करनाल गन्ना अनुसंधान द्वारा बनाई गई गन्ना किस्म CO-15023 के बारे में जाने:Sugarcane Variety CO-15023

By Kheti jankari

Updated on:

करनाल गन्ना अनुसंधान द्वारा बनाई गई गन्ना किस्म CO-15023 के बारे में जाने

नमस्कार किसान साथियों, गन्ना भारत में उगाई जाने वाली प्रमुख फसल है। गन्ना चीनी का मुख्य स्रोत है। गन्ना एक ऐसी फसल है, जो हर प्रकार के मौसम को सहन करने की क्षमता रखता है। अत्यधिक बारिश, अत्यधिक गर्मी या ठंड में भी गन्ना अच्छी प्रकार से ग्रोथ करता रहता है। पिछले कई सालों से गन्ना किस्म CO-0238 की किसानों की पहली पसंद बनी हुई है। लेकिन अब इस किस्म में रेड रोड और टॉप बोरोर जैसे रोगों की समस्या अधिक मात्रा में देखने को मिलती है। जिससे किसानों की पूरी फसल नष्ट हो जाती है। इसलिए गन्ना अनुसंधान केंद्र करनाल ने गन्ने की एक नई किस्म बनाई है। जो CO-15023 के नाम से जानी जाती है। यह किस्म पिछले 2 सालों से किसानों को अच्छी पैदावार निकालकर दे रही है।

गन्ने की नई किस्म Co-13235 की विशेषताएं

गन्ना किस्म CO-15023 की विशेषताएं

गन्ना किस्म CO-15023 गन्ना प्रजनन संस्थान अनुसंधान केंद्र करनाल (हरियाणा) ने विकसित किया है। यह किस्म CO-0241 और CO-08347 को मिलकर बनाया गया है। इस गन्ना किस्म की रोग प्रतिरोधक क्षमता दूसरी गन्ना प्रजातियों से अधिक है। इसकी समय रेड रोड की या किसी भी प्रकार की बीमारी का प्रकोप नहीं है। गन्ने की इस किस्म का अगोला में अधिक हरियाली होती है। गन्ने की यह किस्म अधिक लंबाई लेती है। गन्ने की यह किस्म 8 से 9 महीने में तैयार हो जाती है। इसकी पैड़ी में अच्छा फुटाव होता है। यह गन्ना किस्म अपनी लंबाई के लिए जाना जाता है। कम लागत में किसान भाई इस गन्ना किस्म अधिक पैदावार ले सकते हैं। इस गन्ना किस्म 10 से 15 कल्ले आसानी से बन जाते हैं।

गन्ना किस्म CO-15023 की कमियां

गन्ना किस्म CO-15023 का ऊपरी हिस्सा अत्यधिक मोटा होता है। और इसका गोला भी अधिक भारी होता है। इसलिए इसमें गिरने की समस्या अत्यधिक होती है। इसलिए इसकी समय पर बंधाई करना जरूरी है। इस गन्ना किस्म की आपको 2 से 3 बंधाई अवश्य करनी चाहिए। गन्ने की इस किस्म का गन्ना नरम होता है। जिससे इसमें जंगली जानवरों व चूहों का अत्यधिक प्रकोप रहता है।

गन्ना किस्म CO-15023 का बजाई समय

गन्ने की इस किस्म की बिजाई आप अक्टूबर से लेकर मार्च, अप्रैल तक कर सकते हैं। यह गन्ने की एक ऐसी किस्म है, जो कम समय में तैयार हो जाती है। और लेट बिजाई के लिए यह किस्म सबसे ज्यादा उपयुक्त है। यह गन्ना किस्म 8 से 9 महीने में तैयार हो जाती है। इस किस्म की बिजाई आप हलकी यानि रेतली मिट्टी में भी कर सकते हैं।

गन्ना किस्म CO-15023 की पैदावार

गन्ने की यह किस्म पिछले 2 सालों से किसानों को अच्छी पैदावार निकाल कर दे रही है। औसत पैदावार की बात करें, तो यह 400 से 450 क्विंटल प्रति एकड़ तक आसानी से पैदावार दे देती है। अच्छी देखभाल से आप इस किस्म से इससे भी अधिक पैदावार ले सकते है।

नोट- गन्ना बजाई करते समय बीज उपचार जरूर करें। इससे गन्ने का जमाव अच्छा होगा कोई रोग भी नहीं लगेंगे।

गन्ने की यह किस्म हरियाणा और उत्तर प्रदेश के चीनी मिलों द्वारा स्वीकृत किस्म है। अगर किसी किसान भाई ने इस इस किस्म की बिजाई की है, तो वो कमेंट के माध्यम से अपना मत जरूर बताएं ताकि दूसरे किसान इससे लाभ ले सकें। धन्यवाद!

FAQ

1 एकड़ में गन्ने का कितना बीज लगता है?
एक एकड़ में 30 से 40 क्वांटल तक गन्ना आसानी से लग जाता है। गन्ने की मोटाई के हिसाब से गन्ना काम जयदा लगता।

ये भी पढ़ें- लोकप्रिय गन्ना किस्म सीईओ-08272 की संपूर्ण विशेषताएं

जल भराव वाले क्षेत्र के लिए सबसे अच्छी गन्ना किस्म:CO-98014 गन्ना किस्म की विशेषताएं

गन्ने में अधिक फुटाव, लंबाई और मोटाई के लिए संपूर्ण खाद

गन्ने में इस प्रकार करें पायरिला नियंत्रण

रेड रॉट रोग से बचाव के लिए इस गन्ना किस्म की करें बजाई

Kheti jankari

मैं एक किसान हूँ, और खेती में एक्सपर्ट लोगो से मेरा संपर्क है। मैं उनके द्वारा दी गयी जानकारी और अनुभव को आपके साथ साँझा करता हूँ। मेरा प्रयास किसानों तक सही जानकारी देना है। ताकि खेती पर हो रहे खर्च को कम किया जा सके।

3 thoughts on “करनाल गन्ना अनुसंधान द्वारा बनाई गई गन्ना किस्म CO-15023 के बारे में जाने:Sugarcane Variety CO-15023”

  1. CO-15023 किसानों के लिए बहुत अच्छी फसल है मेरे पास 3h है सबसे अच्छी बात इस फसल में रोग जल्दी से नहीं लगता इस गन्ना किस्म की रोग प्रतिरोधक क्षमता दूसरी गन्ना प्रजातियों से अधिक है। ये वजनदार है

    Reply

Leave a Comment