गन्ने की खेती से अधिक पैदावार लेने के सिंपल तरीके:प्रगतिशील किसान का अनुभव:how get more yield from sugarcane farming

By Kheti jankari

Updated on:

गन्ने की खेती से अधिक पैदावार लेने के सिंपल तरीके

गन्ने की खेती से अधिक पैदावार लेने के सिंपल तरीके:- गन्ने की अनेक विधियों से बजाई की जाती है। लेकिन गन्ने की जो पुरानी और परंपरागत विधि है, उसमें किसान 28 इंच की दूरी पर बिजाई करते है। भारत के ज्यादातर किसान इसी विधि से बिजाई करते हैं। लेकिन अब कुछ किसान रिंग पिट विधि, वर्टिकल विधि और ट्रेंच विधि से भी गन्ने की बिजाई करने लगे हैं। आजकल गन्ने की पौध तैयार करके भी बिजाई की जाती है। गन्ने की लगभग सभी विधियां एक जैसी ही पैदावार निकाल कर देती हैं। 10% किसानों पर ही गन्ने की पैदावार अधिक निकलती है। बाकी सभी किसानों के पास सामान्य पैदावार ही निकलती है। आज मैं आपको कम खर्चे में गन्ने से अधिक पैदावार लेने के कुछ तरीका बताऊंगा। जिनका ध्यान में रखकर अगर आप अपनी गन्ने की खेती करते हैं। तो आप कम लागत में भी अच्छी पैदावार ले सकते हैं।

गन्ने में खरपतवार उगने से रोकने का आसान तरीका:पुरे साल खरपतवार नहीं उगेंगे

गन्ने की खेती से अधिक पैदावार लेने के सिंपल तरीके

गन्ने की खेती अधिक पैदावार लेने के लिए आप नीचे दी गई कुछ बातों को ध्यान में रखकर अगर अपनी गन्ने की बिजाई करते हैं। तो आपको अधिक पैदावार मिलती है और आपका खर्च भी कम होता है।

  • गन्ने की बिजाई सही समय पर करें। जब तापमान में थोड़ी गर्मी हो तभी गन्ने की बिजाई करें। इससे ही आपका जमाव अच्छे से और जल्दी होगा। गन्ना बिजाई के लिए सबसे सही समय मार्च के पहले सप्ताह से लेकर पूरा मार्च तक होती है। गन्ना बिजाई में जल्दी आपकी पैदावार को घट सकता है और आपके गन्ने का जमाव भी लेट होगा। इसलिए समय पर बिजाई करें।
  • दूसरा बजाई विधि- किसान साथियों आप किसी भी विधि से बिजाई करें। लेकिन आपको हमेशा ऐसी विधि से बिजाई करनी चाहिए। जिसमें आप पहले भी खेती करते आए हो। क्योंकि आपको उसे विधि का अनुभव होगा। 90% किसान अपनी सामान्य विधि 28 इंच पर ही बजाई करते हैं, और यह गन्ना बिजाई करने का सबसे अच्छी विधि है। इसमें कम लागत में काफी अच्छी पैदावार निकल कर आती है, और खर्च भी कम आता है।
  • गन्ने में खरपतवार न उगने दें। खरपतवारों को आप उगने से रोकने वाली दवाई का प्रयोग कर सकते हैं, या फिर उसकी समय-समय पर निराई गुड़ाई द्वारा भी आप खरपतवारों को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं। खरपतवार खादों को पौधे तक नहीं जानें देते, जिससे पौधे कमजोर ही जाते है।
  • खादों को पर्याप्त मात्रा में इस्तेमाल करें। गन्ना बिजाई के समय खादों के रूप में तीन बैग एसएसपी आखिरी जुताई से पहले और गन्ना बिजाई के बाद खूड़ों में एक बैग यूरिया, कीटनाशक और साथ में ह्यूमिक एसिड या मायकोरिजल का प्रयोग करें। इससे आपका काफी अच्छा रिजल्ट निकाल कर आएगा।
  • गन्ने में अधिक पैदावार लेने के लिए सबसे समय पर कार्य करना होता है। आपको समय पर बिजाई करनी पड़ेगी, उसमें खाद और पानी को समय पर डालना पड़ेगा। इससे आप कम लागत में भी अच्छी पैदावार ले सकते हैं। खेती के लिए समय सबसे महत्वपूर्ण होता है।
  • गन्ना बिजाई के समय बीज उपचार अवश्य करें। बीज उपचार फफूंदीनाशक और कीटनाशक से करें।

आपको मेरे द्वारा दी गई जानकारी कैसी लगी। कृपया कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं और इसे आगे अन्य किसानों तक अवश्य शेयर करें। धन्यवाद!

ये भी पढ़ें – अधिक मोटी और मुलायम पत्तियां वाली गन्ना किस्म:उत्तर प्रदेश के वैज्ञानिकों ने तैयार की नई किस्म

गन्ने में ट्राइकोडर्मा का प्रयोग:ट्राइकोडर्मा को गोबर की खाद या पानी के साथ मिलने का सही तरीका

गन्ने में जड़ बेधक का नियंत्रण कैसे करें:गन्ने की ऊपरी पत्तियां पीली होने का कारण

पोका बोईंग और रेड रॉट जैसे रोगों को सहने की शक्ति रखती है गन्ने की यह अर्ली किस्म

Kheti jankari

मैं एक किसान हूँ, और खेती में एक्सपर्ट लोगो से मेरा संपर्क है। मैं उनके द्वारा दी गयी जानकारी और अनुभव को आपके साथ साँझा करता हूँ। मेरा प्रयास किसानों तक सही जानकारी देना है। ताकि खेती पर हो रहे खर्च को कम किया जा सके।

Leave a Comment