गेहूँ की टॉप 5 रिसर्च किस्में|Top 5 research varieties of wheat

By Kheti jankari

Updated On:

Follow Us

नमस्कार किसान भाइयों, गेहूँ की बजाई की बात करें, तो लगभग पुरे भारत में गेहूँ की अनेक किस्में की बजाई की जाती है। गेहूँ की लगभग सभी किस्में रिसर्च ही होती है। हर वर्ष गेहूँ की नई किस्में अनेक कंपनी द्वारा किसानों को दी जाती है। लेकिन कुछ किस्में पुरानी होने के बाद भी किसानो को एक अच्छी पैदावार निकल के देती है। और ज़्यदातर किसान इन किस्मो की बजाई अपने खेतों में करते है।

गेहूं किस्म डब्ल्यू एच–1270 की विशेषताएं जानें

गेहूं की रिसर्च किस्में के बारे जानकारी

गेहूँ की रिसर्च किस्में 80% से 90% तक अंतर्राष्ट्रीय मक्का और गेहूं सुधार केंद्र (CIMMYT) द्वारा दी जाती है। अलग-अलग स्थानों पर अलग-अलग मौसम के हिसाब से किस्में लगाई जाती है। 5 से 6 साल तक इन किस्मों को अलग-अलग मौसम में लगाकर रिसर्च की जाती है। उसके बाद इन किस्मों में जो किस्म जिस भी मौसम या मिटटी के लिए अच्छी रहती है। उसे उसके हिसाब से बाजार में किसानों के लिए उपलब्ध करा दिया जाता है। जिस कंपनी या विश्वविद्यालय द्वारा इनकी रिसर्च की जाती है। उनका नाम बीज के आगे लगा दिया जाता है-जैसे HD, DBW, SW, WH, STAR इत्यादि।

गेहूँ की टॉप रिसर्च किस्में

गेहूं की सबसे अधिक पैदावार देने वाली रिसर्च किस्में में श्रीराम सीड्स, स्टार एग्री सीड्स और सिंजेंटा सीड्स की अनेक वैरायटी आती है। इसके साथ-साथ भारतीय कृषि जो एवं गेहूं अनुसंधान द्वारा विकसित की गई कि में भी अच्छी पैदावार निकाल के देती हैं। फिर भी कुछ रिसर्च किसने जो किसानों द्वारा सबसे अधिक पसंद की जाती हैं और वह सबसे अधिक पैदावार निकाल कर देती हैं। वह पांच किस्में नीचे बताई गई है–

No.टॉप किस्में
1स्टार–325
2श्रीराम–303
3श्रीराम–272
4श्रीराम–252
5एस डबल्यू–23
गेहूँ की टॉप रिसर्च किस्में

स्टार–325 गेहूं किस्म की विशेषताएं

  • स्टार–325 स्टार एग्रिसीड्स की एक रिसर्च गेहूं की किस्म है।
  • यह किस्म पकने में लगभग 150 से 155 दिन का समय लेती है।
  • इसके पौधे की लंबाई 95 से 100 सेंटीमीटर तक होती है।
  • यह किस्म रोगों के प्रति सहनशील होती है।
  • इसकी नाली मजबूत होने की वजह से इसमें गिरने की समस्या कम होती है।
  • यह पीला रतुआ और भूरा रतुआ रोग के प्रति भी सहनशील है।
  • इसका दाना मोटा और चमकदार होता है।
  • यह किस्म 25 से 27 क्वॉन्टल प्रति एकड़ पैदावार आसानी से दे देती है।
  • इसकी एक बाली में लगभग 80 से 85 दाने होते हैं।
  • इसका 40 से 42 किलोग्राम बीज प्रति एकड़ प्रयोग करना चाहिए।

श्रीराम–303 गेहूं किस्म की विशेषताएं

  • श्रीराम–303 श्रीराम क्रॉप साइंस की एक रिसर्च गेहूं की किस्म है।
  • यह किस्म पकाने में लगभग 130 दिन का समय लेती है।
  • इस किस्म की बिजाई हम अगेती और पिचेती दोनों प्रकार से कर सकते हैं।
  • इसकी औसत ऊंचाई 80 से 90 सेंटीमीटर तक होती है।
  • इस किस्म की बजाई हम लगभग सभी राज्यों में कर सकते हैं।
  • इस किस्म का 40 से 45 किलोग्राम बीज प्रति एकड़ प्रयोग करना चाहिए।
  • इसकी औसत पैदावार 27 से 32 क्वॉन्टल तक रहती है

श्रीराम–252 गेहूं किस्म की विशेषताएं

  • श्रीराम–252 श्रीराम क्रॉप साइंस की एक रिसर्च किस्म है।
  • यह किस्म पकने में लगभग 125 से 130 दिन का समय लेती है।
  • इसकी औसत ऊंचाई लगभग 103 सेंटीमीटर तक रहती है।
  • यह एक मध्यम अवधि वाली किस्म है।
  • इसके कल्ले मजबूत होते हैं, जिससे यह किस्म गिरने के प्रति सहनशील होती है।
  • इसके 1000 दोनों का वजन 48 ग्राम होता है।
  • इसकी बिजाई हम नवंबर में करें तो सबसे अच्छा रहता है।
  • यह किस बीमारियों के प्रति भी सहनशील है।
  • इसकी 40 किलोग्राम बीज प्रति एकड़ प्रयोग किया जाना चाहिए।
  • इसकी औसत पैदावार 25 से 28 कुंतल तक रहती है

DBW-303 गेहूँ किस्म के बारे में जानें

श्रीराम–272 गेहूं किस्म की विशेषताएं

  • श्रीराम–272 श्रीराम क्रॉप साइंस की एक रिसर्च किस्म है।
  • यह किस्म पकाने में 130 से 135 दिन का समय लेती है।
  • इसकी औसत ऊंचाई 95 सेंटीमीटर तक होती है।
  • इसके पत्ते चौड़े होते हैं।
  • यह गिरने के प्रति सहनशील होती है।
  • इसकी औसत पैदावार 24 से 27 कुंतल तक रहती है।
  • इस किस्म की बिजाई का मुख्य रूप से पंजाब हरियाणा उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश राजस्थान में कर सकते हैं।

एसडबल्यू–23 गेहूं किस्म की विशेषताएं

  • एसडबल्यू–23 सिजेंटा सीड्स की एक रिसर्च किस्म है।
  • यह पकाने में 125 से 135 दिन का समय लेती है।
  • इसकी औसत ऊंचाई 92 से 95 सेंटीमीटर तक होती है।
  • इस किस्म में फुटाव अच्छा रहता है।
  • इसकी औसत पैदावार 30 से 32 क्वॉन्टल तक रहती है।
  • इसका 40 किलोग्राम बीज प्रति एकड़ बुवाई की जाती है।
  • 15 अक्टूबर से 15 नवंबर तक इसकी बिजाई करने का सही समय होता है।

FAQ

Q.सबसे अधिक पैदावार देने वाली गेहूं कौन सी है?
Ans. सिजेंटा सीड्स की एस डबल्यू 23 सबसे अधिक पैदावार देने वाली गेहूं की किस्म है।
Q.सबसे बढ़िया गेहूं कौन से हैं?
Ans. HD-2967 खाने में सबसे अच्छी गेहूँ की किस्म है।

ये भी पढ़ें – गेहूं बिजाई में डीएपी से भी ताकतवर इस खाद का इस्तेमाल करें(2023):डीएपी और एमएपी में अंतर जानें

पैदावार के मामले में इस गेहूं किस्म का नहीं है कोई मुकाबला

गर्मी को सहन करने की अधिक क्षमता रखती है पंजाब की यह गेहूं किस्म

घर से गेहूं का बीज बोने से पहले जांच लें ये बातें नहीं तो पछताना पड़ सकता है

Kheti jankari

मैं एक किसान हूँ, और खेती में एक्सपर्ट लोगो से मेरा संपर्क है। मैं उनके द्वारा दी गयी जानकारी और अनुभव को आपके साथ साँझा करता हूँ। मेरा प्रयास किसानों तक सही जानकारी देना है। ताकि खेती पर हो रहे खर्च को कम किया जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Subscriber YouTube

Subscriber Now

4 thoughts on “गेहूँ की टॉप 5 रिसर्च किस्में|Top 5 research varieties of wheat”

Leave a Comment