फसल की पैदावार बढ़ाने वाला इंजेक्शन(टिका)|ortho salicylic acid use in crop

By Kheti jankari

Updated on:

फसल की पैदावार बढ़ाने वाला इंजेक्शन(टिका):- किसान साथियो नमस्कार, फसल की पैदावार बढ़ाने की बात करें तो बाजार में दुकानों पर आपको कई तरह के प्रोडक्ट मिल जायेगें जो आपकी पैदावार को बढ़ाने में मदद करते है। सभी तरह के खाद जैसे यूरिया, DAP, जिंक, सल्फर, पोटाश आदि पौधे की बढ़वार के लिए आवश्यक होते है। लेकिन इनके साथ-साथ पौधे में विभिन तरह हॉर्मोन काम करते है। जो पौधे की बढ़वार और अधिक पैदावार लेने के लिए सहायक होते है। कई बार आपकी फसल में तनाव के कारण अच्छे से बढ़वार नहीं कर पाती। पौधे में तनाव कई कारणों से आता है जैसे अत्यधिक पानी, अत्यधिक तापमान, रासायनिक दवाओं के इस्तेमाल और खेत में होने वाले खरपतवारों के कारण।

फसल की पैदावार बढ़ाने वाला इंजेक्शन(टिका)|ortho salicylic acid use in crop
फसल की पैदावार बढ़ाने वाला इंजेक्शन(टिका)|ortho salicylic acid use in crop

फसलों के आने वाले तनाव

फसल में आने वाले तनावों को दो भागों में बांटा जाता है।

  • जैविक तनाव(biotic stress)
  • अजैविक तनाव(abiotic stress)

जैविक तनाव(biotic stress)

ऐसा तनाव जो किसी संजीव वस्तु के कारण होता है जैविक तनाव कहलाता है। जब पौधा किसी जैविक परजीवी के संपर्क में आता है। जो उसे नुकसान पहुंचा सकता है तो पौधा उसे पहचानता है और उसकी सुरक्षा के लिए उत्पादित होने वाले कीटाणु या रसायनों को उत्पन्न करता है इस प्रकार पौधा अपनी स्थिति पर संतुलित होने का प्रयास करता है। बैक्टीरिया, फंगस, कवक, कीड़े और खरपतवार इत्यादि जैविक तनाव के उदाहरण है। जैविक तनाव से आप की फसल को 11% पक्का नुकसान हो सकता है।

अजैविक तनाव(abiotic stress)

ऐसे तनाव जो किसी निर्जीव वस्तु द्वारा हमारी फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं अजैविक तनाव कहलाते हैं। यह तनाव पर्यावरण घटकों द्वारा उत्पन्न होते हैं। जैसे जल, मिट्टी,हवा,रोशनी,तापमान आदि। यह तनाव पौधे के विकास और प्रदर्शन को प्रभावित करते हैं। उदाहरण के लिए पौधे में जल की कमी, सूर्य का तेज प्रकाश, गर्म हवाओं, ज्यादा तापमान, मिट्टी में उपजाऊ क्षमता कम होना आदि। अजीब तनाव से फसल को 65% तक का नुकसान हो सकता है।

जैविक और अजैविक तनाव पौधे के संतुलन में एक प्रमुख प्रक्रिया है। जो उन्हें अपने पर्यावरण में अनुकूल बनाने और जीवित रहने में मदद करती है।

क्या आप जानते हैं कि गर्मी, सूखा, कीटों और फंगस जैसे खतरों से बचने के लिए पौधा सैलिसिलिक एसिड उत्पन्न करता है।

फसल में सैलिसिलिक एसिड का प्रयोग(ortho salicylic acid use in crop)

सैलिसिलिक एसिड पौधे को जलवायु परिवर्तन, सूखा और कीड़ों के साथ-साथ अन्य तनाव का सामना करने में मदद करता है। इसके साथ ही पौधा इस एसिड की वजह से तनाव में भी अपना उत्पादन बरकरार रख पाते हैं। यह हार्मोन हमारी फसलों को दोनों प्रकार के तनाव से रक्षा करता है। इस हार्मोन का प्रयोग आप फसल की किसी भी अवस्था में कर सकते हैं। इसकी डोज 5ml/ltr प्रयोग करनी चाहिए। यह आपको मार्किट में 800रु से 1000रु प्रति लीटर आसानी से मिल जायेगा।

सैलिसिलिक एसिड (ortho salicylic acid) खरीदने के लिए लिंक पर क्लिक करें। https://amzn.to/3WFtrcP

आपको यह मेरा प्रयास कैसा लगा कृपया कमेंट के माध्यम से मुझे बताएं। अगर आपको यह पसंद आया हो और इसी तरह के अच्छी-अच्छी जानकारी के लिए बैल आइकन को दबाए ताकि आपको समय पर नोटिफिकेशन मिल सके।

FAQ

1. आप पौधों में सैलिसिलिक एसिड का उपयोग कैसे करते हैं?
Ans. सैलिसिलिक एसिड आप पौधे में स्प्रे में प्रयोग कर सकते है। इसकी डोज़ 5ml/ltr प्रयोग करें।
2. सैलिसिलिक एसिड पौधों के लिए सुरक्षित है?
Ans. यह आपकी फसल के लिए पूरी तरह से सुरक्षित है। यह हार्मोन आपकी फसल को पर्यांवरण में होने वाले बदलावों से सुरक्षित रखता है।

ये भी पढ़ें धान की फसल में खाद प्रबंधन|Fertilizer Management in Paddy Crop

गन्ने में अधिक फुटाव, लंबाई और मोटाई के लिए संपूर्ण खाद(2023) ( Best FERTILIZER in sugarcane)

Kheti jankari

मैं एक किसान हूँ, और खेती में एक्सपर्ट लोगो से मेरा संपर्क है। मैं उनके द्वारा दी गयी जानकारी और अनुभव को आपके साथ साँझा करता हूँ। मेरा प्रयास किसानों तक सही जानकारी देना है। ताकि खेती पर हो रहे खर्च को कम किया जा सके।

Leave a Comment