करनाल गन्ना अनुसंधान संस्थान की गन्ना किस्म CO-17018 के बारे में सम्पूर्ण जानें:Features of CO-17018 Sugarcane Variety

By Kheti jankari

Published On:

Follow Us
Features of CO-17018 Sugarcane Variety

किसान साथियों नमस्कार, केंद्रीय गन्ना अनुसंधान संस्थान करनाल ने गन्ने की एक नई किस्म को बनाया है। जो CO- 17018 के नाम से जानी जाती है। इस गन्ना किस्म को करण-17 का नाम दिया गया है। यह एक सामान्य गन्ना किस्म है। पिछले कुछ समय से चीनी मिल और किसान अगेती किस्मों की तरफ ज्यादा उत्साहित होते हैं। इस समय 80% से 90% क्षेत्र पर अगेती किस्मों की बिजाई हो रही है। गन्ने में सामान्य और अगेती किस्मों में संतुलन बनाने के लिए अनुसंधान ने इस गन्ना किस्म को बनाया है। यह गन्ना किस्म किसानो को काफी अच्छी पैदावार निकाल कर देगी और इसमें चीनी की मात्रा भी अन्य सामान्य किस्मों के मुकाबले काफी अधिक है। इस गन्ना किस्म की विशेषताएं, पैदावार और पहचान बारे में जानने के लिए कृपया पुरा लेख पढ़ें।

CO-0238 गन्ना किस्म का बाप है करनाल की यह गन्ना किस्म

CO-17018 गन्ना किस्म की विशेषताएं

CO-17018 गन्ना किस्म को 10 अगस्त 2025 को करनाल गन्ना अनुसंधान ने बनाया था। गन्ने की यह किस्म 11 महीने में पककर तैयार होती है। यह एक अच्छी बढ़वार लेकर चलने वाली गन्ना किस्म है। इस गन्ना किस्म में चीनी की मात्रा 18.38% तक पाई जाती है। इस किस्म में 5 से 6 गन्ने एक आंख से आसानी से निकल आते हैं। इस गन्ना किस्म की औसतन लंबाई 220 सेंटीमीटर और मोटाई 2.5 सेंटीमीटर के लगभग होती है। इसके एक गन्ने का वजन एक से डेढ़ किलोग्राम तक रहता है। इस गन्ना किस्म में अभी तक किसी प्रकार का कोई रोग नहीं दिखता। यह एक रोग मुक्त गन्ना किस्म है।

CO-17018 गन्ना किस्म की पहचान

इस गन्ना किस्म की पहचान आप आसानी से कर सकते हैं। इसकी आंख गोल और छोटी होती है। इसकी पोरी बीच से पतली और कोनों से मोटी होती है। इस किस्म की पत्तियां काफी चौड़ी होती है, और उन पर किसी प्रकार के कोई कांटे नहीं देखे जाते। इस किस्म के गन्ने का रंग हल्का काला और सफेद होता है। इसकी किस्म का गन्ना जड़ से मोटा और ऊपर की तरफ से पतला रहता है।

CO-17018 गन्ना किस्म का बिजाई क्षेत्र

CO-17018 गन्ना किस्म की बुवाई आप हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश आदि राज्य में कर सकते हैं। लेकिन इस किस्म को आप पूरे उत्तर पश्चिमी भारत के लिए बनाई गई है। इस किस्म की पैडी का फुटाव अभी काफी अच्छा रहता है। इसकी औसत पैदावार 400 से 500 क्वांटल प्रति एकड़ तक रहती है।

नोट-किसान साथियों गन्ना बुवाई करते समय बीज उपचार कीटनाशक और फफूंदीनाशक से अवश्य करें।

आपको मेरे द्वारा दी गई जानकारी कैसी लगी। कृपया कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं और इसे आगे अन्य किसानों तक अवश्य शेयर करें। धन्यवाद!

ये भी पढ़ें-शाहजहांपुर गन्ना शोध केंद्र के वैज्ञानिकों द्वारा बनाई गई गन्ने की नई किस्म

गन्ने में ट्राइकोडर्मा का प्रयोग:ट्राइकोडर्मा को गोबर की खाद या पानी के साथ मिलने का सही तरीका

हल्की मिटटी और कम पानी वाली जमीन में करें इस गन्ना किस्म की बिजाई:गन्ने के राजा कही जाने वाली किस्म

गन्ने की टॉप 10 किस्में:Top 10 varieties of sugarcane

Kheti jankari

मैं एक किसान हूँ, और खेती में एक्सपर्ट लोगो से मेरा संपर्क है। मैं उनके द्वारा दी गयी जानकारी और अनुभव को आपके साथ साँझा करता हूँ। मेरा प्रयास किसानों तक सही जानकारी देना है। ताकि खेती पर हो रहे खर्च को कम किया जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Subscriber YouTube

Subscriber Now

Leave a Comment