कम समय में अधिक उपज देने वाली धान की हाइब्रिड किस्में|Top Varieties of Paddy

By Kheti jankari

Updated on:

कम समय में अधिक उपज देने वाली धान की हाइब्रिड किस्में(2023)

धान की किस्में की बात करे तो बाजार में आपको अनेक प्रकार की किस्में मिल जायेगी जो आपको बैम्पर पैदावार देंगी लेकिन आज मैं आपको कम समय में अधिक पैदावार देने वाली किस्मों के बारे में बताऊंगा। जिन किसान भाईयों ने आलु लगाने है या किसी और फसल की बुआई करनी है जिनको कम समय में पकने वाली धान लगाना चाहते है। वो किसान भाई इन किस्मों का चयन कर सकते है।

धान की टॉप 5 किस्में

धान की टॉप किस्में

धान खरीफ की मुख्या फसल है। आजकल किसान धान की काम समय में पकने वाली किस्मो को अधिक पसंद करते है। क्यूंकि ये किस्में जल्दी पकने के साथ इनमे रोग भी कम लगते हैं। धान की टॉप किस्में जिन्हें किसान पसंद करते हैं वो हैं-

न.किस्में
1 PR-126
2 RASHI–117( RRX-117)
3 KAVERI– 468
धान की टॉप किस्में

MP–3030 धान किस्म की विशेषताएं

PR-126 धान किस्म की विशेषताएं

  • पीआर–126 की धान की परमल किस्म है।
  • जो पकने में 120–125 दिन का समय ले लेती है।
  • लंबाई की बात करें तो यह मध्यम लंबाई वाली धान की किस्म है।
  • इसकी लंबाई लगभग 100– 103cm तक होती है।
  • इसकी औसत पैदावार 30–32 क्विंटल प्रति एकड़ तक रहती है।
  • कम समय में अधिक पैदावार लिए यह सबसे अच्छी किस्म है।

RASHI–117( RRX-117) धान किस्म की विशेषताएं

  • आरआरएक्स– 117 राशि सीड्स को हाइबर्ड(संकर) धान है।
  • जो पकने में 120 से 125 दिन का समय लेती है।
  • इसकी लंबाई कम रहती है लंबाई कम होने की कारण यह गिरने के प्रति सहनशील है।
  • इसकी औसत पैदावार 28 से 30 क्विंटल प्रति एकड़ रहती है।
  • जिन खेतों में पानी खड़ा रहने की समस्या रहती है, उनके लिए ये सबसे अच्छी किस्म है।

KAVERI– 468 धान किस्म की विशेषताएं

  • कावेरी – 468 कावेरी सीड्स की हाइब्रिड (संकर) धान है।  
  • जो की 115 से 120 दिन में पक कर तैयार हो जाती है।
  • इस फसल के पौधे की लंबाई 105 से 110 सेंटीमीटर होती है।
  • इसमें किस्म में गिरने की समस्या देखी गई है। इसलिए इसमें काम यूरिया का इस्तेमाल करना चाहिए।
  • इसकी औसत पैदावार की बात करें तो यह 30 से 32 क्विंटल प्रति एकड़ की पैदावार देती है।
  • इसमें 15 से 20 कल्ले निकल आते हैं।
  • इसके दाने लंबे मोटे और चमकदार होते हैं।

जिन किसानों ने अभी तक इन किस्मों को अपने खेत नहीं लगाया है। वो इस बार इन किस्मों का प्रयोग करके देखे। जो किसान भाई इन किस्मों की लगते है वो कॉमेंट में अपने अनुभव जरूर शेयर करे। ताकि बाकी किसान भाई भी आपके अनुभव का लाभ उठा सके।

FAQ.

Q. सबसे कम दिन में कौन सा धान होता है?
Ans. पूसा बासमती-1509 सबसे काम समय में पकने वाली धान किस्म हैं।

ये भी पढ़ें – गेहूं वाले किसान सावधान:ठंड के मौसम में तेजी से फैल रहा है ये रोग

करनाल गन्ना अनुसंधान द्वारा बनाई गई गन्ना किस्म CO-15023 के बारे में जाने

धान के जैसे पैदावार देने वाली गेहूं की सबसे अच्छी किस्म

Kheti jankari

मैं एक किसान हूँ, और खेती में एक्सपर्ट लोगो से मेरा संपर्क है। मैं उनके द्वारा दी गयी जानकारी और अनुभव को आपके साथ साँझा करता हूँ। मेरा प्रयास किसानों तक सही जानकारी देना है। ताकि खेती पर हो रहे खर्च को कम किया जा सके।

Leave a Comment