सरसों में यूरिया डालने का सही समय और मात्रा के बारे में जाने(2023):Right way to add fertilizer in mustard

By Kheti jankari

Updated on:

सरसों में यूरिया डालने का सही समय और मात्रा के बारे में जाने(2023)

सरसों में यूरिया डालने का सही समय और मात्रा के बारे में जाने(2023)। Right way to add fertilizer in mustard. सरसों में यूरिया डालने की सही मात्रा। सरसों में यूरिया डालने का सही समय। सरसों की फसल।

HAU हिसार द्वारा दी गयी सरसों किस्म RH-725 और RH-1424 की विशेषताएं जानें

किसान साथियों नमस्कार, पौधे की बढ़वार के लिए फास्फोरस, नाइट्रोजन, पोटाश, जिंक और सल्फर की अत्यधिक मात्रा में आवश्यकता पड़ती है। किसी भी फसल में यह पांच तत्व अधिक मात्रा में डालने पड़ते हैं। अच्छी पैदावार लेने के लिए आपको समय पर सभी खादों को पर्याप्त मात्रा में देना जरूरी होता है। सरसों की फसल में हमें 50 किलोग्राम डीएपी, 100 किलोग्राम यूरिया, 30 किलोग्राम पोटाश, 20 किलोग्राम सल्फर और 6 किलोग्राम जिंक प्रति एकड़ प्रयोग करनी जरूरी है। सरसों में खाद डालना का सही समय और मात्र नीचे जानें-

सरसों में यूरिया डालने का सही समय

सरसों की फसल में हमें यूरिया तीन भागों में बांटकर देना चाहिए। पहला भाग बिजाई के समय, दूसरा पहले पानी पर और तीसरा भाग दूसरे पानी पर डालना चाहिए। समय पर यूरिया देने से आपकी फसल की पैदावार अधिक होगी और कल्लों का फुटाव भी अधिक मात्रा होगा। जिससे आपकी पैदावार बढ़ सकती है।

श्रीराम 1666 सरसों की हाइब्रिड किस्म की विशेषताएं

सरसों में यूरिया डालने की सही मात्रा

सरसों में हमें 100 किलोग्राम यूरिया प्रति एकड़ डालना पड़ता है। यूरिया को हमें तीन भागों में डालना चाहिए।

  • यूरिया का पहला भाग यानी 35 किलोग्राम यूरिया हमें बिजाई के समय डीएपी या एसएसपी के साथ मिलकर डाल देना चाहिए।
  • दूसरी भाग हमें पहली सिंचाई के बाद डालेंगे। पहली सिंचाई सरसों में 40 से 45 दिन पर करनी चाहिए। इसमें हमें 35 किलो यूरिया के साथ 4 किलोग्राम जिंक और 3 किलोग्राम सल्फर या 10 किलोग्राम दानेदार सल्फर प्रति एकड़ डालनी है।
  • यूरिया का तीसरा भाग हम दूसरी सिंचाई यानी 60 से 65 दिन पर डालेंगे। इसमें हमें 35 किलोग्राम यूरिया प्रति एकड़ डालना है।

अगर आप ऊपर दिए तरीके से सरसों की फसल में यूरिया की पूर्ति करते हो। तो आपकी फसल आपको औसत पैदावार से अधिक पैदावार निकाल कर देगी। सरसों से अच्छी फसल लेने के लिए हमें समय पर खाद और पानी देना जरूरी होता है। ऊपर दिए गए तरीके से खाद डालकर आप भी अपनी पैदावार को बढ़ा सकते हैं। धन्यवाद!

FAQ

कौन सी सरसों बेहतर पीली या काली है?
दोनों सरसों किस्मों का अपना अलग महत्व है, काली सरसों किस्म पैदावार अधिक देती है। और पीली सरसों का मूल्य काली सरसों के मुकाबले अधिक होता है।

ये भी पढ़ें- इस समय करें सरसों की बिजाई मिलेगी 1क्वान्टल से 2 क्वान्टल प्रति एकड़ तक अधिक पैदावार

सरसों की फसल में अधिक उत्पादन और तेल की मात्रा बढ़ने वाला सबसे ताकतवर खाद

सरसों की टॉप किस्म जिसकी फलियाँ मजबूत और दाने चमकदार है

एडवांटा सीड्स की हाइब्रिड सरसों की ADV–427 की विशेषताएं जानें

सरसों वाले किसान सावधान:समय पर करें इस रोग की रोकथाम नहीं तो नष्ट हो सकती है आपकी सरसों की फसल

सरसों में फूल आने पर पैदावार बढ़ाने के लिए यह दो जरूरी काम करें(2023):सरसों की खेती में पैदावार बढ़ाने के कुछ तरीके

Kheti jankari

मैं एक किसान हूँ, और खेती में एक्सपर्ट लोगो से मेरा संपर्क है। मैं उनके द्वारा दी गयी जानकारी और अनुभव को आपके साथ साँझा करता हूँ। मेरा प्रयास किसानों तक सही जानकारी देना है। ताकि खेती पर हो रहे खर्च को कम किया जा सके।

Leave a Comment