CO-0238 गन्ना किस्म का बाप है करनाल की यह गन्ना किस्म:Characteristics of Sugarcane Variety CO-16030

By Kheti jankari

Updated On:

Follow Us
Characteristics of Sugarcane Variety CO-16030

किसान साथियों नमस्कार, गन्ना प्रजनन संस्थान करनाल किसानों के लिए काफी अच्छी-अच्छी किस्म निकलता है। गन्ना किस्म CO-0238 भी गन्ना प्रजनन संस्थान करनाल द्वारा बनाई गई किस्म है। जो किसानों को पिछले कई वर्षों से काफी अच्छी पैदावार निकाल कर दे रही है। इसी गन्ना संस्थान के वैज्ञानिकों ने एक नई गन्ना किस्म का निर्माण किया है। जो CO-16030 के नाम से जानी जाती है। इस गन्ना किस्म में CO-0238 से अधिक पैदावार देने की क्षमता है। गन्ना किस्म CO-16030 की पहचान और विशेषताओं के बारे में जानने के लिए कृपा पुरा लेख पढ़ें।

colk-15207 गन्ना किस्म की विशेषताएँ:रोग रहित गन्ना किस्म

गन्ना किस्म CO-16030 की विशेषताएं

CO-16030 गन्ना प्रजनन संस्थान करनाल द्वारा तैयार की सामान्य किस्म है। जो करण-16 के नाम से भी जानी जाती है। इस गन्ना किस्म की मोटाई काफी अच्छी रहती है। इस गन्ना किस्म में किसी प्रकार का कोई रेड रॉट या पोका बोईंग रोग देखने को नहीं मिलता। यह गन्ना किस्म कम लागत में तैयार होकर किसानों को अच्छा मुनाफा देती हैं। क्योंकि इसकी लंबाई और मोटी काफी अच्छी रहती है। इसका गन्ना भी काफी ठोस रहता है। जिससे यह काफी अच्छा वजन देता है। इसके एक गन्ने का वजन दो से ढाई किलो तक रहता है। इसकी एक आंख से 10 से 12 गन्ने आसानी से निकल आते हैं।

गन्ना किस्म CO-16030 की पहचान

गन्ना किस्म CO-16030 की पहचान की बात करें। तो इसकी पहचान आप आसानी से कर सकते हैं। इसकी आंख चपटी होती है, और पोरी के साथ चिपकी हुई होती है। इसकी पोरी लंबी और काफी मोटी होती है। इस किस्म की पोरी पर काफी ऊपर तक जड़ें (रूट) दिखाई देते हैं। इस किस्म का अगोला काफी मुलायम और चौड़ा होता है। अगोले पर किसी प्रकार के कोई कांटे देखने को नहीं मिलते। इस किस्म के रंग की बात करें, तो इसका रंग हल्का हरा और सफेद होता है।

गन्ना किस्म CO-16030 का बिजाई क्षेत्र

गन्ने की यह किस्म हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए तैयार की गई है। इस किस्म का गन्ना आप गन्ना प्रजनन संस्थान करनाल से प्राप्त कर सकते हैं। जो आपको बहुत कम रेट पर उपलब्ध कराया जाता है। यह गन्ना co-0238 से अधिक पैदावार देने की क्षमता रखती है। पैदावार आपके खेत या खेती करने के तरीके पर निर्भर करती है।

नोट-किसान साथियों गन्ना बिजाई करते समय बीज उपचार फफूंदीनाशक और कीटनाशक से अवश्य करें। ताकि फसल को रोगों से बचाया जा सके।

आपको मेरे द्वारा दी गई जानकारी कैसी लगी। कृपया कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं और इसे आगे अन्य किसानों तक अवश्य शेयर करें। धन्यवाद!

ये भी पढ़ें- गन्ने की नई किस्म Co-13235 की विशेषताएं:रोग रहित गन्ना किस्म

नवीनतम गन्ना किस्म cos-18231 के बारे में जानें:Characteristics of cos-18231 sugarcane variety

CO-8005 गन्ना किस्म की खूबियां:20 से 25 फुट लंबाई वाले गन्ने की किस्म के बारे में जानें

जल भराव वाले क्षेत्र के लिए सबसे अच्छी गन्ना किस्म:CO-98014 गन्ना किस्म की विशेषताएं

Kheti jankari

मैं एक किसान हूँ, और खेती में एक्सपर्ट लोगो से मेरा संपर्क है। मैं उनके द्वारा दी गयी जानकारी और अनुभव को आपके साथ साँझा करता हूँ। मेरा प्रयास किसानों तक सही जानकारी देना है। ताकि खेती पर हो रहे खर्च को कम किया जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Subscriber YouTube

Subscriber Now

Leave a Comment