हरे चारे के लिए गुडविल सीड्स की इन बरसीम किस्मों का करें चयन(2023)|top Varieties of Barseem.गुडविल हाइब्रिड सीड्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की बरसीम किस्मे।गुडविल सीड्स की टॉप बरसीम किस्में।प्रोटीन प्लस बरसीम किस्म बीज|प्रोटीन गोल्ड बरसीम किस्म बीज:प्रोटीन प्लस हाडू बरसीम किस्म बीज।स्पीडफीड बरसीम किस्म बीज।
नमस्कार किसान साथियों, हरे चारे के लिए सर्दियों में आप बरसीम और जई की बिजाई कर सकते हैं। लेकिन बारसीम हरे चारे के लिए सर्दियों में सबसे बढ़िया रहती है। इसकी बिजाई सितंबर से लेकर नवंबर तक कर सकते हैं। बरसीम की अनेक किस्में बाजार में आपको देखने को मिल जाएगी। कुछ किस्में जल्दी-जल्दी काट देती हैं। और कुछ किस्म लंबे समय तक काट देती रहती हैं। लेकिन बारसीम की लगभग सभी किस्में तीन से चार काट आसानी से दे देती है। बरसीम एक प्रोटीन युक्त हरा चारा है। जो सर्दियों में पशुओं के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है।
गुडविल हाइब्रिड सीड्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के बारे में
गुडविल 1995 से भारत में किसानों के लिए बीज विकसित कर रहा है। यह देश में उन्नत किस्मों और संकर बीजों के अग्रणी आपूर्तिकर्ताओं में से एक बना हुआ है।
गुडविल हाइब्रिड सीड्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड 14 मई, 1995 को स्थापित किया गया था। गुडविल एक अग्रणी हाइब्रिड बीज विनिर्माण (एचएसएम) कंपनी है, जो भारत में मजबूत उपस्थिति के साथ चारा बीज उत्पादन और वितरण में एक प्रमुख खिलाड़ी है। इसका प्राथमिक ध्यान भारतीय बाज़ार में उच्चतम गुणवत्ता के बीज की आपूर्ति करना था।
टमाटर की टॉप 5 संकर किस्में(2023)|Top 5 Hybrid Varieties of Tomatoes
गुडविल सीड्स की टॉप बरसीम किस्में
गुडविल सीड्स भारत में लगभग सभी प्रकार के चारे किसानों के लिए विकसित करती है। सर्दियों में हरे चारे के लिए यह बारसीम तथा जाई की अन्य किस्में किसानों को उपलब्ध कराती है।गुडविल सीड्स की बरसीम की कुछ प्रमुख किस्में निम्नलिखित हैं–
- प्रोटीन प्लस
- प्रोटीन गोल्ड
- प्रोटीन प्लस हाडू
- स्पीडफीड
गेहूँ की टॉप 5 रिसर्च किस्में(2023)|Top 5 research varieties of wheat
प्रोटीन प्लस बरसीम किस्म बीज
यह एक बहुत अच्छी किस्म है। जो प्रत्येक कटाई के साथ अच्छी मात्रा में हरा चारा प्रदान करती है। यह किस्म तेजी से विकास और व्यापक अनुकूलनशीलता प्रधान करती है। इसकी बजाई आप 25 सितंबर से नवंबर तक कर सकते हैं। यह किस्म अपनी पहली कटाई 45 दिन पर दे देती है। और उसके बाद 30 से 35 दिन पर अगली कटाई देती रहती है। यह किस्म 3 से 4 कटाई आसानी से दे देती है। इस किस्म को आप हलकी जमीन में भी लगा सकते है। इसमें प्रोटीन की मात्रा 20% है।
प्रोटीन गोल्ड बरसीम किस्म बीज
यह उच्च उपज देने वाली हरे चारे की किस्म है। जिसमें उच्च प्रोटीन सामग्री होती है, और यह तना और जड़ सड़न रोगों के प्रति अत्यधिक प्रतिरोधी होती है। यह कम तापमान में तेजी से विकास, लंबी अवधि की फसल और व्यापक अनुकूलन क्षमता के साथ पत्तियों की अधिक संख्या भी प्रदान करता है। इसकी बजाई आप 25 सितंबर से नवंबर तक कर सकते हैं। यह किस्म अपनी पहली कटाई 55 दिन पर दे देती है। और उसके बाद 35 से 40 दिन पर अगली कटाई देती रहती है। यह किस्म 4 से 5 कटाई आसानी से दे देती है। यह किस्म लम्बे समय तक चलती है।
प्रोटीन प्लस हाडू बरसीम किस्म बीज
यह देर से पकने वाली किस्म है। जो गर्मियों के अंत तक अच्छी मात्रा में हरा चारा और व्यापक अनुकूलन क्षमता देती है। इसकी बजाई आप 25 सितंबर से नवंबर तक कर सकते हैं। यह किस्म अपनी पहली कटाई 60 दिन पर दे देती है। और उसके बाद 40 से 45 दिन पर अगली कटाई देती रहती है। यह किस्म 4 से 5 कटाई आसानी से दे देती है।
स्पीडफीड बरसीम किस्म बीज
यह गुडविल सीड्स की सबसे उत्तम बरसीम किस्म है। यह उच्च कल्लों और गहन शक्ति के साथ एक बहुत ही अनोखी किस्म है। जो उच्च प्रोटीन सामग्री के साथ हरे चारे की अधिक उपज देती है। यह किस्म तने और जड़ सड़न रोगों के लिए अत्यधिक प्रतिरोधी है। यह लम्बे समय तक चलने वाली किस्म है। यह किस्म कम तापमान में भी अच्छी ग्रोथ करती है। इसकी नली मोटी और पत्ता चौड़ा होता है। इसकी बजाई आप 25 सितंबर से नवंबर तक कर सकते हैं।
FAQ
Q. बरसीम की खेती के लिए सबसे अच्छा मौसम कौन सा है?
Ans. बरसीम की खेती के लिए सितम्बर से नवंबर का महीना सबसे अच्छा रहता है।
Q. बरसीम का बीज कितने रुपए किलो है?
Ans. बरसीम का बीज 150रु से लेकर 300रु प्रति किलोग्राम आसानी से मिल जाता है।
DBW-303, DBW-222 , और DBW-187 में अंतर जानें|गेहूँ की उन्नत किस्में
Beej kahan se khreden
नजदीक दुकानदार से संपर्क करें