अधिक पैदावार लेने के लिए एक्सेना एग्रिसाइंस की इस सरसों किस्म की बिजाई करें:AHBJ–7044 Hybrid Mustard Variety

अधिक पैदावार लेने के लिए एक्सेना एग्रिसाइंस की इस सरसों किस्म की बिजाई करें। AHBJ–7044 Hybrid Mustard Variety. AHBJ–7044 सरसों किस्म की विशेषताएं। AHBJ–7044 सरसों किस्म पकाने का समय। AHBJ–7044 सरसों किस्म की औसत पैदावार। AHBJ–7044 सरसों किस्म का बजाई समय। AHBJ–7044 सरसों किस्म का बीज मूल्य।

राशि-1604 हाइब्रिड काली सरसों किस्म की विशेषताएं

सरसों की बिजाई करने का समय शुरू हो चुका है। सरसों की बजाई आप पूरे अक्टूबर कर सकते हैं। लेकिन मध्य अक्टूबर सरसों की बिजाई करने का सबसे सही समय है। कुछ किसान भाई सरसों की बजाई कर चुके हैं। तथा कुछ अभी करने वाले है। जिन किसान भाइयों ने सरसों की बिजाई करनी हैं, और एक अच्छी किस्म की तलाश कर रहे हैं। वो किसान एक्सेना एग्रीसाइंस की AHBJ–7044 सरसों किस्म का चुनाव कर सकते हैं। सरसों की यह किस्म पिछले कई सालों से किसानों को अच्छी पैदावार निकाल कर दे रही है।

AHBJ–7044 सरसों किस्म की विशेषताएं

AHBJ–7044 एक्सेना एग्रीसाइंस की एक काली सरसों की हाइब्रिड किस्म है। इस किस्म की लंबाई 5 से 6 फीट तक हो जाती है। यह किस्म सफ़ेद रतुए और अन्य फंगस रोगों के प्रति सहनशील है। इस किस्म में तेल की मात्रा भी अन्य किस्मों के मुकाबले अधिक होती है। इसमें 42% से 43% तक तेल मात्र होती है। इसकी फलियां मोटी होती है। जिससे यह झड़ने के प्रति सहनशील है।

AHBJ–7044 सरसों किस्म पकाने का समय

सरसों की यह किस्म पकाने में लगभग 120 से 125 दिन का समय लेती है।

सरसों की फसल में खरपतवार नियंत्रण करने का सबसे सस्ता तरीका

AHBJ–7044 सरसों किस्म की औसत पैदावार

सरसों की यह किस्म 12 से 14 कुंतल तक औसत पैदावार आसानी से निकाल कर देती है। सरसों की पैदावार आपकी मिटटी और फसल में किस प्रकार खाद प्रबंधन करते हो इस बात पर निर्भर करता है।

AHBJ–7044 सरसों किस्म का बजाई समय

सरसों की इस किस्म की बिजाई आप सभी प्रकार की मिट्टी में कर सकते हैं। इसकी बिजाई का सही समय 10 अक्टूबर से लेकर 31 अक्टूबर तक का रहता है। लेकिन यादि आप लेट बजाई करते हैं तो आप इसकी 15 नवंबर तक भी बजाई कर सकते हैं।

AHBJ–7044 सरसों किस्म का बीज मूल्य

सरसों की इस किस्म का प्रति एकड़ 1 किलोग्राम बीज प्रयोग किया जाता है। इसके एक किलोग्राम बीज की कीमत 900 से 1000 रुपए के लगभग आसानी से मिल जाता है। आपको यह किसी भी बीच विक्रेता से आसानी से मिल जाएगा। अलग-अलग राज्यों में बीज मूल्य का अलग-अलग हो सकता है।

अगर किसी किसान भाई ने AHBJ–7044 सरसों किस्म की बिजाई की है। इस किस्म ने आपको कैसी पैदावार निकाल कर दी है। आप इसके बारे में कमेंट करके जरूर बताएं। ताकि दूसरे किसान इससे लाभ ले सकें। धन्यवाद!

FAQ

सरसों की नंबर वन वैरायटी कौन सी है?
पायनियर (pioneer) 45s46 सरसों की किस्म सबसे अधिक पैदावार देने वाली सरसों किस्म है।

वुल्फ गार्डिंग टूल- https://amzn.to/46HuJrt

ये भी पढ़ें –राशि सीड्स की नई हाईब्रिड सरसों किस्म RMX–9922 की खूबियां जानें

सरसों वाले किसान सावधान:समय पर करें इस रोग की रोकथाम नहीं तो नष्ट हो सकती है आपकी सरसों की फसल

सरसों में यूरिया डालने का सही समय और मात्रा के बारे में जाने

एडवांटा सीड्स की हाइब्रिड सरसों की ADV–427 की विशेषताएं जानें

  • गेहूं में पानी कब लगाएं

    गेहूं में पानी कब लगाएं:कितनी बार लगाएं,पानी देने के इस तरीके से पैदावार को बढ़ाएं

  • सरसों में बालदार इल्ली

    सरसों वाले किसान सावधान:तेजी से फ़ैल रहा है ये रोग, समय पर करें रोकथाम,पहचान, रोकथाम का तरीका सम्पूर्ण जानें

  • गेहूं में चौड़ी पत्ती वाले खरपतवारों को खत्म करने का सस्ता और आसान तरीका

    गेहूं में चौड़ी पत्ती वाले खरपतवारों को खत्म करने का सस्ता और आसान तरीका(2023):broadleaf weeds in wheat

  • गेहूं में डीएपी की कमी

    गेहूं में डीएपी की कमी:बिजाई के समय डीएपी का प्रयोग नहीं किया(2023),फास्फोरस की कमी पूरी करने का आसान तरीका जानें

Leave a Comment