काली सरसों की टॉप 5 किस्में जो सबसे अधिक पैदावार देती है|Top 5 Mustard Varieties

By Kheti jankari

Updated on:

काली सरसों की टॉप 5 किस्में जो सबसे अधिक पैदावार देती है।

नमस्कार किसान साथियों, सरसों की खेती वैसे तो पुरे भारत में की जाती है। लेकिन हरियाणा, राज्यस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, और पश्चिमी बंगाल में सबसे ज़्यदा सरसों की खेती होती है। ये राज्य पुरे देश का 85% सरसों का उत्पादन करते है। भारत में सरसो की मांग प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। जिसका सीधा लाभ किसानों को होगा। सरसों की बुवाई करने का सही समय अक्टूबर से नवंबर अंत तक का होता है। लेकिन सरसों की कुछ किस्में कम समय में पकती है, जिनकी बुआई हम नवंबर के बाद में भी कर सकते है। सरसों की अधिक पैदावार लेने के लिए हमे सही समय और सही किस्म का चुनाव करना जरूरी है। भारत में अलग-अलग कम्पनी द्वारा विभिन्न प्रकार की किस्मे बाजार में मिलती है। लेकिन आगे आपको काली सरसों की टॉप 5 किस्मों की बारे में बताऊंगा जिन किस्मो ने 2022 में सबसे अधिक पैदावार निकल के दी है। और किसानों ने खेती से एक अच्छा मुनाफा कमाया है।

सरसों की टॉप किस्म जिसकी फलियाँ मजबूत और दाने चमकदार है

काली सरसों की टॉप उन्नत किस्में

काली सरसो की टॉप उन्नत किस्मों की बात करें तो अलग अलग राज्य में अलग किस्में की अच्छे परिणाम देखने को मिलें है। लेकिन जो किस्में लगभग सभी राज्यों में टॉप रही है। ऐसी 5 किस्में है-

  1. स्टार (star) 10-15
  2. पियनर (pionner) 45s46
  3. धान्या (dhaanya) MJ1
  4. अडवांटा (advanta) 414
  5. क्रिस्टल (crystal) प्रोएग्रो 5222

स्टार(star) 10-15 सरसों की किस्म

  • स्टार(star) 10-15 स्टार एग्रीसीड्स(star agriseeds) की एक संकर (hybird) सरसों की किस्म है।
  • यह क़िस्म 125 से 130 दिन में तैयार हो जाती है।
  • इस किस्म को आप किसी भी प्रकार की मिटटी मे लगा सकते है।
  • इस किस्म में तेल की मात्रा 40 से 42 प्रतिशत तक होती है।
  • इसकी औसात पैदावार 12 से 13 क्विंटल प्रति एकड़ तक रहती है।
  • इसके फली की लम्बाई 6cm से 7cm तक होती है।
  • यह किस्म पाले के प्रति सहनशील है।
  • इसकी फली में दानों की मात्रा अधिक रहती है।
  • इस क़िस्म का 700g से 800g बीज प्रति एकड़ डालना चाहिए।
  • इस किस्म में हमे 2 संचाई की जरूरत होती है।

पायनियर (pioneer) 45s46 सरसों की किस्म

  • पायनियर (pioneer) 45s46 pioneer seeds की एक संकर (hybird) सरसों की किस्म है।
  • यह पकने में 125 से 130 दिन का समय लेती है।
  • इस किस्म में तेल की मात्रा 42 प्रतिशत तक होती है।
  • इसकी औसात पैदावार 11 से 13 क्विंटल प्रति एकड़ तक रहती है।
  • यह किस्म तना गलन के प्रति सहनशील है।
  • इस क़िस्म का 800g से 1kg बीज प्रति एकड़ डालना चाहिए।
  • इसकी बजाई 10 अक्टूबर से 10 नवंबर तक की जाती है।
  • इस किस्म की रोग प्रतिरोधक क्षमता अधिक होती है।
  • इसके 1kg बीज का मूल्य 1000रु तक रहता है।

धान्या (dhaanya) MJ1 सरसों की किस्म

  • धान्या (dhaanya) MJ1 (TATA RALLIS INDIA LIMITED SEEDS) की एक संकर (hybird) सरसों की किस्म है।
  • यह किस्म पकने में 110 से 115 दिन का समय लेती है।
  • इसकी औसात पैदावार 10 से 12 क्विंटल प्रति एकड़ तक रहती है।
  • इस किस्म में तेल की मात्रा 40 प्रतिशत तक होती है।
  • इसकी बजाई पुरे नवंबर में कर सकते है। .
  • इसके दानों का रंग भूरा होता है।
  • इस क़िस्म का 1kg बीज प्रति एकड़ डालना चाहिए।
  • इसके 1kg बीज का मूल्य 750रु तक रहता है।

अडवांटा (advanta) 414 सरसों की किस्म

  • अडवांटा (advanta) 414 एक संकर (hybird) सरसों की किस्म है।
  • यह किस्म पकने में 125 से 130 दिन का समय लेती है।
  • इस किस्म की बजाई हम पुरे भारत में कर सकते है।
  • इसकी औसात पैदावार 11 से 13 क्विंटल प्रति एकड़ तक रहती है।
  • इसका तना मज़बूत होता है।
  • इस किस्म में तेल की मात्रा 42 प्रतिशत तक होती है।
  • यह किस्म पाले के प्रति सहनशील है।
  • इस क़िस्म का 900g से 1kg बीज प्रति एकड़ डालना चाहिए।

क्रिस्टल (crystal) प्रोएग्रो 5222 सरसों की किस्म

  • क्रिस्टल (crystal) प्रोएग्रो 5222 Crystal Crop Protection की एक संकर (hybird) सरसों की किस्म है।
  • इस किस्म की बजाई हम राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड और गुजरात मुख्या रूप से करते है।
  • यह किस्म पकने में 125 से 130 दिन का समय लेती है।
  • यह मध्यम लम्बाई वाली किस्म है।
  • इसकी औसात पैदावार 10 से 12 क्विंटल प्रति एकड़ तक रहती है।
  • इस किस्म में तेल की मात्रा 41-42 प्रतिशत तक होती है।
  • इस क़िस्म का 1kg बीज प्रति एकड़ डालना चाहिए।

FAQ

Q. सरसों बोने का सही समय क्या है?
Ans. सरसों की बजाई करने का सही समय 15 सितम्बर से पूरा अक्टूबर तक रहता है।
Q.सरसों के पौधे के लिए कौन सा उर्वरक सबसे अच्छा है?
Ans. सरसों की फसल के लिए सल्फर सबसे अच्छा खाद है। यह सरसों में तेल की मात्रा में वृद्धि करता है।

ये भी पढ़ें- इस समय करें सरसों की बिजाई मिलेगी 1क्वान्टल से 2 क्वान्टल प्रति एकड़ तक अधिक पैदावार

सरसों की फसल में अधिक उत्पादन और तेल की मात्रा बढ़ने वाला सबसे ताकतवर खाद

अधिक पैदावार लेने के लिए एक्सेना एग्रिसाइंस की इस सरसों किस्म की बिजाई करें

HAU हिसार द्वारा दी गयी सरसों किस्म RH-725 और RH-1424 की विशेषताएं जानें

सरसों वाले किसान सावधान:समय पर करें इस रोग की रोकथाम नहीं तो नष्ट हो सकती है आपकी सरसों की फसल

Kheti jankari

मैं एक किसान हूँ, और खेती में एक्सपर्ट लोगो से मेरा संपर्क है। मैं उनके द्वारा दी गयी जानकारी और अनुभव को आपके साथ साँझा करता हूँ। मेरा प्रयास किसानों तक सही जानकारी देना है। ताकि खेती पर हो रहे खर्च को कम किया जा सके।

Leave a Comment