एडवांटा सीड्स की हाइब्रिड सरसों की ADV–427 की विशेषताएं जानें:Hybrid Mustard ADV–427

एडवांटा सीड्स की हाइब्रिड सरसों की ADV–427 की विशेषताएं जानें। Hybrid Mustard ADV–427 from Advanta Seeds. ADV-427 सरसों किस्म की विशेषताएं। ADV-427 सरसों किस्म पकने और बुआई समय। ADV-427 सरसों किस्म की पैदावार। ADV-427 सरसों किस्म का मूल्य। सरसों की टॉप किस्में।

श्रीराम सीड्स लिमिटेड की नई सरसों किस्म श्रीराम-1668 की खूबियां जाने

किसान साथियों नमस्कार, सरसों की बिजाई अक्टूबर के महीने में शुरू हो जाती है। सरसों रबी की फसल है। जिसकी गेहूं के बाद सबसे अधिक बिजाई की जाती है। सोयाबीन और पाम तेल के बाद सरसों दुनिया में वनस्पति तेल का तीसरा प्रमुख स्रोत है। सोयाबीन के तेल के बाद दुनिया में प्रोटीन का दूसरा मुख्य स्त्रोत्र सरसों का तेल है। विश्व उत्पादन में कनाडा और चीन के बाद दुनिया में तीसरा बड़ा उत्पादक राज्य भारत है। जो विश्व के उत्पादन में 12% का योगदान करता है। सरसों की दो प्रकार की किस्म आती हैं- रिसर्च और हाइब्रिड किस्में। हाइब्रिड किस्में मुख्य रूप से भारत के उत्तरी पश्चिमी भागों में उगाई जाती हैं। बहुत अधिक तेल प्रतिशत और ठंड सहन करने की क्षमता वाली हाइब्रिड किस्म के लिए एडवांटा का सरसों किसानों के बीच बहुत अच्छे रिजल्ट निकल कर देता है। एडवांटा सीड्स की ADV-414 काफी लोकप्रिय सरसों की किस्म है। लेकिन ADV-427 एडवांटा सीड्स द्वारा नई सरसों किस्म बाजार में दी गई है। जिसने पिछले वर्ष काफी अच्छी पैदावार निकाल कर दी है।

ADV-427 सरसों किस्म की विशेषताएं

ADV-427 एडवांटा सीड्स की एक हाइब्रिड काली सरसों की किस्म है। इस किस्म ने किसानों को पिछले वर्ष काफी अच्छी पैदावार निकालकर दी है। इस किस्म की फलियां मजबूत होती हैं, जो पकने पर झड़ती नहीं है। यह किस्म पाले के प्रति भी सहनशील है। इस किस्म में जड़ से ही कल्ले का अधिक फुटाव होता है। जिससे इसमें अधिक फलियां लगती हैं। इसके दाने मोटे और चमकदार होते हैं। इस किस्म की जड़ मजबूत होती है, और गिरने के प्रति सहनशील है।

पायनियर 45s47 सरसों किस्म की विशेषताएं

ADV-427 सरसों किस्म पकने और बुआई समय

सरसों की यह यह किस्म पकाने में 125 से 130 दिन का समय लेती है। इसकी बजाई आप पूरे अक्टूबर कर सकते हैं। लेट बजाई में 10 नवम्बर तक इसकी बजाई कर सकते हैं। लेकिन अच्छी पैदावार लेने के लिए आपको इसकी बजाई 25 अक्टूबर से पहले कर देनी चाहिए।

ADV-427 सरसों किस्म की पैदावार

ADV-427 सरसों किस्म सिंचित क्षेत्र में लगभग 13 से 14 क्वांटल प्रति एकड़ तक पैदावार आसानी से दे देती है। इस किस्म को दो पानी की आवश्यकता पड़ती है। हल्की जमीन व कम पानी वाली क्षेत्र में आप इस किस्म को ना ही लगे तो ज्यादा अच्छा है।

ADV-427 सरसों किस्म का मूल्य

सरसों की यह किस्म आपको ₹950 से ₹1000 प्रति किलो के हिसाब से आसानी से मिल जाएगी। बीज की भरोसे वाले बीज विक्रेता से लें।

नोट- गेहूं बजाई करते समय फफूंदीनाशक और कीटनाशक बीज उपचार अवश्य करें।

जिन किसान भाइयों ने सरसों की इस किस्म की बजाई पिछले वर्ष की है। कृपया कमेंट करके जरूर बताएं की इस किस्म ने आपके क्षेत्र में कैसी पैदावार दी है। ताकि दूसरे किसान इससे लाभ ले सकें। धन्यवाद!

FAQ

पायनियर सरसों का बीज कौन सा अच्छा है?
पायनियर 45S46 सबसे अच्छी सरसों किस्म है।
सबसे महंगी सरसों कौन सी है?
पीली सरसों किस्म काली सरसों के मुकाबले अधिक महंगी होती है।

ये भी पढ़ें- इस समय करें सरसों की बिजाई मिलेगी 1क्वान्टल से 2 क्वान्टल प्रति एकड़ तक अधिक पैदावार

सरसों की फसल में अधिक उत्पादन और तेल की मात्रा बढ़ने वाला सबसे ताकतवर खाद

सरसों की टॉप किस्म जिसकी फलियाँ मजबूत और दाने चमकदार है

अधिक पैदावार लेने के लिए एक्सेना एग्रिसाइंस की इस सरसों किस्म की बिजाई करे

3 thoughts on “एडवांटा सीड्स की हाइब्रिड सरसों की ADV–427 की विशेषताएं जानें:Hybrid Mustard ADV–427”

  1. हमारे पास तो बिल्कुल बेकार सिद्ध हुई है

    Reply
  2. मैने पिछले साल adv 414 9 fekit लगाया था जबरदस्त पैदावार हुई थी

    Reply

Leave a Comment