कम समय में पकने वाली काली सरसों की हाइबर्ड किस्में:Hybrid varieties of black mustard

By Kheti jankari

Updated on:

कम समय में पकने वाली काली सरसों की हाइबर्ड किस्में

आजकल किसानों द्वारा सरसों की फसल ज्यादा पसंद की जाती है। सरसों रबी के मौसम में लगने वाली एक प्रमुख फसल है। इसकी बजाई हम अक्टूबर और नवंबर में कर सकते हैं। क्योंकि पिछले दो-तीन साल से सरसों के दामों में काफी अच्छा उछाल देखने को मिला है। तो किसान गेहूं की जगह अब सरसों की बिजाई करने लगे हैं। क्योंकि इसमें खर्च गेहूं से थोड़ा काम आता है, और बचत लगभग बराबर रहती है। भारत के लगभग सभी हिस्सों में सरसों की बिजाई की जाती है। सितंबर में बुवाई के लिए हमें पीले तोड़िए का इस्तेमाल करना चाहिए।सरसों को कम पानी की जरूरत होती है। इसलिए सरकार भी किसानों को सरसों की बजाई करने के लिए प्रोत्साहित करती है।

श्रीराम सीड्स लिमिटेड की नई सरसों किस्म श्रीराम-1668 की खूबियां

काली सरसों की हाइब्रिड किस्में

सरसों की काफी सारी हाइब्रिड किस में आती हैं। कुछ किस्में पकने में लगभग 140 से 150 दिन का समय लेती हैं, तथा कुछ किस में 110 से 120 दिन में पक जाती हैं। किसान अपनी अगली फसल के हिसाब से सरसों की किस्म को चयन करते हैं। कुछ किसानों को कम समय की किस्म पसंद है। और कुछ किसान पूरे समय वाली किस्म लगते हैं। कम समय वाली किस्म अधिक समय वाली किस्म से थोड़ी कम पैदावार देते हैं। लेकिन काली सरसों की लगभग समय की सभी किस्में अच्छी पैदावार देती हैं। कम समय की सरसों की किस्मों की बजाई बिना सिंचाई वाले क्षेत्रों में भी की जा सकती है। इन किस्म को बहुत कम मात्रा में पानी की आवश्यकता होती है, यह बारिश के पानी से ही हो जाती। सरसों की अच्छी पैदावार लेने के लिए बिजाई के समय खेत में नमी का होना जरूरी है। कम समय पकाने वाली काली सरसों की टॉप हाइब्रिड किस में नीचे दी गई है-.

NO.सरसों किस्म
1 पायनियर 45s35
2 प्रो एग्रो केसरी 5111
3 KBH 5106
कम समय में पकने वाली काली सरसों की हाइबर्ड किस्में

पायनियर 45s35 सरसों किस्म की विशषताएँ

पायनियर 45s35 पायनियर सीड्स की एक कम समय में पकने वाली सरसों किस्म है। यह किस्म पकने में 105 दिन का समय लेती है। इस किस्म की औसत पैदावार 9 से 10 कुंतल प्रति एकड़ तक रहती है। यह किस्म सफेद रतुए के प्रति सहनशील है। इस किस्म को बहुत कम पानी की आवश्यकता होती है। कम समय में पकने वाली काली सरसों में यह सबसे अच्छी किस्म है। इस किस्म का 1kg बीज प्रति एकड़ प्रयोग करें।

प्रोएग्रो केसरी 5111 सरसों किस्म की विशेषताएं

प्रो एग्रो केसरी 5111 क्रिस्टल सीड्स की किस्म है। यह किस्म पहले बायर सीड्स द्वारा दी जाती थी। यह किस्म पकाने में 110 दिन का समय लेती है। इसकी प्रति एकड़ पैदावार 8 से 9 कुंतल तक रहती है। इस किस्म को किसान भाई काफी पसंद करते हैं। इस किस्म का 1 किलोग्राम बीज प्रति एकड़ प्रयोग करें।

KBH 5106 सरसों किस्म की विशेषताएं

KBH 5106 किस्म कावेरी सीड्स की कम समय में पकने वाली सरसों किस्म है। यह किस्म पकने में 115 से 120 दिन का समय लेती है। इसकी औसत पैदावार 8 से 10 कुंतल तक रहती है। यह किस्म पाले और बीमारियों के प्रति सहनशील है। इसके दाने मोटे और चमकदार होते है। इस किस्म का 1 किलोग्राम बीज प्रति एकड़ प्रयोग करें।

FAQ

Q. हाइब्रिड सरसों का बीज कौन सा अच्छा है?
Ans. पियोनिर 45s46 सरसों की सबसे अधिक पैदावार देने वाली वाली हाइब्रिड सरसो की किस्म है।
Q. सरसों कितने दिन में पक कर तैयार हो जाती है?
Ans. पीली सरसों की किस्म 90 से 100 दिन में पक्का तैयार हो जाती हैं। और काली सरसों की किस्म 120 से लेकर 145 दिन में पैक कर तैयार हो जाती हैं।

ये भी पढ़ें- श्रीराम सीड्स लिमिटेड की नई सरसों किस्म श्रीराम-1668 की खूबियां जाने

सरसों की फसल में खरपतवार नियंत्रण करने का सबसे सस्ता तरीका

एडवांटा सीड्स की हाइब्रिड सरसों की ADV–427 की विशेषताएं जानें

HAU हिसार द्वारा दी गयी सरसों किस्म RH-725 और RH-1424 की विशेषताएं जानें

Kheti jankari

मैं एक किसान हूँ, और खेती में एक्सपर्ट लोगो से मेरा संपर्क है। मैं उनके द्वारा दी गयी जानकारी और अनुभव को आपके साथ साँझा करता हूँ। मेरा प्रयास किसानों तक सही जानकारी देना है। ताकि खेती पर हो रहे खर्च को कम किया जा सके।

3 thoughts on “कम समय में पकने वाली काली सरसों की हाइबर्ड किस्में:Hybrid varieties of black mustard”

  1. पीली सरसों की अधिक उपज देने वाली वैरायटी कौन सी है

    Reply

Leave a Comment