गन्ने में कल्लों के फुटाव के लिए सबसे दमदार दवाई:गन्ने में एथ्रेल का प्रयोग

By Kheti jankari

Published on:

गन्ने में एथ्रेल का प्रयोग

गन्ने में एथ्रेल का प्रयोग:- किसान साथियों नमस्कार, प्रत्येक किसान यह चाहता है, कि उसकी फसल उसको अच्छी पैदावार निकाल कर दे। इसके लिए वह अपनी फसल में अनेक तरह के खादों और टॉनिक का प्रयोग करता है। जिससे फसल की बढ़वार अच्छे से हो और वह दिखने में भी अच्छी और हरी भरी लगे। पैदावार बढ़ाने में कल्लों का फुटाव भी अच्छा होना बहुत ज्यादा आवश्यक रहता है। गन्ने मे कल्लों के फुटाव के लिए वैसे तो अनेक तरह के टानिकों और दवाइयां का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन गन्ने में सबसे अच्छे रिजल्ट एथ्रेल (बायर) के देखने को मिलते हैं। गन्ने में एथ्रेल का प्रयोग और यह किस प्रकार कार्य करता है। इस बारे में संपूर्ण जानकारी के लिए कृपया पूरा लेख पढ़ें।

गन्ने में जड़ों की वृद्धि करने का सही तरीका:क्या डालें, किस समय डालें, संपूर्ण जानें

एथ्रेल (बायर) का प्रयोग

एथ्रेल बायर कंपनी द्वारा दिया गया एक उत्पाद है। इसमें एथेफॉन 39% एसएल पाया जाता है। एथ्रेल एक पौधा विकास नियामक के रूप में कार्य करता है। यानी यह पौधे की लंबाई को रोक कर उसकी सारी शक्ति को कल्लों फुटाव के लिए लगा देता है। जिससे जमीन के नीचे से कल्लों का फुटाव अच्छे से होता है। पौधे की लंबाई धीरे-धीरे बढ़ती है। एथ्रेल का प्रयोग मुख्य रूप से कल्लों के फुटाव के लिए ही प्रयोग किया जाता है। आप इसका प्रयोग गाने के साथ-साथ अन्य फसलों में भी कर सकते हैं।

गन्ने में एथ्रेल का प्रयोग

गन्ने में एथ्रेल के प्रयोग की बात करें। तो इसका मुख्य रूप से प्रयोग कल्लों के फुटाव के लिए किया जाता है। लेकिन अगर आप अपने पैड़ी गन्ने की कटाई लेट करते हैं। तब भी आप इसका प्रयोग करके कल्लों का अच्छा फुटाव प्राप्त कर सकते हैं। कुछ किसान भाई गेहूं बिजाई के बाद गन्ने की बिजाई करते हैं। तो आप इसमें गन्ना बिजाई के समय भी एथ्रेल का प्रयोग कर सकते हैं। इसके भी आपको काफी अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। आपके गन्ने का जमाव अच्छे से होगा और इसमें कल्ले भी अधिक निकलेंगे।

गन्ने में एथ्रेल की मात्रा

गन्ने में एथ्रेल (इथोपन 39.9%) की आपको 100ml मात्र प्रति एकड़ स्प्रे के रूप में प्रयोग करनी है। इसके लिए आपको 150 से 200 लीटर पानी का भी इस्तेमाल करना पड़ेगा। अगर आप इसको मिट्टी या खाद में मिलाकर सीधा जमीन में देना चाहते हैं। तो आपको इसके लिए 200ml मात्रा का प्रयोग करना पड़ेगा। गन्ना बिजाई के समय भी इसकी 200ml मात्रा प्रति एकड़ प्रयोग की जाती है।

गन्ने में एथ्रेल का प्रयोग करते समय मुख्य सावधानियां

गन्ने में एथ्रेल का प्रयोग करते समय आपको कुछ सावधानियां रखनी आवश्यक होती है। जिससे हम दवाई का पूरा लाभ ले सकें और हमारे पैसे बर्बाद ना हो। कुछ सावधानियां नीचे बताई गयी है।

  • तेज धूप में एथ्रेल का स्प्रे नहीं करना चाहिए। आप सुबह या शाम के समय स्प्रे करें।
  • अगर ओस ज्यादा पड़ रही हो। तब भी आप एथ्रेल का स्प्रे ना करें और ओस उतरने के बाद ही स्प्रे करें।
  • इस दवाई के साथ आप अन्य किसी और दवाई का इस्तेमाल न करें।
  • अगर आप एथ्रेल को स्प्रे में प्रयोग करते हैं। तो इसके लिए पानी की पर्याप्त मात्रा का प्रयोग करें। 150 से 200 लीटर पानी प्रति एकड़ आवश्यक प्रयोग करें।

अगर आपने एथ्रेल का प्रयोग किया है। आपको इसके कैसे रिजल्ट देखने को मिले हैं। इस बारे में कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं। आपको मेरे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लगी हो। तो इसे आगे अन्य किसानों तक अवश्य शेयर करें। ताकि मैं आपको आगे भी ऐसी अच्छी-अच्छी जानकारी दे सकूं। धन्यवाद!

ये भी पढ़ें- गन्ने के सभी खरपतवारों का एक स्प्रे में सफाया:धानुका कंपनी का नया खरपतवार नाशक

गन्ने को स्वस्थ रखने का तरीका:अधिक पैदावार, रोगों से छुटकारा पाएं

पैड़ी गन्ने में पहला मुख्या खाद:अधिक कल्लों और मजबूत गन्ने के लिए मुख्या खाद

गन्ने की टॉप 10 किस्में

Kheti jankari

मैं एक किसान हूँ, और खेती में एक्सपर्ट लोगो से मेरा संपर्क है। मैं उनके द्वारा दी गयी जानकारी और अनुभव को आपके साथ साँझा करता हूँ। मेरा प्रयास किसानों तक सही जानकारी देना है। ताकि खेती पर हो रहे खर्च को कम किया जा सके।

Leave a Comment