टमाटर की टॉप 5 हाइब्रिड किस्में|Top 5 Hybrid Varieties of Tomatoes

By Kheti jankari

Updated on:

टमाटर की टॉप 5 संकर किस्में(2023)

नमस्कार किसान साथियों, टमाटर की लगभग 1000 से भी अधिक किस्में पुरे भारत में देखने को मिलती है। इसलिए किसानों की सामने ये समस्या रहती है, की वो कोनसी किस्म का चयन करें। आलू और प्याज के बाद सबसे अधिक उगाई जानें वाली सब्जी टमाटर ही है। टमाटर की फसल लगभग पुरे साल लगायी जानें वाली फसल है। इसकी बजाई रबी, खरीफ और सर्दी तीनो मौसम मे की जाती है। अलग-अलग राज्यों में अलग प्रकार की किस्में लगायी जाती है। और अलग मौसम में अलग-अलग किस्मों की पैदावार अधिक होती है। लेकिन कुछ किस्मे सभी मौसम में किसानों को अच्छी पैदावार निकल के देती है। आज में आपको पांच ऐसी किस्मों के बारे में जानकारी देने वाला हूँ, जो सबसे अधिक पैदावार निकल के देती है।

शिमला मिर्च की उन्नत खेती कैसे करें

टमाटर की टॉप संकर किस्में

खेती से अधिक पैदावार निकलने के लिए सही किस्मों का चुनाव करना जरूरी है। चाहे आप कोई भी खेती क्यों करते है। टमाटर लगते समय पौधे से पौधे की दुरी 1.5 से 2 फ़ीट और लाइन से लाइन की दुरी 4 से 4.5 फ़ीट रखनी चाहिए। टमाटर की टॉप उन्नत किस्में के बारे में नीचे पूरी जानकारी दी गयी है। कृपा पूरा पढ़ें-

न.किस्में
1 अभिलाष F1 (Seminius)
2 साहो (टी-ओ 3251) (Syngenta)
3 अर्का रक्षक F1
4 एन -एस 4266 (Namdhari seeds)
5 यू-एस 2853 (Nunhems B-BASF)
टमाटर की टॉप संकर किस्में

अभिलाष F1 (Seminius) टमाटर की उन्नत किस्म

  • अभिलाष F1 सेमिनियस (Seminius) कंपनी की एक संकर( hybird) किस्म है।
  • यह क़िस्म बरसात के मौसम (अगस्त और सितम्बर) में उगाई जाने वाली सबसे अच्छी किस्म है।
  • इसका फल चपटा-गोलाकार होता है।
  • यह किस्म पुरे भारत में उगाई जाती है।
  • इस किस्म में बिमारियों से लड़ने की क्षमता अधिक होती है।
  • इसकी प्रथम तुड़ाई लगभग 70-75 दिन पर होती है।
  • यह किस्म 40 से 60 टन प्रति एकड़ उत्पादन आसानी से दे देती है।
  • इस किस्म का 50g से 60g बीज प्रति एकड़ लगता है।
  • इसके 10g बीज की कीमत 600रु के लगभग होती है।

साहो (टी-ओ 3251) (Syngenta) टमाटर की उन्नत किस्म

  • साहो (टी-ओ 3251) Syngenta seeds की संकर (hybird) टमाटर की किस्म है।
  • यह भारत में सबसे अधिक उगाई जाने वाली किस्म है।
  • इसका फल गोलाकार होता है।
  • इस किस्म को किसी भी मौसम में लगा सकते है।
  • इसके पौधे की ऊंचाई 5.5 से 6 फ़ीट तक रहती है।
  • इस किस्म में बिमारियों के प्रति अधिक सहनशील होती है।
  • इसकी प्रथम तुड़ाई लगभग 60-65 दिन पर होती है।
  • यह किस्म 30 से 50 टन प्रति एकड़ उत्पादन आसानी से दे देती है।
  • इस किस्म का 40g से 60g बीज प्रति एकड़ लगता है।
  • इसके 10g बीज की कीमत 900रु के लगभग होती है।

अर्का रक्षक F1 टमाटर की किस्म

  • यह भी टमाटर की एक संकर (hybird) किस्म है।
  • इस किस्म को भी हम किसी भी मौसम में लगा सकते है।
  • इसका प्रति पौधा 15kg से 25kg उत्पादन आसानी से मिल जाता है।
  • इसके पौधे की ऊंचाई 5.5 फ़ीट तक रहती है।
  • यह किस्म 7-8 महीने तक फल देती है।
  • इसकी प्रथम तुड़ाई लगभग 65-75 दिन पर होती है।
  • यह किस्म 40 से 50 टन प्रति एकड़ उत्पादन आसानी से दे देती है।
  • इस किस्म का 50g बीज प्रति एकड़ लगता है।
  • इसके 10g बीज की कीमत 500रु के लगभग होती है। मूल्य देखें

एन-एस 4266 (Namdhari seeds) टमाटर की किस्म

  • एन -एस 4266 Namdhari seeds की संकर (hybird) टमाटर की किस्म है।
  • इस किस्म को पुरे भारत में उगाया जा सकता है।
  • इसका फल गोल-चटाकर होता है।
  • इस किस्म को बरसात और गर्मी के मौसम में लगा सकते है।
  • इसके पौधे की ऊंचाई 6 से 7 फ़ीट तक रहती है।
  • इस किस्म अर्ली ब्लाइट और लेट ब्लाइट के प्रति अधिक सहनशील होती है।
  • इसकी प्रथम तुड़ाई लगभग 55-60 दिन पर होती है।
  • यह किस्म 30 से 50 टन प्रति एकड़ उत्पादन आसानी से दे देती है।
  • इस किस्म का 50g से 60g बीज प्रति एकड़ लगता है।
  • इसके 10g बीज की कीमत 650रु के लगभग होती है।

यू-एस 2853 (Nunhems B-BASF) टमाटर की उन्नत किस्म

  • यू-एस 2853 (Nunhems) B-BASF seed की संकर (hybird) टमाटर की किस्म है।
  • इस किस्म को पुरे भारत में उगाया जा सकता है।
  • इस किस्म को किसी भी मौसम में लगा सकते है।
  • इसके फल अधिक चमकदार होते है।
  • इसके पौधे की ऊंचाई 5 से 6 फ़ीट तक रहती है।
  • इस किस्म लीफ कर्ल वायरस और कुकड़ा रोग के प्रति अधिक सहनशील होती है।
  • इसकी प्रथम तुड़ाई लगभग 70 से 75 दिन पर होती है।
  • यह किस्म 30 से 40 टन प्रति एकड़ उत्पादन आसानी से दे देती है।
  • इस किस्म का 40g से 50g बीज प्रति एकड़ लगता है।
  • इसके 10g बीज की कीमत 600रु के लगभग होती है।

FAQ

टमाटर की बेस्ट वैरायटी कौन सी है?
Ans. अभिलाष F1 (Seminius) टमाटर की सबसे अधिक पैदावार देना वाली किस्म है।
टमाटर का भाव किस महीने में ज्यादा होता है?
Ans. टमाटर की भाव जून और जुलाई में सबसे अधिक होते है।
टमाटर में यूरिया कब देनी चाहिए?
Ans. रोपाई के 30 से 60 दिन बाद देनी चाहिए।

ये भी पढ़ें – आलू की फसल में खरपतवार नियंत्रण करने का सही तरीका जानें2023

सरसों में फूल आने पर पैदावार बढ़ाने के लिए यह दो जरूरी काम करें(2023):सरसों की खेती में पैदावार बढ़ाने के कुछ तरीके

आलू की खेती कम लागत में कैसे करें

Kheti jankari

मैं एक किसान हूँ, और खेती में एक्सपर्ट लोगो से मेरा संपर्क है। मैं उनके द्वारा दी गयी जानकारी और अनुभव को आपके साथ साँझा करता हूँ। मेरा प्रयास किसानों तक सही जानकारी देना है। ताकि खेती पर हो रहे खर्च को कम किया जा सके।

Leave a Comment