VNR 2355 धान किस्म के बारे में सम्पूर्ण जानें:vnr 2355 paddy details

By Kheti jankari

Published on:

VNR 2355 धान किस्म

VNR 2355 धान किस्म:- किसान साठी नमस्कार, वीएनआर सीड्स सब्जियों के और अनाज वर्गीय फसलों के बीच बनती है। सब्जियों के बीज तो इस कंपनी के काफी ज्यादा प्रसिद्ध है, और किसानों इनके बीजों को लगाकर लम्बे समय से अच्छा मुनाफा कमा रहे है। इस कंपनी के धान बीजों की बात करें। तो यह कंपनी कई प्रकार के धान के बीज बनती है। इनमें कुछ कम समय में पकाने वाले बीज तथा कुछ अधिक समय में पकने वाले बीज होते हैं। यह धान के हाइब्रिड बीज बनती है। इस कंपनी का एक धान बीज VNR-2355 प्लस के नाम से जाना जाता है। vnr 2355 paddy के बारे में संपूर्ण जानकारी आपको इस लेख में मिलेगी। कृपया पूरा पढ़ें।

VNR 2355 धान किस्म की विशेषताएं

VNR-2355 एक हाइब्रिड धान किस्म है। इसके पौधे की ऊंचाई मध्य होती है। इसका तना काफी मजबूत होता है। जिससे यह गिरने के प्रति सहनशील होती है। इसके पौधे की लंबाई लगभग 110 से 115 सेंटीमीटर तक होती है। इसके दाने माध्यम आकार के होते हैं। धान की यह किस्म ब्लास्ट रोग के प्रति सहनशील है। कम पानी वाली क्षेत्र में भी यह किस्म काफी अच्छी पैदावार निकाल कर देती है। यह गर्मी को सहन करने की क्षमता रखती है।

VNR 2355 धान किस्म का पकने का समय

VNR-2355 धान किस्म पकने में 130 से 135 दिन का समय लेती है।

VNR 2355 धान किस्म की औसत पैदावार

VNR-2355 धान किस्म की पैदावार 30 से 32 क्वांटल प्रति एकड़ तक रहती है। इस किस्म से आप अधिकतम 35 क्वांटल प्रति एकड़ तक भी पैदावार ले सकते हैं। इसके लिए आपको अच्छी मिट्टी और अच्छी पानी में इसको लगाना पड़ेगा।

VNR 2355 धान किस्म की बीज मात्रा

इस किस्म की अगर आप सीधी बिजाई करते हैं। तो आपको 6 से 7 किलोग्राम बीज प्रति एकड़ और अगर आप इसकी पौध रोपाई द्वारा लगते हैं। तो इसके 3 किलोग्राम बीज प्रति एकड़ पौध करने के लिए प्रयोग किया जाता है।

आपको मेरे द्वारा दी गयी जानकारी कैसी लगी। कृपया कमेंट के माध्यम में जरूर बताएं और इस आगे अन्य किसानों तक अवश्य शेयर करें। धन्यवाद!

Kheti jankari

मैं एक किसान हूँ, और खेती में एक्सपर्ट लोगो से मेरा संपर्क है। मैं उनके द्वारा दी गयी जानकारी और अनुभव को आपके साथ साँझा करता हूँ। मेरा प्रयास किसानों तक सही जानकारी देना है। ताकि खेती पर हो रहे खर्च को कम किया जा सके।

Leave a Comment