COLK-12207 गन्ना किस्म की विशेषताएं:Know about COLK-12207 sugarcane variety

By Kheti jankari

Updated on:

पोका बोईंग और रेड रॉट जैसे रोगों को सहने की शक्ति रखती है गन्ने की यह अर्ली किस्म

गन्ना एक ऐसी खेती है। जो अत्यधिक गर्मी, बरसात और पानी की कमी को भी सहन करने की क्षमता रखती है। यह एक मजबूत खेती मानी जाती है। गन्ने की फसल पकने में लगभग 10 से 12 महीने का समय लेती है। गन्ने की भारत में अलग-अलग राज्यों द्वारा अलग-अलग प्रकार की प्रजातियां विकसित की गई है। यह प्रजातियां 800 कुंतल प्रति एकड़ तक की पैदावार देती है। कुछ प्रजातियां की लंबाई अधिक होती है, तथा कुछ प्रजातियों की मोटाई अधिक होती है। ऐसी ही एक गन्ना किस्म यूपी के वैज्ञानिकों द्वारा तैयार की गई है। इस गन्ना किस्म का नाम COLK-12207 है। यह एक अर्ली गन्ना किस्म है। इस गन्ना किस्म के बारे में संपूर्ण जानें-

लोकप्रिय गन्ना किस्म सीईओ-08272 की संपूर्ण विशेषताएं

COLK-12207 गन्ना किस्म की विशेषताएं

COLK-12207 गन्ना किस्म गन्ना अनुसंधान संस्थान लखनऊ द्वारा बनायीं गयी किस्म है। यह एक माध्यम मोटाई वाली गन्ना किस्म है। इसका गन्ना अधिक ठोस होता है। इसके एक गन्ने का वजन 2 से 2.5 किलोग्राम तक रहता है। यह किस्म गिरने के प्रति सहनशील है। रेड रॉट और पोका बोईंग जैसे खतरनाक रोग इस गन्ना किस्म में नहीं लगता। इस किस्म की इंटरनोड लंबी होती है। इस किस्म के गन्ने का रंग हरा और हल्का सफेद होता है। गन्ने की इस किस्म में कल्लों का फुटाव अधिक होता है। यह एक अगेती पकने वाली गन्ना किस्म है। यह गन्ना किस्म जल भराव वाले क्षेत्र के लिए भी सबसे उपयुक्त रहती है। इसकी बुवाई आप सुख क्षेत्र में भी कर सकते हैं।

COLK-12207 गन्ना किस्म का बजाई समय

गन्ने की इस किस्म की बिजाई आप अक्टूबर से लेकर अप्रैल तक कर सकते हैं। यह गन्ना किस्म कम समय में पक कर तैयार हो जाती है। इसलिए अगर आप इसकी अप्रैल में बजाई भी करते हैं। तब भी यह किस्म आपको अच्छी पैदावार निकाल कर देती है।

COLK-12207 गन्ना किस्म की औसत पैदावार

इस गन्ना किस्म की औसत पैदावार अन्य किस्मों के मुकाबले अधिक रहती है। क्योंकि इसमें सूक्रोज की मात्रा भी 17% के लगभग रहती है। जो अन्य किस्म के मुकाबले बहुत ज्यादा अधिक है। इसकी औसत पैदावार 400 से 500 कुंतल प्रति एकड़ तक आसानी से निकल जाती है।

नोट-गन्ना बिजाई करते समय बीज उपचार अवश्य करें। ताकि गाने को रोगों से बचाया जा सके।

जिन किसान भाइयों ने गन्ना किसान COLK-12207 की पिछले वर्ष बजाई की हो। उनको इस किस्म ने कैसी पैदावार निकल के दी। वह कृपया इस किस्म के बारे में अपने सुझाव अवश्य दें। ताकि दूसरे किसान भी से लाभ ले सकें। धन्यवाद!

FAQ

गन्ने का घातक रोग कौन सा है?
रेड रॉट गन्ने का सबसे खतरनाक रोग है। इस रोग से आपकी फसल को 100% तक नुक्सान हो सकता है।

ये भी पढ़ें – 20 से 25 फुट लंबाई वाले गन्ने की किस्म के बारे में जानें:रोग रहित गन्ना किस्म,महाराष्ट्र की गन्ना किस्म

गन्ने की बुवाई करते समय कृषि वैज्ञानिकों द्वारा बताई गई खाद पद्धति को जानें

गन्ने की अधिक पैदावार देने वाली गन्ना किस्म CO–11015 की विशेषताएं जानें

गन्ने में कम पैसों में खरपतवार नियंत्रण कैसे करे

गन्ने में कम पैसों में खरपतवार नियंत्रण कैसे कर

जल भराव वाले क्षेत्रों में तहलका मचाएगी गन्ने की यह किस्म

Kheti jankari

मैं एक किसान हूँ, और खेती में एक्सपर्ट लोगो से मेरा संपर्क है। मैं उनके द्वारा दी गयी जानकारी और अनुभव को आपके साथ साँझा करता हूँ। मेरा प्रयास किसानों तक सही जानकारी देना है। ताकि खेती पर हो रहे खर्च को कम किया जा सके।

8 thoughts on “COLK-12207 गन्ना किस्म की विशेषताएं:Know about COLK-12207 sugarcane variety”

  1. भाई जब तक एक पलाट में गन्ने की फसल को प्रत्यक्ष नहीं दे ख लेते क्या कह सकते हैं

    Reply
  2. I live in Haryana Distt.Ambala how I can parchse the sugarcane variety COLK- 12207 in my state or in up State. Ple. tell me about this.Thankyou

    Reply

Leave a Comment