जाती है। अब भारत की गन्ना उत्पादन की कामयाबी में और पंख लग गए हैं। क्योंकि लंबे समय के रिसर्च के बाद वैज्ञानिकों ने एक नई गन्ना किस्म की खोज की है। जिसमें दूसरी किस्म के मुकाबले अधिक मात्रा में शर्करा पाई जाती है। यह किस्म अन्य किस्म के मुकाबले में अधिक पैदावार देती है। इस किस्म के बारे में संपूर्ण जानकारी नीचे पड़े।

गन्ने की नई किस्म Co-13235 की विशेषताएं

CO–11015 गन्ना किस्म की विशेषताएं

CO–11015 तमिलनाडु की गन्ना किस्म है। लेकिन इस किस्म की बजाई आप पुरे भारत में कर सकते है। जिसकी बजाई आप अक्टूबर और नवंबर में कर सकते हैं। इसका रंग हल्का लाल बैंगनी होता है। यह गन्ने की एक अर्ली किस्म है। इसका पत्ता प्लास्टिक जैसा होता है। यह रोग रहित गन्ना किस्म है। इसमें किसी प्रकार का कोई रोग जैसे टॉप बोरर, पोका बोइंग और रेड रोड जैसे रोग नहीं लगता। इस किस्म की पोरी लंबी होती है। इसमें शुरू से ही फुटाव अच्छा होता है। इसकी एक आंख से 15 से 16 गन्ने आसानी से निकल जाते हैं। सभी गन्ने एक समान लंबाई देते हैं। इस गन्ना किस्म की पैड़ी भी अच्छा फुटाव देती है। इसकी इंटरनोड अन्य किस्म के मुकाबले में अधिक लंबी होती है। इसकी पत्तियां चौड़ी और हरी भरी होती हैं। इस गन्ने में चीनी की मात्रा 20% के आसपास होती है। यह गन्ना किस्म किसान हित की किस्म है। इस किस्म में कम खर्चे में अधिक पैदावार निकल जा सकती है। एक तो इस किस्म में रोग कम लगता है, और दूसरा पशुओं के लिए घास अधिक निकलता।

CO–11015 गन्ना किस्म का बजाई समय

वैसे तो इस किस्म की बिजाई आप अक्टूबर से लेकर मार्च तक कर सकते हैं। लेकिन इस किस्म की बिजाई का सही समय अक्टूबर नवंबर ही है। क्योंकि अगर आपको इस किस्म से अधिक पैदावार लेनी है। तो इस किस्म को 10 से 12 महीने आपको देने पड़ेंगे। अगर आप इसकी मार्च में भी बजाई करते हैं। तो यह किस्म अन्य किस्म की मुकाबले अधिक पैदावार दे देती है।

CO–11015 गन्ना किस्म की पैदावार

यह किस्म अन्य किस्म के मुकाबले अधिक पैदावार देती है। क्योंकि इसमें कल्लों की संख्या अधिक निकलती है। इसके एक गन्ने का वजन लगभग 2.5kg से 3kg तक रहता है। इसके गाने की लंबाई 10 से 15 फीट समानता रहती ही है। इसके सभी गन्ने समान मात्रा में लंबे होते हैं। इसमें शर्करा की मात्रा अधिक होती है। जिससे इसकी पैदावार ज्यादा निकलती है। इसकी औसत पैदावार 400 से 450 कुंतल प्रति एकड़ तक आसानी से निकल आती है।

गन्ने की इस किस्म की बिजाई आप नजदीकी गन्ना मील से संपर्क करके ही करें क्योंकि कुछ गन्ना मिल इस किस्म को नहीं लेते। अगर आप इस किस्म के बारे में अधिक जानकरी लेना चाहते हो तो कमेंट में पूछ सकते हो। धन्यवाद!

FAQ

गन्ना मोटा करने के लिए क्या करें?
गन्ने को मोटा करने के लिए उसमे समय से खाद और पानी देना पड़ेगा। कैल्शियम नाइट्रेट गन्ने की मोटाई बढ़ाने में मदद करता है।
गन्ने में पोटाश का उपयोग कब करना चाहिए?
गन्ने में पोटाश बजाई के समय डालना चाहिए। जिससे गन्ना अच्छे से ग्रोथ कर सके।

ये भी पढ़ें –लोकप्रिय गन्ना किस्म सीईओ-08272 की संपूर्ण विशेषताएं

जल भराव वाले क्षेत्र के लिए सबसे अच्छी गन्ना किस्म:CO-98014 गन्ना किस्म की विशेषताएं

COPB-95 अर्ली गन्ना किस्म की विशेषताएं(2023)|COPB-95 Early Sugarcane Variety

लोकप्रिय गन्ना किस्म सीईओ-08272 की संपूर्ण विशेषताएं:CO-08272 Sugarcane Variety

Kheti jankari

मैं एक किसान हूँ, और खेती में एक्सपर्ट लोगो से मेरा संपर्क है। मैं उनके द्वारा दी गयी जानकारी और अनुभव को आपके साथ साँझा करता हूँ। मेरा प्रयास किसानों तक सही जानकारी देना है। ताकि खेती पर हो रहे खर्च को कम किया जा सके।

6 thoughts on “गन्ने की अधिक पैदावार देने वाली गन्ना किस्म CO–11015 की विशेषताएं जानें:Sugarcane variety CO–11015”

  1. यह गन्ना 11015 क्या डालमिया चीनी यूनिट निगोही शाहजहांपुर में अर्ली वैरायटी में लेते है या नहीं जानकारी दे

    Reply
  2. यह गन्ना रौजागाव चीनी मील अयोध्या लेती है या नहीं लेती हो तो मै 5 एकड़ इस फसल को लगाना चाहूंगा

    Reply

Leave a Comment