जल भराव वाले क्षेत्र के लिए सबसे अच्छी गन्ना किस्म:CO-98014 गन्ना किस्म की विशेषताएं

By Kheti jankari

Updated on:

जल भराव वाले क्षेत्र के लिए सबसे अच्छी गन्ना किस्म

किसान साथियों नमस्कार, जैसा कि आप सबको पता है, की गन्ना एक ऐसी मर्द खेती है। जो अत्यधिक पानी, सूखा और सभी प्रकार की प्राकृतिक आपदाओं को सहने की शक्ति रखता है। यह एक मजबूत फसल मानी जाती है। जिसका प्राकृतिक आपदाओं का बहुत कम प्रभाव पड़ता है। इसलिए किसान भाई इस फसल को अधिक मात्रा में लगाते हैं। और यह किसानों को एक अच्छी पैदावार निकाल कर देती है। जिससे उनको अधिक लाभ भी होता है। गन्ने की एक ऐसी ही किस्म है- जो जल भराव वाले क्षेत्र के लिए काफी उपयुक्त मानी जाती है। गन्ने की यह किस्म CO-98014 के नाम से जानी जाती है। आगे इस किस्म की विशेषताएं जानें –

गन्ना किस्म COLK–14201 की यह खूबियां

CO-98014 गन्ना किस्म की विशेषताएं

CO-98014 गन्ना किस्म अपनी लंबाई के लिए जानी जाती है। इसका गन्ना 12 से 13 फीट लम्बा हो जाता है। इस गन्ने की मोटाई थोड़ी कम होती है। इस गन्ना किस्म में किसी भी प्रकार के कोई रोग जैसे-टॉप बोरोर, पोका बोइंग और रेड रोड जैसी समस्या नहीं देखने को मिलती। इस किस्म में कल्लो का फुटाव अधिक होता हैं। जिन क्षेत्रों में पानी अधिक खड़ा रहता है, यानी जल भराव वाले क्षेत्रों में यह किस्म सबसे उपयुक्त रहती है। ऐसे क्षेत्रों में यह किस्म बहुत अच्छी पैदावार निकाल कर देती है। इसकी पैड़ी अच्छी होती है। और पैड़ी का फुटाव भीअच्छा रहता है। इस किस्म की लंबाई अधिक होने के कारण इसमें गिरने की समस्या थोड़ी अधिक रहती है। इसका अगोला आखिर तक हरा रहता है। जिससे पशुओं के चारा अधिक निकलता है। इसका गन्ना ठोस होता है। जिससे बारिश या अधिक पानी का इस किस्म पर प्रभाव नहीं पड़ता।

CO-98014 गन्ना किस्म बजाई समय

गन्ने की इस किस्म की बिजाई आप अक्टूबर से लेकर फरवरी तक कर सकते हैं। लेकिन अगर आपके क्षेत्र में जल भराव की समस्या रहती है। तो आप इस किस्म की बिजाई अक्टूबर,नवंबर में ही करें। जिससे जल भराव के समय इसमें अच्छी ग्रोथ हो जाये। इस किस्म की बिजाई आप हल्की जमीन में भी कर सकते हैं। यह किस्म हल्की जमीन में अच्छी पैदावार निकाल कर देती है। इस किस्म की जड़ कमजोर होती है। जिससे इसकी समय पर बधाई करना ज्यादा जरूरी होता है। ताकि आपका गन्ना गिरने से बचा रहे।

गन्ना किस्म CO-15023 के बारे में जाने

CO-98014 गन्ना किस्म की पैदावार

गन्ने की यह किस्म वैसे तो पैदावार मिट्टी के और जमीन के हिसाब से देती है। लेकिन इसकी पैदावार अन्य किस्मों जैसी ही देखने को मिलती है। अच्छी देखभाल से यह 400 से 450 कुंतल प्रति एकड़ तक पैदावार आसानी से दे देती है। लेकिन इसकी खेती पर लागत कम लगती है। जिससे किसानों को अधिक लाभ होता है।

अगर किसी किसान भाई ने CO-98014 गन्ना किस्म की बिजाई की है। और आपके पास इसकी कैसी पैदावार निकली क्या-क्या इसमें कमियां है। कृपया आप कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं, ताकि दूसरे किसान इससे लाभ ले सकें। धन्यवाद!

FAQ

2023 में गन्ने का रेट क्या होगा?
गन्ना का मूल्य हर राज्य का अलग होता है लेकिन केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2023-24 के लिए गन्ने का समर्थन मूल्य 350रु प्रति क्वांटल दिया गया है।

ये भी पढ़ें- COPB-95 गन्ना किस्म की विशेषताएं

लोकप्रिय गन्ना किस्म सीईओ-08272 की संपूर्ण विशेषताएं

गन्ने में अधिक फुटाव, लंबाई और मोटाई के लिए संपूर्ण खाद

गन्ने की अधिक पैदावार देने वाली गन्ना किस्म CO–11015 की विशेषताएं जानें

Kheti jankari

मैं एक किसान हूँ, और खेती में एक्सपर्ट लोगो से मेरा संपर्क है। मैं उनके द्वारा दी गयी जानकारी और अनुभव को आपके साथ साँझा करता हूँ। मेरा प्रयास किसानों तक सही जानकारी देना है। ताकि खेती पर हो रहे खर्च को कम किया जा सके।

6 thoughts on “जल भराव वाले क्षेत्र के लिए सबसे अच्छी गन्ना किस्म:CO-98014 गन्ना किस्म की विशेषताएं”

  1. 98014 गन्ना हम 5 साल से वोते‌ है और हम बहुत ही अच्छा लगता है मजा आता है इतना लंबाई होता है कि क्या बताऊं

    Reply
  2. जिसको भी 98014 गन्ना चाहिए मेरे पास से मिल जायेगा 700 रूपए कुंटल फुल लंबाई हैं गन्ने की बिजनौर से हूं मैं जितना भी चाहिए मिल जायेगा
    Mob-7351477306

    Reply
  3. जिस किसान भाई को भीं 98014 गन्ना कि बीज चाहिए बो सम्पर्क कर सकते हैं जितना भी चाहिए ले सकते हो मील रेट पर
    मो. न. 9761102692 / 9457580026
    ग्राम, निखोब
    पोस्ट, केशोपुर सठला
    तहशील, सियाना
    जिला, बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश)

    Reply

Leave a Comment