MR-8222 हाइब्रिड धान किस्म:गिरने के प्रति सहनशील, मुख्या विशेषताएं जानें

By Kheti jankari

Published On:

Follow Us
MR-8222 हाइब्रिड धान किस्म

MR-8222 हाइब्रिड धान किस्म:- किसान साथियों नमस्कार, धान्य सीड्स जो टाटा का एक उत्पाद है। यह धान, मक्का और चारे के कईं प्रकार के हाइब्रिड बीज किसानों के लिए बनाती है। यह एक अच्छी क्वालिटी के बीज बनाती हैं। जिनको किसान काफी पसंद करते हैं। इसके धान के बीज किसानों के बीच काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। धान्य सीड्स के हाइब्रिड बीज की बिजाई लगभग पूरे भारत में की जाती है। धान्य सीड्स की एक कम समय में पकाने वाला किस्म है। जो MR-8222 के नाम से जाना जाता है। यह किस्म चार से पांच सालों में किसानों के बीच काफी लोकप्रिय हुई है। यह किसानों को काफी अच्छी पैदावार निकाल कर दे रहा है। इस धान किस्म विशेषताएं जानने के लिए कृपया पुरा लेख पढ़ें।

धान की पत्ता लपेट सुंडी का प्रकोप ऐसे करें सस्ते में रोकथाम

MR-8222 हाइब्रिड धान किस्म की विशेषताएं

MR-8222 धान्या सीड्स की एक हाइब्रिड धान किस्म है। इसकी लम्बाई कम रहती है। जिससे यह गिरने के प्रति सहनशील है। इस किस्म का दानों का आकार लंबा, मध्यम और पतला होता है। इस किस्म में किसी प्रकार का कोई फंगस रोग देखने को नहीं मिलता। इस किस्म की बिजाई की बात करें। तो इसकी पौधे से पौधे की दूरी 15 सेंटीमीटर और लाइन से लाइन की दूरी 15 सेंटीमीटर तक रखनी पड़ती है। इसमें फुटाव अन्य किस्मों के मुकाबले थोड़ा कम होता है। लेकिन इसके दाने काफी ज्यादा वजनदार पाए जाते हैं।

MR-8222 हाइब्रिड धान किस्म का पकने का समय

धान की यह किस्म 118 से 122 दिन में पैक कर तैयार हो जाती है। पकने का समय आपके मौसम और क्षेत्र पर निर्भर करता है।

MR-8222 हाइब्रिड धान किस्म का बिजाई क्षेत्र

इस किस्म की बिजाई आप आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, उड़ीसा, गुजरात, असम, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड आदि राज्यों में कर सकते हैं। इसका 3 किलोग्राम बीज पौध तैयार करने के लिए प्रति एकड़ प्रयोग किया जाता है। सीधी बिजाई में 6 किलोग्राम भी प्रयोग किया जाता है।

MR-8222 हाइब्रिड धान किस्म की औसत पैदावार

MR-8222 धान की पैदावार की बात करें। तो यह 25 से 28 क्वांटल प्रति एकड़ तक पैदावार आसानी से दे देती है। लेकिन आप इसे 35 क्विंटल तक अधिकतम पैदावार भी ले सकते हैं। इस किस्म की रोपाई आपको 20 से 25 दिन पर करनी है। या जब आपकी पौध 4 से 5 पत्ती की हो। उस अवस्था में रोपाई करें, तो यह काफी अच्छी पैदावार निकाल कर देती है।

MR-8222 हाइब्रिड धान किस्म का बजाई समय

इस किस्म की बिजाई आप खरीफ के सीजन में 10 अप्रैल से लेकर 15 जुलाई और रबी के सीजन में 10 अक्टूबर से लेकर 15 जनवरी तक कर सकते हैं।

इस किस्म में खादों की बात करें। तो आपको इसमें कम मात्रा में यूरिया देने की आवश्यकता पड़ती है। यह 50 से 60 किलोग्राम यूरिया में पैक कर तैयार हो जाती है। इसमें आपको 50 किलोग्राम डीएपी और 40 किलोग्राम किलोग्राम पोटाश और 8 से 10 किलोग्राम जिंक की आवश्यकता पड़ती है।

आपको मेरे द्वारा दी गई जानकारी कैसी लगी। कृपया कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं और इसे आगे अन्य किसानों तक अवश्य शेयर करें। धन्यवाद!

ये भी पढ़ें- धान में तना छेदक (stem borer) की रोकथाम कैसे करें|खेती जानकारी

सवा–7301 धान की विशेषताएं

धान में प्रयोग होने वाले सबसे अच्छे दानेदार कीटनाशक

धान की फसल में ब्राउन प्लांट हॉपर या भूरा फुदका कीट का नियंत्रण

Kheti jankari

मैं एक किसान हूँ, और खेती में एक्सपर्ट लोगो से मेरा संपर्क है। मैं उनके द्वारा दी गयी जानकारी और अनुभव को आपके साथ साँझा करता हूँ। मेरा प्रयास किसानों तक सही जानकारी देना है। ताकि खेती पर हो रहे खर्च को कम किया जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Subscriber YouTube

Subscriber Now

Leave a Comment