भिंडी की खेती।

NS-862 भिंडी किस्म की विशेषताएं:High yielding variety of okra

भिंडी की अनेक किस्में आपको बाजार में देखने को मिल जाती हैं। भिंडी एक ऐसी फसल है। जिसकी बिजाई आप पूरे साल में कभी भी कर सकते हैं। भिंडी एक लंबे समय तक फल देने वाली सब्जी है। यह 5 से 6 महीने तक आसानी से फल दे देती है। फसल से अधिक पैदावार लेने के लिए हमे सही किस्मों का चुनाव करना जरूरी है। ऐसे ही नामधारी सीड्स की एक भिंडी किस्म किसानों द्वारा काफी ज्यादा पसंद की जाती है। यह भिंडी किस्म NS-862 के नाम से प्रसिद्ध है।

राधिका भिंडी किस्म की मुख्य विशेषताएं:hybrid variety of okra

राधिका एडवांटा गोल्डन सीड्स की एक हाइब्रिड किस्म है। एडवांटा UPL का एक ब्रांड है। जो मुख्ता सभी प्रकार की फसलों के बीज किसानों के लिए बनता है। भिंडी की इस किस्म की पहली तुड़ाई 45 से 50 दिन पर हो जाती है। यह किस्म लंबे समय तक फल देने के लिए जानी जाती है। यह किस्म औसतन 5 से 6 महीने फल आराम से दे देती है। लेकिन इस फसल से आप 8 से 9 महीने तक फल ले सकते हैं। इसके लिए आपको इसमें खादों और स्प्रे का प्रयोग समय पर करना पड़ेगा। भिंडी की इस किस्म की लंबाई मध्यम होती है। इस किस्म में पीला मोजेक वायरस और लीफ कार्ल वायरस बहुत कम मात्रा में लगते हैं।