श्रीकर 369 गोल्ड हाइब्रिड धान किस्म:srikar 369 gold hybrid paddy

By Kheti jankari

Published on:

श्रीकर 369 गोल्ड हाइब्रिड धान किस्म

श्रीकर 369 गोल्ड हाइब्रिड धान किस्म:- किसान भाइयों नमस्कार, धान की बिजाई भारत में दो तरीके से की जाती है। एक पौध रोपाई द्वारा और दूसरे कुछ किसान भाई सीधी बिजाई कर देते हैं। कुछ क्षेत्रों में तो धान दो बार लगाई जाती है। रबी में नवंबर-दिसंबर में और खरीफ में जून-जुलाई में धान की फसल लगाई जाती है। हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश के क्षेत्र में जून में ही मुख्य रूप से धान की खेती की जाती है। धान के अलग-अलग कंपनियों के बीज आपको बाजार में देखने को मिल जाते हैं। जो किसानों को काफी अच्छी पैदावार निकाल कर दे रहे हैं। आज मैं आपको धान के एक नए बीज के बारे में बताऊंगा। जो श्रीकर सीड्स द्वारा दिया जाता है। यह बीज श्रीकर-369 गोल्ड के नाम से जाना जाता है। इस धान किस्म के बारे में संपूर्ण जानकारी के लिए कृपया पुरा लेख पढ़ें।

कावेरी 7425 धान किस्म के बारे में सम्पूर्ण जानें

श्रीकर 369 गोल्ड हाइब्रिड धान किस्म

श्रीकर 369 गोल्ड श्रीकर सीड्स की एक हाइब्रिड धान किस्म है। यह कंपनी हैदराबाद बीज बनाती है। धान की इस किस्म का पौधा मध्यम लंबाई वाला होता है। इसकी लंबाई 100 सेंटीमीटर के लगभग रहती है। इसका दाना मध्यम मोटा होता है। इसमें BLB और BPH जैसे रोग देखने को नहीं मिलते। इसकी बाली मै दाने की संख्या काफी अच्छी होती है। इसमें 400 से 450 दाने आसानी से निकल आते हैं। धान की यह किस्म गिरने के प्रति भी सहनशील है।

श्रीकर 369 गोल्ड हाइब्रिड धान किस्म का पकने का समय

धन की यह एक कम समय में पकने वाली किस्म है। यह 115 से 120 दिन में पक कर तैयार हो जाती है।

श्रीकर 369 गोल्ड हाइब्रिड धान किस्म की औसत पैदावार

धान की इस किस्म की औसत पैदावार वैसे तो आपकी मिट्टी और आपके खेती करने के तरीके पर निर्भर करता है। लेकिन आप इसे 30 से 35 क्वांटल प्रति एकड़ तक पैदावार आसानी से ले सकते हैं।

श्रीकर 369 गोल्ड हाइब्रिड धान किस्म की बीज मात्रा

धान की इस किस्म की पौध रोपाई के लिए 3 किलोग्राम बीज प्रति एकड़ की आवश्यकता पड़ती है। अगर आप इसकी सीधी बिजाई करते हैं, तो इसकी 6 किलोग्राम बीज प्रति एकड़ की आवश्यकता पड़ती है। जब आपकी पौध 20 से 25 दिन की हो, उस समय आपको रोपाई कर देनी चाहिए।

किसान साथियों अगर आपने धान की इस किस्म की पहले बिजाई की है, तो आपको इसके कैसे रिजल्ट देखने को मिले। कृपया कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं। आपको अगर मेरी जानकारी अच्छी लगी है। तो इसे आगे अन्य किसानों तक अवश्य शेयर करें। धन्यवाद!

ये भी पढ़ें:- VNR 2355 धान किस्म के बारे में सम्पूर्ण जानें

कावेरी-471 धान किस्म की विशेषताएं

सवा-7501 धान किस्म की विशेषताएं

DR-8336 हाइब्रिड धान किस्म:मोटा दाना और अधिक पैदावार के लिए जानी जाती है यह किस्म

Kheti jankari

मैं एक किसान हूँ, और खेती में एक्सपर्ट लोगो से मेरा संपर्क है। मैं उनके द्वारा दी गयी जानकारी और अनुभव को आपके साथ साँझा करता हूँ। मेरा प्रयास किसानों तक सही जानकारी देना है। ताकि खेती पर हो रहे खर्च को कम किया जा सके।

Leave a Comment