सरसों वाले किसान सावधान:समय पर करें इस रोग की रोकथाम नहीं तो नष्ट हो सकती है आपकी सरसों की फसल(2024),The most dangerous disease of mustard

By Kheti jankari

Updated on:

सरसों वाले किसान सावधान

सरसों वाले किसान सावधान। समय पर करें इस रोग की रोकथाम नहीं तो नष्ट हो सकती है आपकी सरसों की फसल,The most dangerous disease of mustard. सरसों में जड़ गलन रोग की पहचान। सरसों में जड़ गलन की समस्या के कारण। सरसों में जड़ गलन की रोकथाम। सरसों का सबसे खरतनाक रोग।

सरसों किस्म KBH-5207 की खासियत जानें

किसानों के सामने किसी भी फसल में अनेक समस्याएं रहती हैं। कभी बीज के जमाव में समस्या, तो कभी फसल में लगने वाली बीमारियां पूरी फसल को नष्ट कर देती है। सरसों की फसल में वैसे तो रोग कम मात्रा में लगते है। सफेद रतुआ और भूरा रतुआ रोग दो अधिक मात्रा में लगते है, और इनको को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। लेकिन सरसों की फसल में एक सबसे बड़ी समस्या रहती है। जो जड़ गलन रोग की समस्या है। इसका उपचार करना बहुत मुश्किल है। किसानों के सामने इस रोग को रोकना एक चुनौती पूर्ण रहता है क्योंकि यह रोग आसानी से कंट्रोल नहीं होता। इस रोग की पहचान, कारण और उपाय आगे जानें।

सरसों में जड़ गलन रोग की पहचान

जड़ गलन एक फंगस जनित रोग है। इस रोग की फंगस जमीन में रहती है। जो लम्बे समय तक जमीन में जीवत रहने की क्षमता रखती है। यह फंगस पौधों को इफेक्ट करके उनकी जड़ों को गला देती है। इस रोग में पौधे की जड़ें बारीक धागे के आकार की रह जाती हैं, और धीरे-धीरे पौधा सूख जाता है। इस रोग में पौधे की छाल भी उतर जाती है की निचली पत्तियां पीली पड़ जाती है। यह रोग इतनी तेजी से फैलता है, की इसकी रोकथाम करना मुश्किल हो जाता है। इसलिए समय रहते ही इसकी रोकथाम करना जरूरी है।

राशि-1604 हाइब्रिड काली सरसों किस्म की विशेषताएं

सरसों में जड़ गलन की समस्या के कारण

सरसों में जड़ गलन की समस्या आपकी पिछली फसल के कारण आती है। अगर आप सरसों बजाई के पहले खेत से पिछली फसल के अवेशषों को अच्छी प्रकार से नष्ट नहीं करते तो इस रोग की फंगस इन फसल अवेशषों में जन्म ले लेते है। और वह आपकी फसल को नुकसान करते हैं। नमी के कारण यह समस्या ज्यादा फैल जाती है। इसलिए सरसों बजाई करते समय पिछली फसल के अवशेष को पूरी तरह से नष्ट कर देना चाहिए।

सरसों में जड़ गलन की रोकथाम

सरसों में जड़ गलन की समस्या की रोकथाम करना आसान नहीं है। अगर आपको अपने खेत में जड़ गलन की समस्या कम मात्रा में दिखती है, यानी 5 से 10 परसेंट है तो आप इसका उपचार कर सकते हैं। अगर यह समस्या 50% से ऊपर आपके खेत में है, तो इसका उपचार करना बहुत मुश्किल हो जाता है। इससे आपको पूरा खेत नष्ट करना पड़ सकता है। इस बीमारी की रोकथाम के लिए आप निम्नलिखित उपचार कर सकते हैं-

इस रोग की रोकथाम के लिए आपको स्प्रे द्वारा पौधे में और मिटटी में भी इसका उपचार करना जरूरी है। इसके लिए आप कार्बेन्डाजिम 50% डब्लू.पी(बावस्टीन) की 400 ग्राम मात्रा प्रति एकड़ के हिसाब से स्प्रे करें या फिर टेबुकोनाज़ोल 25.9% (फोलिक्योर) तबोकोनाजोले 250ml प्रति एकड़ के हिसाब स्प्रे करें। लेकिन इन स्प्रे से यह रोग पूरी तरह से कंट्रोल नहीं होगा। क्योंकि यह फंगस जमीन में रहती है। इसलिए आपको स्प्रे करने के साथ-साथ खेत की मिटटी में भी फंगीसाइड डालना पड़ेगा। जमीन में फंगीसाइड डालने के लिए आप कार्बेन्डाजिम 50% डब्लू.पी(बावस्टीन) की 600 ग्राम मात्रा प्रति एकड़ यूरिया में मिलाकर शाम के समय खेत में बिखेर दें और इसमें हल्की सिंचाई करें। जिससे यह पानी खेत में रस जाए और दवाई पूरे खेत में फैल जाए।

इस बीमारी को रोकना आसान नहीं है, इसलिए कई बार यह सब कार्य करने के बाद भी आप इस बीमारी को नहीं रोक सकते। अगर यह रोग आपके खेत में अधिक मात्रा में लग गया है, तो यह कण्ट्रोल नहीं होगा इसलिए समय से फसल को नष्ट करके उसमें कोई अन्य फसल जैसे गेहूं की बजाई समय पर कर लें। ताकि खेत खाली ना रहे और आप दूसरी फसल ले सको।

अगर किसी किसान भाई के पास यह समस्या आई हो। उसने इस रोग का किस प्रकार समाधान किया है, तो कृपया कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं। ताकि दूसरे किसान भी से लाभ ले सकें और उनकी फसल को बचाया जा सके। धन्यवाद!

FAQ

सरसों के पत्तों पर सफेद धब्बे क्या होते हैं?
सरसों के पत्तों पर सफ़ेद धब्बे सफेद रतुआ नाम के रोग के कारण आते है। इस रोग की रोकथाम के लिए फूफंदी नाशक का प्रयोग कर सकते है।

ये भी पढ़ें- सरसों में यूरिया डालने का सही समय और मात्रा के बारे में जाने

इस समय करें सरसों की बिजाई मिलेगी 1क्वान्टल से 2 क्वान्टल प्रति एकड़ तक अधिक पैदावार

सरसों की फसल में अधिक उत्पादन और तेल की मात्रा बढ़ने वाला सबसे ताकतवर खाद

सरसों की बजाई करने का तरीका जानें

सरसों वाले किसान सावधान:तेजी से फ़ैल रहा है ये रोग, समय पर करें रोकथाम,पहचान, रोकथाम का तरीका सम्पूर्ण जानें

Kheti jankari

मैं एक किसान हूँ, और खेती में एक्सपर्ट लोगो से मेरा संपर्क है। मैं उनके द्वारा दी गयी जानकारी और अनुभव को आपके साथ साँझा करता हूँ। मेरा प्रयास किसानों तक सही जानकारी देना है। ताकि खेती पर हो रहे खर्च को कम किया जा सके।

Leave a Comment