NS-862 भिंडी किस्म की विशेषताएं:High yielding variety of okra

By Kheti jankari

Updated on:

नामधारी सीड्स की हाइब्रिड भिंडी किस्म

NS-862 भिंडी किस्म की विशेषताएं:- किसान साथियों नमस्कार, भिंडी की अनेक किस्में आपको बाजार में देखने को मिल जाती हैं। भिंडी एक ऐसी फसल है। जिसकी बिजाई आप पूरे साल में कभी भी कर सकते हैं। भिंडी एक लंबे समय तक फल देने वाली सब्जी है। यह 5 से 6 महीने तक आसानी से फल दे देती है। फसल से अधिक पैदावार लेने के लिए हमे सही किस्मों का चुनाव करना जरूरी है। ऐसे ही नामधारी सीड्स की एक भिंडी किस्म किसानों द्वारा काफी ज्यादा पसंद की जाती है। यह भिंडी किस्म NS-862 के नाम से प्रसिद्ध है। इस भिंडी किस्म के बारे में संपूर्ण जानकारी के लिए कृपया पुरा लेख पढ़ें।

भिंडी की हाइब्रिड किस्म:किसानों की सबसे अधिक पसंद की जानें वाली किस्म

NS-862 भिंडी किस्म की विशेषताएं

NS-862 नामधारी सीड्स की एक हाइब्रिड किस्म है। इस किस्म की भिंडी गहरे हरे रंग की और मध्यम लंबाई वाली होती है। इसकी पहली तुड़ाई 55 से 60 दिन पर हो जाती है। इसके पौधों के मध्यम ऊंचाई होती है, और पौधे से 2 से 4 शाखाएं आसानी से निकल आती हैं। भिंडी की यह किस्म लीफ कर्ल वायरस और पीला मोजेक वायरस के प्रति सहनशील है। भिंडी की इस किस्म की बिजाई आप किसी भी मौसम में कर सकते हैं।

NS-862 भिंडी किस्म की औसत पैदावार

भिंडी की यह किस्म 35 से 40 क्विंटल प्रति एकड़ तक पैदावार आसानी से दे देती है। यह किस्म 5 से 6 महीने तक आसानी से चल जाती है। लेकिन अगर आप इसमें समय पर खाद और न्यूट्रिशन का प्रयोग करके इस किस्म को अधिक समय तक चलाकर और भी अधिक पैदावार ले सकते हैं।

NS-862 भिंडी किस्म का बीज मात्रा और मूल्य

भिंडी की इस किस्म का 1 से 1.5 किलोग्राम बीज प्रति एकड़ प्रयोग किया जाता है। इसके 100 ग्राम पैकेट का मूल्य 300 से 350 रुपए तक रहता है। ऑनलाइन मूल्या देखें

नोट-किसान साथी बिजाई करते समय बीज उपचार फफूंदीनाशक और कीटनाशक से अवश्य करें।

आपको मेरे द्वारा दी गई जानकारी कैसी लगी। कृपया कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं और इसे आगे अन्य किसानों तक अवश्य शेयर करें। धन्यवाद!

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर गन्ना शोध केंद्र के वैज्ञानिकों द्वारा बनाई गई गन्ने की नई किस्म:स्टिक पहचान और विशेषताएं जानें

65 दिन में तैयार होगी गेहूं की फसल:वैज्ञानिकों रहे है नई तकनीक का बीज तैयार

टमाटर की टॉप 5 हाइब्रिड किस्में|Top 5 Hybrid Varieties of Tomatoes

Best Moong Variety(2024):पीला मोजक वायरस के प्रति सहनशील चमकदार दानों वाली इस मूंग किस्म की करें बजाई

Kheti jankari

मैं एक किसान हूँ, और खेती में एक्सपर्ट लोगो से मेरा संपर्क है। मैं उनके द्वारा दी गयी जानकारी और अनुभव को आपके साथ साँझा करता हूँ। मेरा प्रयास किसानों तक सही जानकारी देना है। ताकि खेती पर हो रहे खर्च को कम किया जा सके।

Leave a Comment