हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के लिए बेस्ट है, महाराष्ट्र की ये गन्ना किस्म

By Kheti jankari

Published On:

Follow Us
COM-11082 गन्ना किस्म

किसान साथियों नमस्कार, भारत में गन्ना उत्पादन की बात करें। तो यूपी के बाद महाराष्ट्र सबसे ज्यादा गन्ना उत्पादन करता है। महाराष्ट्र में गन्ने की प्रति एकड़ सबसे अधिक उपज निकाल कर आती है। केंद्रीय गन्ना अनुसंधान संस्थान, महाराष्ट्र में किसानो के लिए हर वर्ष नई-नई गन्ना किस्में तैयार करता है। इनमें से कुछ किस्में तो सिर्फ महाराष्ट्र में ही अच्छी पैदावार निकाल कर देती हैं, तथा कुछ किस्में पूरे भारत में काफी अच्छी पैदावार निकाल कर देती है। ऐसी ही एक किस्म केंद्रीय गन्ना अनुसंधान संस्थान, पांडेगांव (महाराष्ट्र) द्वारा तैयार की गई है। जो com-11082 के नाम से जानी जाती है। इस गन्ना किसान के बारे में संपूर्ण जानकारी के लिए कृपया पुरा लेख पढ़ें।

किसानों को मालामाल करने वाली गन्ना किस्म

COM-11082 गन्ना किस्म की विशेषताएं

COM-11082 केंद्रीय गन्ना अनुसंधान संस्थान, पांडेगांव (महाराष्ट्र) की एक अर्ली गन्ना किस्म है। जो वर्ष 2018-19 में तैयार की गई थी। यह गन्ना किस्म रेड रोड जैसे रोगों के प्रति सहनशील है। यह गन्ना किस्म चीनी मिलों द्वारा भी स्वीकृत है। इसलिए आप इसकी बिजाई किसी भी राज्य में कर सकते हैं। इस गन्ना किस्म में कल्लों का फुटाव काफी अच्छा रहता है। इसकी पैडी का भी फुटाव काफी अच्छा रहता है। इसकी एक आंख से 5 से 6 कल्ले आसानी से निकल आते हैं। इस गन्ना किस्म में चीनी की मात्रा काफी अच्छी पाई जाती है। जिन किसानों को गुड का काम करना है। वह इससे काफी अच्छी उपज ले सकते हैं। यह गन्ना किस्म पकने में 10 से 12 महीने का समय लेती है।

COM-11082 गन्ना किस्म की पहचान

इस गन्ना किस्म की पहचान की बात करें। तो इसकी पोरी की लंबाई मध्यम होती है। इसके गन्ने का रंग हल्का पीला और सफेद होता है। इस गन्ना किस्म की गोल आंख होती है। इसकी पत्ती का साइज मोटा और गहरा हरे रंग का होता है। इसके पत्ते चिकने होते है। पत्तों पर किसी प्रकार के कांटे नहीं होते।

COM-11082 गन्ना किस्म का बिजाई क्षेत्र

COM-11082 गन्ना किस्म की बिजाई वैसे तो आप पूरे भारत के किसी भी राज्य में कर सकते हैं। लेकिन इस गन्ना किस्म को आप महाराष्ट्र, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में मुख्या रूप से बिजाई कर सकते हैं। यह गन्ना किस्म चीनी मिलों द्वारा स्वीकृत है।

COM-11082 गन्ना किस्म की औसत पैदावार

इस गन्ना किस्म की औसत पैदावार की बात करें। तो यह गन्ना किस्म महाराष्ट्र में 400 से 500 क्वांटल प्रति एकड़ तक की पैदावार आसानी से दे देती है। अगर हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश की बात करें, तो इन राज्य में भी यह किस्म 300 से 400 क्वांटल प्रति एकड़ तक पैदावार देने की क्षमता रखती है।

नोट- किसान साथी गन्ना बीज का चयन करते समय चीनी मिल से परामर्श अवश्य कर लें।

आपको मेरे द्वारा दी की जानकारी कैसी लगी। कृपया कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं और इसे आगे अन्य किसानों तक अवश्य शेयर करें। धन्यवाद!

ये भी पढ़ें- शानदार उत्पादन देने वाली गन्ना किस्म

करनाल गन्ना अनुसंधान द्वारा बनाई गई गन्ना किस्म CO-15023 के बारे में जाने

गन्ने की उपज बढ़ाने का मूल मंत्र:गन्ना वैज्ञानिकों ने पौधा गन्ना और पैड़ी गन्ना के लिए बताया ये तरीका

कृषि वैज्ञानिक ने बताया गन्ने को स्वस्थ रखने का तरीका

Kheti jankari

मैं एक किसान हूँ, और खेती में एक्सपर्ट लोगो से मेरा संपर्क है। मैं उनके द्वारा दी गयी जानकारी और अनुभव को आपके साथ साँझा करता हूँ। मेरा प्रयास किसानों तक सही जानकारी देना है। ताकि खेती पर हो रहे खर्च को कम किया जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Subscriber YouTube

Subscriber Now

Leave a Comment