राशि सीड्स की नई हाईब्रिड सरसों किस्म RMX–9922 की खूबियां जानें:New Hybrid Mustard Variety RMX–9922

राशि सीड्स की नई हाईब्रिड सरसों किस्म RMX–9922 की खूबियां जानें। New Hybrid Mustard Variety RMX–9922. सरसों की बजाई समय। RMX–9922 सरसों किस्म की विशेषताएं। RMX–9922 के पकाने का समय। RMX–9922 की पैदावार। सरसों की टॉप किस्म। राशि सीड्स सरसों किस्म। सरसों की खेती।

एडवांटा सीड्स की हाइब्रिड सरसों की ADV–427 की विशेषताएं

किसान साथियों नमस्कार, सरसों की अगाती किस्मों की बिजाई 25 सितंबर से शुरू हो जाती है। कुछ किसान भाई सरसों की बिजाई नवंबर तक भी करते हैं। अगर आप सरसों की बजाई करना चाहते हैं, तो अक्टूबर का महीना सबसे उपयुक्त रहता है। सरसों की बिजाई करते समय कुछ बातें ध्यान रखनी चाहिए। ताकि आपको बढ़िया उत्पादन मिल सके। सरसों की बजाई करते समय यह ध्यान देना जरूरी है, कि सरसों की बुवाई कब और कहां कर रहे हैं। क्योंकि हर क्षेत्र के लिए अलग तरह की किस्म विकसित की गई है। इसलिए हमें हमेशा सही बीजों का चयन करना चाहिए। सरसों उत्पादन में भारत तीसरे स्थान पर है। सरसों के कुल उत्पादन 87.5% उत्पादन अकेला राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश और गुजरात जैसे राज्य करते हैं। राशि सीड्स सरसों की अच्छी किस्म किसानों को उपलब्ध कराती है। इसकी एक नई वैरायटी जिसने पिछले वर्ष अच्छी पैदावार निकाल कर दी है। उसका नाम है -RMX–9922 है। आगे इस किस्म की विशेषताएं जाने।

RMX–9922 सरसों किस्म की विशेषताएं

RMX–9922 सरसों की यह किस्म राशि सीड्स की एक हाइब्रिड किस्म है। जिसको आप किसी भी प्रकार की मिट्टी में लगा सकते हैं। यह किस्म पाले के प्रति सहनशील है. इस किस्म में किसी प्रकार का कोई रोग नहीं लगता। इसकी फलियां मोटी और लंबी होती हैं। जिससे इसमें झड़ने की समस्या नहीं होती। इस किस्म के दाना मोटा और चमकदार होता है। जिससे इसको बाजार में अच्छा मूल्य मिलता है। इसकी एक फली में 18 से 20 दाने आसानी से बन जाते हैं। इस किस्म में 40 से 42% तक तेल की मात्रा होती है।

श्रीराम सीड्स लिमिटेड की नई सरसों किस्म श्रीराम-1668 की खूबियां जाने

RMX–9922 के पकाने का समय

सरसों की यह किस्म 120 से 125 दिन में पककर तैयार हो जाती है। इसकी लंबाई 180 से 200 सेंटीमीटर तक रहती है।

RMX–9922 बुआई समय

सरसों की इस किस्म की बुवाई आप 10 अक्टूबर से 10 नवंबर तक कर सकते हैं। क्योंकि यह पकाने में थोड़ा कम समय लेती है। इसलिए आप इस किस्म को नवंबर तक बीज सकते हैं। इसका 1kg बीज प्रति एकड़ डालना चाहिए।

RMX–9922 की पैदावार

सरसों की इस किस्म को किसी भी प्रकार की मिट्टी में लग सकती है। यह रेताली यानी हल्की मिट्टी और भारी मिट्टी में दोनों प्रकार की मिट्टी में अच्छी पैदावार देती है। अलग क्षेत्र में इसकी अलग-अलग पैदावार देखने को मिलती है। लेकिन इस किस्म की औसत पैदावार 13 से 15 कुंतल प्रति एकड़ तक आसानी से मिल जाती है। इसमें फुटाव जड़ों से ही शुरू हो जाता है। इस सरसों किस्म में 2 पानी की जरूरत पड़ती है।

RMX–9922 का बीज मूल्य

सरसों की इस किस्म का बीज आपको ₹1000 से ₹1100 प्रति किलो तक आसानी से मिल जाता है। इसको आप ऑनलाइन अमेजॉन से भी खरीद सकते हैं। लिंक दिया गया है – बीज के लिए यहाँ क्लिक करें।

नोट- सरसों बजाई करते समय बीज उपचार अवश्य करें।

जिन किसानों ने इस किस्म की बजाई की है, वो इस किस्म के बारे में अपने राय जरूर दें। ताकि दूसरे किसान भी इससे लाभ ले सकें। धन्यवाद!

FAQ

पीली सरसों की सबसे अच्छी किस्म कौन सी है?
पीली सरसों की उलटी फली वाली सरसों किस्म सबसे अच्छी पैदावार निकाल के देती है।

ये भी पढ़ें- सरसों की बिजाई में करें इन खादों का प्रयोग, मिलेगी अच्छी पैदावार

सरसों की फसल में खरपतवार नियंत्रण करने का सबसे सस्ता तरीका

सरसों की फसल में अधिक फुटाव बढ़ाने के लिए पहले पानी पर डालें ये खाद

इस समय करें सरसों की बिजाई मिलेगी 1क्वान्टल से 2 क्वान्टल प्रति एकड़ तक अधिक पैदावार

Leave a Comment