धान में प्रयोग होने वाले सबसे अच्छे दानेदार कीटनाशक:Best granular insecticide for paddy

By Kheti jankari

Updated on:

धान में प्रयोग होने वाले सबसे अच्छे दानेदार कीटनाशक:- नमस्कार किसान भाइयों, धान खरीफ की मुख्या फसल है। भारत के लगभग सभी भागों में धान की खेती को जाती है। धान की फसल में किसानों को अनेक प्रकार के कीट देखने को मिलते हैं। इनमें से ज्यादातर केट पत्तों और तनु पर देखे जाते हैं। कुछ कीटों को हम दानेदार कीटनाशकों की सहायता से आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं। लेकिन कुछ कीटों को हमें सिर्फ स्प्रे के द्वारा ही कंट्रोल पड़ता है। दानेदार कीटनाशकों का प्रयोग हमें जड़ों में करना पड़ता है। बाजार मैं आपको अनेक तरह के दानेदार कीटनाशक मिल जाते हैं। यह कीटनाशक अलग-अलग प्रकार के कीटों को मारने में प्रयोग किए जाते हैं। आज मैं आपको धान में प्रयोग होने वाले कुछ महत्वपूर्ण और सबसे अच्छे कीटनाशकों के बारे में आगे बताऊंगा।

धान की फसल में तेजी से फैल रहा है शीत ब्लाइट रोग:ऐसे करें सस्ते में रोकथाम

धान के लिए सबसे बेस्ट कीटनाशक

वैसे तो बाजार में आपको विभिन्न तरह के अलग-अलग कंपनियों द्वारा बनाए गए अनेक कीटनाशक देखने को मिलेंगे। धान में दानेदार कीटनाशकों का प्रयोग 30 से 40 दिन की फसल पर करना चाहिए। इन कीटनाशकों के परिणाम आपको लंबे समय तक देखने को मिल जाएंगे। कुछ कीटनाशक 3 से 4 महीने तक भी आप की फसल पर कार्य करते रहते हैं। इन कीटनाशकों को आप खाद के साथ मिला कर भी प्रयोग कर सकते है। लेकिन धान में प्रयोग होने वाले पांच सबसे अच्छे कीटनाशक निम्नलिखित है।

  • कारटैप हाइड्रोक्लोराइड 4% (पदान) COROMANDEL
  • फिप्रोनिल 0.4% (रीजेंट) BAYER 
  • क्लोरेंट्रानिलिप्रोल 0.4% (फ़ेरटेरा) FMC
  • थियामेथोक्सम 1.0%+क्लोरेंट्रानिलिप्रोल 0.5% (विरतको) SYNGENTA
  • थायोसायक्लैम हाइड्रोजन ऑक्सालेट 4% (वाइब्रेंट) PI

कारटैप हाइड्रोक्लोराइड 4% (padan) का प्रयोग

  • यह एक सिस्टमैटिक और कांटेक्ट बेस्ट कीटनाशक है।
  • जो धान, गन्ना, कपास, मक्का आदि में प्रयोग किया जाता है।
  • यह कीटनाशक किसानों द्वारा सबसे अधिक प्रयोग किया जाता है।
  • यह फसलों के लिए सबसे अच्छा कीटनाशक है।
  • बाजार में यह आपको पदन (कोरोमंडल) और केल्डन (धानुका) के नाम से आसानी से मिल जाएगा।
  • कार्टैप हाइड्रोक्लोराइड 4% का इस्तेमाल हम पौधे की जड़ों में करते हैं।
  • कार्टाप हाइड्रोक्लोराइड तना छेदक, पता लपेट और पौधे की जड़ों के कीटों को मारने में सहायक है।
  • लंबे समय तक रिजल्ट लेने के लिए हमें इसका प्रयोग रेत में मिलाकर करना। चाहिए यूरिया के साथ प्रयोग करने पर इसके अच्छे परिणाम देखने को नहीं मिलते।
  • धान की फसल में कार्टैप हाइड्रोक्लोराइड की 7.5 किलोग्राम मात्रा प्रति एकड़ प्रयोग करनी चाहिए।
  • यह बाजार में 5kg की पैकिंग में मिलता है।

फिप्रोनिल 0.3% रिजेंट (bayer) का प्रयोग

  • यह एक दानेदार कीटनाशक है।
  • यह एक सिस्टमैटिक और कांटेक्ट बेस्ट फंगीसाइड है।
  • इसका प्रयोग मुख्य रूप से धान तथा गन्ने की फसल में किया जाता है।
  • यह बायर कंपनी की रिजेंट के नाम से प्रसिद्ध है।
  • यह तना छेदक, दीमक और जड़ में लगने वाले सभी प्रकार के कीटों को मारने में सहायक है।
  • इसका प्रयोग आप यूरिया के साथ मिलाकर भी कर सकते हैं।
  • धान में इसकी 7.5 किलोग्राम मात्रा प्रति एकड़ प्रयोग करनी चाहिए।
  • इसकी 4kg और 5kg की पैकिंग आती है।

क्लोरेंट्रानिलिप्रोल 0.4% ferterra (FMC) का प्रयोग

  • यह एक सिटेमटिक इंसेक्टसाइड है।
  • यह दानेदार रूप में आता है।
  • थियामेथोक्सम 1.0%+क्लोरेंट्रानिलिप्रोल 0.5% (विरतको) SYNGENTA यह मुख्या रूप से पत्ता लपेट, तना छेदक, व्हाइट फ्लाई, मिलीबुग, आदि कीटों को कंट्रोल करना में सहायक है।
  • इसका प्रयोग आप धान, गन्ना, मक्की,सोयाबीन आदि में कर सकते है।
  • यह बाजार में फर्टरा (fmc), कोस्को (pi) के नाम से प्रसिद्ध है।
  • यह लंबे समय तक कीटों को कंट्रोल करने में सहायक होता है।
  • यह पौधे में मित्र कीटों को नहीं मरता।
  • इसका असर पौधों पर लगभग 90 दिनों तक रहता है।
  • किसान इसको काफी फसंद करते है।
  • धान की फसल में इसका 4kg प्रति एकड़ प्रयोग किया जाता है।
  • बाजार में यह आपको 4kg और 7.5kg की पैकिंग में मिलता है।
  • इसको हम यूरिया के साथ मिला कर भी प्रयोग कर सकते है।
  • इसका प्रयोग हमे नमी में करना चाहिए।

थियामेथोक्सम 1.0%+क्लोरेंट्रानिलिप्रोल 0.5% virtako (SYNGENTA) का प्रयोग

  • यह भी दानेदार कीटनाशक है।
  • यह सिस्टेमिक इंसेक्टिसाइड है।
  • पौधे में कीट कही भी छुपे हो यह उन्हे आसानी से मरता है।
  • इसको आप किसी भी खाद के साथ मिक्स करके प्रयोग कर सकते है।
  • यह मुख्या रूप से स्टेम बोरर, पता लपेट, अर्ली शूर बोरर, और तना छेदक की रोकथाम करता है।
  • यह कीट के नर्वस सिस्टम में घुस कर उसको बंद कर देता है। और कीट की मौत हो जाती है।
  • अधिक तापमान में देने से इसके रिजल्ट काम मिलते है।
  • धान की फसल में रिजल्ट हमे लगभग 30 से 40 दिन तक मिलता है।
  • इसका प्रयोग हम गन्ना, मक्की, धान आदि में मुख्या रूप से कर सकते है।
  • यह बाजार में 2.5kg or 5kg ki पैकिंग में उपलब्ध है।
  • धान में इसका 2.5kg प्रति एकड़ प्रयोग किया जाता है।

थायोसायक्लैम हाइड्रोजन ऑक्सालेट 4% vibrant (PI) का प्रयोग

  • यह एक नया कीटनाशक है।
  • यह दानेदार रूप में आता है।
  • इसका प्रयोग मुख्या रूप से धान और गन्ने में किया जाता है।
  • यह पता लपेट और तना छेदक को मुख्य रूप से कंट्रोल करता है।
  • इसका प्रयोग नमी में किया जाता है।
  • यह कीटनाशक और ग्रोथ प्रमोटर दोनो का काम करता है।
  • इसको हम खाद के साथ मिला कर भी प्रयोग कर सकते है।
  • यह पेस्टिसाइड इंडिया (pi) का उत्पाद है।
  • यह पौधों में कल्ले बढ़ने में भी सहायक होता है।
  • यह 1kg और 5kg की पैकिंग में मार्केट में उपलब्ध है।
  • धान में इसका प्रयोग 5kg प्रति एकड़ किया जाता है।
  • इसका 5kg ke पैकेट का मूल्य 900रु से 1000रु तक होता है।

FAQ

1. धान में फुटाव के लिए कौन सी दवा डालें?
ANS. धान में फुटाव के लिए आप सागरिका (इफको) की 10kg मात्रा का प्रयोग कर सकते है।
2. धान में1 एकड़ में जिंक कितना लगता है?
ANS. धान में जिंक33% प्रति एकड़ 7kg से 8kg डालना चाहिए।

ये भी पढ़े—
धान में लगने वाली मुख्य बीमारियां की पहचान और उनकी रोकथाम|Major diseases of paddy(2023)
धान की फसल में खाद प्रबंधन|Fertilizer Management in Paddy Crop
गेंदे के फूलों की उन्नत खेती कब और कैसे करें|how to do advanced cultivation of Marigold flowers
फसलों में उपयोग होने वाले टॉनिक|Tonic used in crops(2023)

Kheti jankari

मैं एक किसान हूँ, और खेती में एक्सपर्ट लोगो से मेरा संपर्क है। मैं उनके द्वारा दी गयी जानकारी और अनुभव को आपके साथ साँझा करता हूँ। मेरा प्रयास किसानों तक सही जानकारी देना है। ताकि खेती पर हो रहे खर्च को कम किया जा सके।

4 thoughts on “धान में प्रयोग होने वाले सबसे अच्छे दानेदार कीटनाशक:Best granular insecticide for paddy”

Leave a Comment