गन्ने की नई किस्म Co-13235 की विशेषताएं:रोग रहित गन्ना किस्म

By Kheti jankari

Updated on:

गन्ने की नई किस्म Co-13235 की विशेषताएं

नमस्कार किसान साथियों, गन्ना किसानों के लिए पिछले कुछ वर्षों में गन्ने में लगने वाले रोग एक बड़ी परेशानी बन गए हैं। इन रोगों से गन्ने की अधिक पैदावार देने वाली किस्म प्रभावित हो रही हैं। ऐसी ही एक गन्ना किस्म CO–0238 जो किसानों को लगातार अच्छी पैदावार निकाल के दे रही थी। इस किस्म को बार-बार लगाने से इसमें बीमारियों का प्रकोप बढ़ने लगा है। इस वर्ष इस किस्म में लाल सड़न रोग (जिसे गन्ना कैंसर के रूप में जाना जाता है) का प्रभाव बहुत ज्यादा बढ़ गया है। जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। गन्ने की CO–0238 किस्म लगभग 70% से 80% क्षेत्रफल में बोया जाता है। लेकिन अब यह किस्म लगभग खत्म होने की कगार पर है। इस किस्म के विकल्प के तौर पर गन्ने की नई किस्म CO–13235 को दिखा जा रहा है। CO–0238 के स्थान पर CO–13235 किस्म की बजाई करें। यह एक रोग रहित गन्ना किस्म है।

COPB-95 अर्ली गन्ना किस्म की विशेषताएं

गन्ना किस्म CO–13235 की बारे में

गन्ना किस्म CO–13235 भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान द्वारा बनाई गई किस्म है। जो MS–6847 और CO–1148 गन्ना किस्म की ब्रीडिंग करके इसे तैयार किया गया है। एक नई गन्ना किस्म को तैयार करने में लगभग 8 से 10 वर्ष का समय लग जाता है। गन्ने की यह एक अर्ली किस्म है। जिसकी बजाई आप सितंबर और अक्टूबर में कर सकते हैं। लेट बजाई भी इस किस्म की आप कर सकते हैं। लेकिन अधिक पैदावार लेने के लिए आपको इसकी बिजाई सितंबर अक्टूबर में कर देनी चाहिए।

गन्ना किस्म CO–13235 की विशेषताएं

  • गन्ने की यह किस्म गन्ने में लगने वाले सभी प्रकार के रोगों जैसे–टॉप बोरर, पोका बोइंग और रेड रोड(लाल सड़न रोग) के प्रति सहनशील है।
  • इस किस्म में फुटाव अधिक होता है
  • इसके आगोलों के पत्तों में कांटे नहीं होते। यह एक सॉफ्ट पत्तों वाली गाना किस्म है।
  • इसका रंग हल्का पीला होता है।
  • यह किस्म कम लागत में हो जाती है।
  • इसमें अधिक कीटनाशक डालने की आवश्यकता नहीं पड़ती। क्योंकि इसमें रोग नही लगते।
  • इस किस्म की लंबाई अधिक होती है। इसलिए इसे गिरने से बचाने के लिए समय से उपाय करना चाहिए।

गन्ना किस्म CO–13235 की पैदावार

गन्ना किस्म CO–13235 में शर्करा की मात्रा 11.55 पाई जाती है। जिससे इस गन्ना मिल आसानी खरीदते है। इस किस्म का फुटाव थोड़ा काम होता है। इस किस्म की औसत पैदावार 350 से 450 क्वांटल प्रति एकड़ तक रहती है। आने वाले समय में इस किस्म की पैदावार बढ़ने की उम्मीद है। इस किस्म लम्बाई अधिक होने के कारण इसमें फुटाव काम होता है।

FAQ

गन्ने का सबसे बड़ा राज्य कौन सा है?
उत्तर प्रदेश गन्ने क सबसे अधिक उत्पादन करना वाला राज्य है।

ये भी पढ़ें –गन्ने की अधिक पैदावार देने वाली गन्ना किस्म CO–11015 की विशेषताएं जानें

जल भराव वाले क्षेत्र के लिए सबसे अच्छी गन्ना किस्म:CO-98014 गन्ना किस्म की विशेषताएं

गन्ना किस्म COLK–14201 की यह खूबियां शायद आपको नहीं पता होंगी

गन्ने की नई किस्म Co-13235 की विशेषताएं: रोग रहित गन्ना किस्म

20 से 25 फुट लंबाई वाले गन्ने की किस्म के बारे में जानें:रोग रहित गन्ना किस्म,महाराष्ट्र की गन्ना किस्म

Kheti jankari

मैं एक किसान हूँ, और खेती में एक्सपर्ट लोगो से मेरा संपर्क है। मैं उनके द्वारा दी गयी जानकारी और अनुभव को आपके साथ साँझा करता हूँ। मेरा प्रयास किसानों तक सही जानकारी देना है। ताकि खेती पर हो रहे खर्च को कम किया जा सके।

Leave a Comment