VNR 2318 धान किस्म की विशेषताएं:vnr 2318 paddy seeds

By Kheti jankari

Published on:

VNR 2318 धान किस्म की विशेषताएं

VNR 2318 धान किस्म की विशेषताएं:- किसान साथियों नमस्कार, इस लेख में आपको VNR 2318 धान किस्म के बारे में संपूर्ण जानकारी मिलेगी। वीएनआर सीड्स धान की लगभग 15 से 16 प्रकार की किस्में किसानों के लिए तैयार करता है। जो किसानों को काफी अच्छी पैदावार निकाल कर देती हैं। इसकी किस्में कम समय में पकने वाली भी है, और अधिक समय में पकने वाली भी है। वीएनआर सीड्स ने पिछले कुछ समय से किसानों के लिए अच्छी क्वालिटी के बीज बनाये हैं। वीएनआर सीड्स के VNR 2318 बीज के बारे में संपूर्ण जानकारी के लिए कृपया पुर लेख पढ़ें।

VNR 2355 धान किस्म के बारे में सम्पूर्ण जानें

VNR 2318 धान किस्म की विशेषताएं

VNR 2318 एक मध्यम समय में पकने वाले धान की किस्म है। यह धान कम लागत में तैयार होती है। इसकी बाली लंबी और वजनदार होती है। धान की यह किस्म झुलसा रोग के प्रति सहनशील है। इसमें कीट रोग भी बहुत कम मात्रा में देखने को मिलते हैं। धान की इस किस्म का तना काफी मजबूत होता है। जिससे यह गिरने के प्रति सहनशील होती है। इसके दोनों का रंग सुनहरा होता है। जिससे यह देखने में काफी ज्यादा आकर्षक लगती है।

VNR 2318 धान किस्म का पकने का समय

धान की यह किस्म पकने में लगभग 130 से 135 दिन का समय लेती है। यह समय अलग-अलग मौसम में अलग-अलग हो सकता है।

VNR 2318 धान किस्म की औसत पैदावार

धान की इस किस्म की औसत पैदावार 35 से 40 क्वांटल प्रति एकड़ तक रहती है। इसकी पैदावार आपकी मिट्टी और आपके खेती करने के तरीके पर भी निर्भर करती है।

VNR 2318 धान किस्म की बीज मात्रा और बिजाई क्षेत्र

धान की इस किस्म की बिजाई आप किसी क्षेत्र में कर सकते हैं। इसके 3 किलोग्राम बीज पौध करने के लिए प्रति एकड़ प्रयोग किया जाता है। अगर आप इसकी सीधी बिजाई करते हैं। तो आपको 6 किलोग्राम बीज प्रति एकड़ प्रयोग करना है। इस किस्म बहुत कम यूरिया डालने की आवश्यकता पड़ती है। यह एक से बैग यूरिया में पक कर तैयार हो जाती है। इसमें आपको 50 किलोग्राम डीएपी, 25 किलोग्राम पोटाश और 100 किलोग्राम यूरिया देने की आवश्यकता पड़ती है। अगर आप चाहे तो इसमें 8 से 10 किलोग्राम जिंक का भी प्रयोग कर सकते हैं।

आपको मेरे द्वारा दी गई जानकारी कैसी लगी। कृपया कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं और इसे आगे अन्य किसानों तक अवश्य शेयर करें। धन्यवाद!

ये भी पढ़ें- धान की फसल में खाद प्रबंधन

कावेरी 7425 धान किस्म के बारे में सम्पूर्ण जानें

पायोनियर 27P37 धान किस्म:कम पानी में अधिक पैदावार देने वाली किस्म

सवा-7501 धान किस्म की विशेषताएं

Kheti jankari

मैं एक किसान हूँ, और खेती में एक्सपर्ट लोगो से मेरा संपर्क है। मैं उनके द्वारा दी गयी जानकारी और अनुभव को आपके साथ साँझा करता हूँ। मेरा प्रयास किसानों तक सही जानकारी देना है। ताकि खेती पर हो रहे खर्च को कम किया जा सके।

Leave a Comment