धान की टॉप 5 किस्में:Top 5 Varieties of Paddy

By Kheti jankari

Updated on:

धान की टॉप 5 किस्में

धान टॉप किस्में की बात करें, तो आपको अपनी मिट्टी के अनुसार धान की किस्में का चयन करना चाहिए। खरीफ सीजन में धान एक मुख्य फसल है। हरियाणा, पंजाब, और उत्तरप्रदेश के ज्यादातर किसान धान की खेती करते है। धान नर्सरी की बुआई करते समय सही बीज का चयन करना जरूरी होता है। इसलिए किसान भाइयों को अच्छे बीज का चुनाव करके ही धान नर्सरी तैयार करनी चाहिए। वैसे तो किसान भाई अपनी मिट्टी के हिसाब से किस्मों का चयन करते है। जो किस्म आपकी मिट्टी में ज्यादा पैदावार देती है और आप उसको पहले से ही प्रयोग करते है आपको उसी किस्म का चुनाव करना चाहिए। अगर आप कोई नई किस्म लगाना चाहते है तो 1 या 2 एकड़ में ही प्रयोग करें। वैसे तो मार्केट में धान की काफी किस्में उपलब्ध है लेकिन पिछले 2 सालों से जो किस्में किसानों द्वारा सबसे ज्यादा पसंद की गई है मैं आज आपको उनके बारे में पूरी जानकारी दूंगा। अगर आप सही समय पर बजाई, बजाई और खरपतवार नियंत्रण करते है तो ये किस्में आपको सबसे ज्यादा पैदावार निकाल के देंगी।

धान की टॉप 5 किस्में

धान की टॉप 5 किस्में जो किसान भाई सबसे ज्यादा पसंद करते है। आज मै आपको उनके बारे में बताऊंगा। इन किस्मों में 2 किस्में ज्यादा अवधि की है, और 3 किस्में कम अवधि में पकने वाली हैं। कम अवधि में पकने वाली किस्में को आजकल किसान भाई अधिक पसंद करते है। क्योंकि एक तो ये पकने में समय कम लेती है किसान अपनी दूसरी फसल की बुआई समय पर सकते है और दूसरा इसमें पानी कम लगता है। वैसे तो किसान भाई अपनी पसंद के हिसाब से इन किस्मों से कोई भी किस्म का चयन कर सकते है।

सवा–7501

Savannah seeds( सवाना सीड्स) की सवा–7501 किस्म के पिछले वर्ष काफी अच्छे परिणाम देखने को मिले है। इस धान की मुख्य विशेषताएं इस प्रकार है।

  • सवा–7501 सवान्ना सीड्स (savannah seeds) की hybird ( संकर) धान है।
  • यह किस्म 135 से 140 दिन में पक कर तैयार हो जाती है।
  • इसके पौधे की लंबाई कम रहती है। इसलिए इस किस्म में गिरने के समस्या नही आती ।
  • कम खर्च में अधिक पैदावार निकल के देती है।
  • इसकी औसत पैदावार की बात करें तो यह 32 से 35 क्विंटल प्रति एकड़ की पैदावार देती है।
  • इस किस्म में हमेशा हरापन बना रहता है।
  • यह किस्म बैक्टीरियल लीफ ब्लाइट (बीएलबी) रोग के प्रति उच्च सहनशील है।

कावेरी – 468

  • कावेरी – 468 कावेरी सीड्स (kaveri seeds) की hybird ( संकर) धान है।  
  • यह 115 से 120 दिन में पक कर तैयार हो जाती है।
  • इस किस्म के पौधे की लंबाई 105 से 110 सेंटीमीटर होती है। इसमें किस्म में गिरने की समस्या देखी गई है। इसलिए इसमें कम यूरिया का इस्तेमाल करना चाहिए।
  • इसकी औसत पैदावार की बात करें तो यह 30 से 32 क्विंटल प्रति एकड़ की पैदावार देती है। इसमें 15 से 20 कल्ले निकल आते हैं, और दाने लंबे मोटे और चमकदार होते हैं।

सवा–134

  • सवा–134 सवान्ना सीड्स (savannah seeds) की hybird ( संकर) धान है।
  • यह किस्म 120 से 125 दिन में पक कर तैयार हो जाती है।
  • यह किस्म बैक्टीरियल लीफ ब्लाइट (बीएलबी) रोग के प्रति उच्च सहनशीलता के साथ प्रारंभिक मध्यम परिपक्वता उत्पाद है।
  • इसके दाने लंबे और पतले होते है।
  • यह किस्म 2-3 सिंचाई में पक कर , रसायन, खाद के खर्च में बचत होती है
  • इसमें अधिक दाना वजन और बेहतर मिलिंग उपज हैं।

बायर– 8433–DT

  • धान की ये किस्म भी Bayer crop science, hydrabad के द्वारा बनाई गई है|
  • यह किस्म में मध्यम अवधि (130-135 दिन)पक कर तैयार हो जाती है।
  • नवीन दोहरी विशेषता प्रौद्योगिकी (मूल विशेषता) के साथ नई पीढ़ी का संकर धान है।
  • ब्राउन प्लांट हॉपर (बीपीएच) और बैक्टीरियल लीफ ब्लाइट (बीएलबी) के प्रति सहिष्णु संकर (hybird) धान।
  • इसका मध्यम पतला दाना होता है।
  • प्रति पौधा उत्पादक टिलरों की अधिक संख्या (13-15)
  • प्रति पुष्पगुच्छ अधिक दाने (250-300)
  • इसकी मिलिंग 70% से अधिक है।

पायनियर–27p31

  • पायनियर–27p31पायनियर सीड्स(pionner seeds) की संकर ( hybird) धान है।
  • यह पकने में 125 से 130 दिन का समय लेती है।
  • यह किस्म वर्षा आधारित स्थिति में अत्यधिक प्रभावी है।
  • इस संकर किस्म में मध्यम मोटे दाने होते हैं, अनाज का अधिक वजन और खंड में उच्चतम उपज देता है।
  • यह तनाव की स्थिति में बहुत सुसंगत है।
  • यह किस्म घनी आबादी (40-42 पौधे/वर्गमीटर) के लिए उपयुक्त।

जिन किसान भाइयों ने ऊपर बताई गई किस्मों से किसी भी किस्म को अपने खेत में लगाया है तो वो आपने अनुभव कमेंट के माध्यम से जरूर शेयर करे। धन्यवाद!

FAQ

1.सबसे अच्छा धान कौन सा होता है?

Ans. धान की सभी किस्में अपने आप अच्छी होती है। लेकिन अलग अलग मिट्टी और पानी के कारण धान की किस्में अलग अलग परिणाम देती है। इसलिए किसान भाईयों आपको अपनी मिट्टी और अपने अनुभव से ही धान की किस्मों का चयन करना चाहिए। वैसे पिछले वर्ष सवा–7501 धान सबसे अच्छा रहा है।

ये भी पढ़ें–धान की सीधी बिजाई 2023|Direct Sowing Of Paddy

हल्की मिट्टी और खरे पानी में भी अधिक उपज देने वाली धान की किस्में (2023) (crystal company paddy)

Kheti jankari

मैं एक किसान हूँ, और खेती में एक्सपर्ट लोगो से मेरा संपर्क है। मैं उनके द्वारा दी गयी जानकारी और अनुभव को आपके साथ साँझा करता हूँ। मेरा प्रयास किसानों तक सही जानकारी देना है। ताकि खेती पर हो रहे खर्च को कम किया जा सके।

Leave a Comment