गन्ना किस्म PB-99(17215):- किसान साथियों नमस्कार, गन्ने की अनेक वैरायटी अलग-अलग राज्यों के अनुसंधान संस्थानों द्वारा समय-समय पर निकल जाती हैं। पिछले वर्ष पंजाब गन्ना अनुसंधान संस्थान ने गन्ने की एक नई किस्म को निकाला है। COPB-17215 के नाम से संस्थान ने निकाली है। यह गन्ना किस्म PB-99 के नाम से प्रसिद्ध है। यह गन्ना किस्म PB-95 से ज्यादा पैदावार निकाल कर देती है। किसान साथियों आज इस लेख में आपको PB-99(17215 की पहचान और इसकी पैदावार के बारे में संपूर्ण जानकारी मिलेगी। जब भी आप इस गन्ना किस्म का बीज खरीदें, तो आप उसकी पहचान आसानी से कर सकें। इसके बारे में और जानकारी प्राप्त करने के लिए, आप विभिन्न जलवायु और मिट्टी की आवश्यकताओं के आधार पर इसके प्रभाव को जान सकते हैं।
करनाल गन्ना अनुसंधान संस्थान की गन्ना किस्म CO-17018 के बारे में सम्पूर्ण जानें।
गन्ना किस्म PB-99(17215) की विशेषताएं
किसान साथियों, PB-99(17215) पंजाब गन्ना अनुसंधान द्वारा हरियाणा, पंजाब, उत्तरप्रदेश और राजस्थान के किसानों के लिए निकाली गई एक सामान्य किस्म है। इस गन्ना किस्म में 18.1% के लगभग चीनी की मात्रा पाई जाती है। यह गन्ना किस्म रेड रोड के प्रति तो पूर्ण रूप से सहनशील है। लेकिन इसमें टॉप बोरर और पोको गोइंग जैसे रोग भी नहीं लगते। आप इसमें हल्के कीटनाशकों का प्रयोग करके अच्छी पैदावार ले सकते हैं। इसके अलावा, इसकी लंबाई और मोटाई के कारण, यह मशीन द्वारा कटाई के लिए भी उपयुक्त है।
गन्ना किस्म PB-99(17215) की पहचान
PB-99(17215) गन्ना किस्म की पहचान आप आसानी से कर सकते हैं। इस गन्ने की सबसे बड़ी पहचान यह है, कि इसके गन्ने टेढ़े-मेढ़े होकर चलते हैं। इस किस्म की आंख गोल और ऊपर को उबारी हुई होती है। इस गन्ना किस्म की एक और पहचान इसके लिए लीफ शीत से होती है, इसके लीफ शीत पर हल्के कांटे दिखाई देते हैं। इसके लीफ शीत का रंग बैंगनी और संतरी होता है। इस किस्म की पोरी काफी लंबी होती है। इसकी पोरी नीचे की तरफ से कम लंबी और जैसे-जैसे गन्ना ऊपर की तरफ बढ़ता है, तो उसकी लंबाई बढ़ती जाती है। इस गन्ने की पत्तियां भी आसानी से निकल आती हैं। इससे यह भी स्पष्ट होता है कि यह किस्म किस प्रकार की मिट्टी में अच्छी होती है।
गन्ना किस्म PB-99(17215) की औसत पैदावार और उत्पादन क्षमता
किसान साथियों, इस किस्म की औसत पैदावार 900 क्वांटल प्रति हेक्टेयर है। इसकी पैदावार को प्रति एकड़ के हिसाब से देखें, तो यह 360 से 370 क्वांटल प्रति एकड़ तक रहता है। लेकिन किसान साथियों आप अच्छी मिट्टी और अच्छी तरह से देखभाल करके, इस किस्म से 450 से 500 क्वांटल प्रति एकड़ तक पैदावार आसानी से ले सकते हैं। इसके उत्पादन के लिए सही समय पर बुवाई और उचित जल प्रबंधन आवश्यक है। कई किसान इसे स्थानीय जलवायु के अनुसार अपनी आवश्यकताओं के अनुसार अनुकूलित कर रहे हैं।
गन्ना किस्म PB-99(17215) को उचित देखभाल और विधियों से विकसित किया जा सकता है। इसकी बुवाई के समय, किसान को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि मिट्टी में नमी हो। अच्छी देखभाल और उर्वरकों का सही उपयोग भी उत्पादन में वृद्धि के लिए महत्वपूर्ण है। इसके अलावा, किसानों को फसल चक्र का ध्यान रखना चाहिए और प्रति वर्ष अलग-अलग फसलों का चयन करना चाहिए।
यह गन्ना किस्म केंद्रीय अनुसंधान संस्थान द्वारा पास की गई है। इसकी बुवाई आप पूरे देश के किसी भी राज्य में कर सकते हैं। लेकिन संस्थान ने यह किस्म हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के लिए पास की गई है। किसान साथियों अगर आप किस्म का बीज लेना चाहते हैं, तो आप पंजाब अनुसंधान संस्थान से संपर्क कर सकते हैं। आपको मेरे द्वारा दी गई जानकारी कैसी लगी। कृपया कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं और इसे आगे अन्य किसानों तक अवश्य शेयर करें। धन्यवाद!
ये भी पढ़ें- CO-8005 गन्ना किस्म की खूबियां:20 से 25 फुट लंबाई वाले गन्ने की किस्म के बारे में जानें
हल्की मिटटी और कम पानी वाली जमीन में करें इस गन्ना किस्म की बिजाई और उसके लाभ
गन्ने की खेती से अधिक पैदावार लेने के सिंपल तरीके:प्रगतिशील किसान का अनुभव और सुझाव
मक्का की वैज्ञानिक खेती:अधिक पैदावार के लिए कब बुवाई करें, क्या खाद डालें, संपूर्ण जाने और उसके लाभ