ढांचे की बुआई कैसे करें:सही तरीका और सही समय जानें:when to sow dancha

By Kheti jankari

Published on:

ढांचे की बुआई

ढांचे की बुआई कैसे करें:- ढांचे की बिजाई की बात करें। तो आपको ढांचे की बिजाई पलेवा करके या फिर बिना पलेवा के सूखे में बीज बोकर उसके बाद भी उसमें पानी चला सकते हैं। आप किसी भी तरीके से ढांचे की बिजाई करें। यह आसानी से उग जाता है। क्योंकि इसका बीज उगाने में सक्षम होता है। आसानी से खराब नहीं होता।

ढाँचे का बीज हरियाणा सरकार द्वारा अनुदान पर भी उपलब्ध कराया जाता है। लेकिन ढांचे का बीज नजदीकी दुकानदार या किसी किसान से भी खरीद सकते है। ढांचे के बीज के लिए https://agriharyana.gov.in/ लिंक पर क्लिक करके कर सकते है।

फ़र्टिलाइज़र और पेस्टिसाइड के कम रिजल्ट मिलने के मुख्या कारण

ढांचे की बुआई कब करें

ढांचे की बिजाई वैसे तो मुख्य रूप से गर्मी के सीजन में की जाती है। क्योंकि एक तो इस समय किसानों को फसल के बीच में 2 महीने का समय मिल जाता है। जिससे वह इस फसल को आसानी से ले लेते हैं। जिन किसानों पर पानी की उपलब्धता रहती है। वह गर्मी के मौसम में ढांचे की बिजाई कर सकते हैं। लेकिन जिन किसानों पर पानी की उपलब्धता नहीं है। वह जुलाई में भी ढांचे की बिजाई कर सकते हैं। लेकिन जुलाई में अगर आप ढांचे की बिजाई करते हैं। तो आपको अपनी एक मुख्य फसल को छोड़ना पड़ेगा।

ढांचे की बुआई में बीज मात्रा

ढांचे की बीज मात्रा की बात करें। तो इसका 20 किलोग्राम बीज प्रति एकड़ प्रयोग किया जाता है। ढांचे को आप रोटावेटर या टीलर द्वारा दोनों तरीके से बिजाई कर सकते हैं।

ढांचे की बुआई के फायदे

ढांचे का प्रयोग हरी खाद के रूप में किया जाता है। हरी खाद का हमारी जमीन के लिए काफी ज्यादा महत्व होता है। ढांचे की जड़ों में राइजोबियम तत्व पाया जाता है। जिसमें नाइट्रोजन की पर्यप्त मात्रा होती है। ढांचा नाइट्रोजन को मिट्टी में फिक्स करता है। जिससे हमें अगली फसल में नाइट्रोजन की मात्रा कम डालनी पड़ती है। ढांचा ऑर्गेनिक नाइट्रोजन का एक बहुत अच्छा स्रोत है। ढांचे की जुताई आपको 50 दिन पर कर देनी चाहिए और जुताई करने के एक हफ्ते बाद आप इसमें दूसरी फसल की बिजाई कर सकते हैं। ढांचा 7 से 8 दिन में गल जाता है। और जमीन में पूरी तरह से मिल जाता है।

किसान साथियों अगर आप ढांचे की बिजाई के बाद उसे पर वेस्ट डी कंपोजर का स्प्रे करके उसको मिट्टी में मिलते हैं। तो इसके काफी अच्छे रिजल्ट देखने को मिलते हैं। इसमें आपको नाइट्रोजन के साथ-साथ अन्य बैक्टीरिया भी सक्रिय हो जाते हैं। जिससे आपकी फसल को बहुत ज्यादा लाभ देखने को मिलता है।

किसान साथियों अगर आप भी ढांचे की बिजाई करते हैं। और आपको इसके कैसे फायदे देखने को मिलते हैं। कृपया इस बारे में हमें कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं और इसे आगे अन्य किसानों तक अवश्य शेयर करें। धन्यवाद!

ये भी पढ़ें- गन्ने में ट्राइकोडर्मा का प्रयोग:ट्राइकोडर्मा को गोबर की खाद या पानी के साथ मिलने का सही तरीक

गन्ने में मोथा घास को जड़ से खत्म कैसे करें

श्रीकर 369 गोल्ड हाइब्रिड धान किस्म

कावेरी 7425 धान किस्म के बारे में सम्पूर्ण जानें

Kheti jankari

मैं एक किसान हूँ, और खेती में एक्सपर्ट लोगो से मेरा संपर्क है। मैं उनके द्वारा दी गयी जानकारी और अनुभव को आपके साथ साँझा करता हूँ। मेरा प्रयास किसानों तक सही जानकारी देना है। ताकि खेती पर हो रहे खर्च को कम किया जा सके।

Leave a Comment